After the Supreme Court order : इमरान खान अडियाला जेल से शिफा अस्पताल लाये गए

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है, मेडिकल बोर्ड में इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर भी शामिल

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (After the Supreme Court order)सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है। गुरुवार रात रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट ने इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर को भी मेडिकल बोर्ड में शामिल करने को कहा है। मेडिकल बोर्ड में कई विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे। वे मिलकर इमरान की पूरी जांच करेंगे और पुरानी मेडिकल रिपोर्ट भी देखेंगे। इमरान का हालिया ब्लड प्रेशर 140/80 दर्ज किया गया, जबकि उनकी नब्ज 54 बार प्रति मिनट थी। फरवरी में उनका ब्लड प्रेशर 120/80 था, जो सामान्य माना जाता है। इमरान के अस्पताल पहुंचते ही बिल्डिंग की सभी लाइट्स बंद कर दी गईं। हॉस्पिटल स्टॉफ के मोबाइल जमा करा लिए गए। गेट के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों को हटा दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट की तय समय सीमा बीतने के बाद इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी ने कहा कि वे अडियाला जेल के बाहर मौजूद थे, लेकिन उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया गया। चौधरी के मुताबिक, उन्हें इमरान खान से अवमानना याचिका और पावर ऑफ अटॉर्नी पर उनके हस्ताक्षर कराने थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी। वकील ने आरोप लगाया कि उन्हें इमरान से मिलने से रोकने का मकसद सुप्रीम कोर्ट में उनके इलाज को लेकर अवमानना याचिका दाखिल करने से रोकना है। हम फिर भी सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करेंगे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा; “मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया” शहर…

Continue reading
Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “शुद्धि आंदोलन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई” शहर सत्ता/रायपुर। (Pondy Lit Fest 2026)पुडुचेरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं