Vice President CP Radhakrishnan : रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

कार्यक्रम में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान होगा, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, CS ने तैयारियों की समीक्षा की

शहर सत्ता/रायपुर। (Vice President CP Radhakrishnan)उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने बुधवार को मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के दौरे की सभी व्यवस्थाएं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएं। एयरपोर्ट से एम्स तक आने-जाने के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर तरीके से तैयार करने को कहा गया।

देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति हैं

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का जन्म – 4 मई 1957 को हुआ। देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति हैं। 16 साल की उम्र से 1973 से 48 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से सीधे संगठन से जुड़े रहे हैं। राज्यों राज्य पाल भी रहे। कोयंबटूर से बहुमत से चुनाव जीतकर लोकसभा चुनाव दो बार जीते। बीजेपी के जमीनी नेता और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।

उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रायपुर कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन और एम्स में रिसेप्शन सहित प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्यक्रम में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान होगा। दीक्षांत समारोह में बैठने की व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल और तय डायस प्लान के अनुसार की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी। एम्स प्रबंधन को भी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में गृह-जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर, आईजी रायपुर और एम्स के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading
Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल