26th Meeting of SGPB Concludes : भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में अन्वेषण कार्यों की समीक्षा

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप, सचिव पी. दयानंद, विशेष सचिव रजत बंसल ने उपलब्धियां और की कार्यों की समीक्षा

शहर सत्ता/रायपुर। (26th Meeting of SGPB Concludes)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक  में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्वेषण कार्यों की समीक्षा की गई। खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद की अध्यक्षता में पुराना सर्किट हाउस में संपन्न हुई। भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक आयोजित की गई।

 

आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खनिज खोज कार्यक्रमों व प्राथमिकताओं को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान विशेष सचिव एवं संचालक भौमिकी-खनिकर्म रजत बंसल और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के उप महानिदेशक अमित धरवाड़कर सहित प्रमुख केंद्रीय, राज्य एजेंसियों व निजी उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

45 अन्वेषण परियोजनाओं पर मुहर

राज्य में कुल 45 नई व जारी अन्वेषण परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। इनमें 35 क्रिटिकल व स्ट्रेटेजिक खनिज ब्लॉक, 4 डीप-सीटेड (गहन स्तर) खनिज ब्लॉक तथा 6 बल्क मिनरल परियोजनाएं शामिल हैं। GSI की प्रमुख भूमिका महत्वपूर्ण है, इनमें से 25 अन्वेषण परियोजनाओं का संचालन भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (रायपुर इकाई) द्वारा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर तथा 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क के संसाधनों की पहचान व स्थापना की गई। उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की चार अन्वेषण परियोजनाएं चालू वित्तीय वर्ष में भी जारी रहेंगी। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म द्वारा राज्य में 11 अन्वेषण प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया है। इनमें 1 ग्रेफाइट, 2 चूना पत्थर, 4 लौह अयस्क, 2 ग्लॉकोनाइट, 1 आरईई एवं रेयर मेटल्स तथा 1 बॉक्साइट एवं एल्युमिनस लेटराइट युक्त महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉक शामिल हैं।

रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण

सचिव पी. दयानंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य को खनन रॉयल्टी एवं राजस्व से लगभग 16,738 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत एनपीईए की 9 अन्वेषण परियोजनाएं चालू वर्ष में भी जारी रहेंगी। इससे राज्य में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिजों के अन्वेषण को निरंतर गति मिलने के साथ-साथ राज्य के खनिज संसाधन आधार को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। विशेष सचिव रजत बंसल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 26 के दौरान संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ द्वारा 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर संसाधन तथा 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क संसाधन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने इसे राज्य में खनिज अन्वेषण गतिविधियों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

रणनीतिक एवं दुर्लभ खनिजों पर जोर

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत प्रस्तावों में लिथियम, ग्रेफाइट, टिन-टैंटलम-नियोबियम, आरईई (REE) एवं रेयर मेटल्स, ग्लॉकोनाइट और बॉक्साइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के ब्लॉकों को शामिल किया गया है। बैठक में दक्षिण बस्तर क्षेत्र में खनिज अन्वेषण को तेज करने तथा अधिक गहराई में मौजूद (Deep-seated) खनिजों के सटीक आकलन के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया गया।

खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे

GSI द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे गए। बैठक में खनिज खोज की संभावनाओं को बढ़ाने, विभिन्न केंद्रीय व राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और राज्य में खनिज-आधारित उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार एक मजबूत रोडमैप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख भूवैज्ञानिक एवं खनिज क्षेत्र से संबंधित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं और शासकीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विभिन्न एजेंसियों ने बैठक में भाग लिया

इनमें भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारतीय खान ब्यूरो, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, केंद्रीय भूजल बोर्ड, सीएमपीडीआईएल, एमओआईएल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शामिल थे। इसके अतिरिक्त सीजीसीओएसटी, अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों तथा उद्योग जगत से जिंदल स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, मां कुदरगढ़ी स्टील प्राइवेट लिमिटेड, डेक्कन गोल्ड एवं माइकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा डीजीएम की एमसीटीए टीम ने भी बैठक में भाग लिया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

छत्तीसगढ़ में आला अफसरों को अब सोशल मिडिया में भी संभालना होगा मोर्चा, जनसम्पर्क निगरानी प्रकोष्ठ करेगा विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को भ्रामक ख़बरें वाट्सअप, अफसरों को एक्शन टेकन रिपोर्ट के…

Continue reading
Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल, श्रृंगार व्यवसाय से मिली मोनी साहू को आर्थिक मजबूती शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana)छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग

RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

26th Meeting of SGPB Concludes : भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में अन्वेषण कार्यों की समीक्षा

26th Meeting of SGPB Concludes : भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में अन्वेषण कार्यों की समीक्षा

Vice President CP Radhakrishnan : रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Vice President CP Radhakrishnan : रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Raipur Collector Gaurav Singh said : लोकसेवा गारंटी का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Raipur Collector Gaurav Singh said : लोकसेवा गारंटी का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना