India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया जाएगा; जेन-जी इवेंट का हिस्सा बनेंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (India’s 80th Independence Day is today)देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जाएगा। पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। इस बार लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा। लाल किले पर करीब 3 घंटे का कार्यक्रम होगा। सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। उसके बाद राष्ट्रगीत होगा, पीएम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे फिर राष्ट्रगान होगा।

फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा होगी। पीएम का लाल किले से संबोधन होगा। 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाएंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। 5000 स्पेशल गेस्ट आ रहे हैं।

– इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिकल ओलिंपियाड 2026 के 19 पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

– युवा इनोवेटर्स, PM इंटर्नशिप योजना के इंटर्न और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को विशेष अतिथि बनाया जाएगा।

– PM कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित युवा और मॉय भारत वॉलंटियर्स भी शामिल होंगे।

– NAMASTE, PM AJAY और SEED योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

– दिल्ली सरकार के स्कूलों के क्विज और प्रतियोगिताओं में चुने गए छात्र भी विशेष अतिथि होंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन और हिड़मा, देवा, दामोदर, आजाद जैसे बड़े कैडर्स का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर…

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत की विशेष प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य के साथ बस्तर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए