80th Independence Day : लाल किले से PM बोले; दिमागी नक्सलियों को पहचानें, ये समाज को भटका रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महिलाओं के आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें, पीएम के 76 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें पढ़िए

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (80th Independence Day)80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 76 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने कहा- ‘हथियारी नक्सल तो चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।’

इससे पहले लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं के लिए कई परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

पीएम के 76 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें

0 मोदी बोले- दुनिया के टॉप 5 बैंक में भारत की बैंक हो
0 मोदी बोले- योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़कर रखा
0 मोदी बोले- भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है
0 कहा; डिफेंस में आत्मनिर्भर होना भारत और दुनिया ने अनुभव किया
0 मोदी बोले- देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा
0 मोदी बोले- आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वांटम का है
0 मोदी बोले- फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग में ग्लोबल मार्केट में पहचान बनानी है
0 मोदी बोले- हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा
0 मोदी बोले- दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है
0 मोदी बोले- आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे
0 मोदी बोले- भविष्य वक्ताओं ने देश को डराया, उन्हें इसी में मजा आता है
0 मोदी बोले- हमने 70 परसेंट रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन किया
0 मोदी बोले- भारत के लोग बिजली बेचकर कमाई कर रहे हैं
0 मोदी बोले- देश को कच्चे तेल के लिए निर्भर रहना पड़ रहा है
0 मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा
0 कहा- 2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता
0 मोदी बोले- शहीदों को नमन, आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी, बताया आयोग के सामने करीब 74 हजार मामले आए हैं, इनमें से करीब 900 मामले अभी पेंडिंग…

Continue reading
Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

16 अपराध दर्ज इसलिए जिला बदर हुआ, 3 महीने तक रायपुर समेत 6 जिलों में नहीं कर सकेगा प्रवेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे