युवा नेतृत्व वाली छह सतत विकास स्टार्टअप कंपनियों ने यूथ को: लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 जीता

दिल्ली। संपूर्ण भारत से छह युवा-नेतृत्व वाले स्टार्टअप को यूथ को: लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 के 8वें संस्करण के विजेता के रूप में मान्यता दी गई है। इन स्टार्टअप ने चक्रीय अर्थव्यवस्था नवाचारों, दीर्घकालिक वस्त्रों और फैशन तथा खाद्य प्रणालियों एवं जल संरक्षण के माध्यम से स्थिरता को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधान तैया‍र किए हैं।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) इंडिया और सिटी फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व के साथ-साथ अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के साथ साझेदारी और टी-हब फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित यूथ को: लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज भारत में युवा-नेतृत्व वाले नवाचार को सशक्त बनाने के लिए अग्रणी प्लेटफार्मों में से एक के रूप में उभरा है और यह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में प्रगति को गति देता है।

इस वर्ष, इस प्रतियोगिता के लिए 28 राज्यों के युवा नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स से 350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद, 50 उच्च क्षमता प्राप्‍त स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्प्रिंगबोर्ड कार्यक्रम में नामांकित किया गया। यह 16 उद्योग सलाहकारों और क्षेत्र विशेषज्ञों के एक चयनित समूह द्वारा समर्थित तीन माह का आभासी क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।

भाग लेने वाले स्टार्टअप्स ने तीन विषयगत क्षेत्रों में कार्य किया:

• दीर्घकालिक वस्त्र और फैशन

• चक्रीय अर्थव्यवस्था में नवाचार

• दीघकालिक खाद्य प्रणाली और जल संरक्षण

4 जून 2026 को आयोजित राष्ट्रीय नवाचार संवाद के दौरान सभी 50 स्टार्टअप्स ने एक प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद, शीर्ष 20 स्टार्टअप्स ने 15 से 19 जून 2026 तक हैदराबाद के टी-हब में आयोजित क्षेत्रीय इमर्शन बूटकैंप में भाग लिया।

पांच दिवसीय इस व्यापक कार्यक्रम में इकोसिस्‍टम प्रमुखों, स्थिरता विशेषज्ञों, निवेशकों, सरकारी हितधारकों और उद्यमियों को मास्टरक्लास, मेंटरशिप सत्रों, साइट विज़िट और सहकर्मी शिक्षण अवसरों के माध्यम से एक साथ लाया गया, जिन्हें व्यावसायिक मॉडलों को मजबूत करने और प्रभाव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

18 जून 2026 को जूरी द्वारा किए गए अंतिम मूल्यांकन के बाद, छह स्टार्टअप को उनके व्‍यापक स्‍तर पर उच्च-प्रभाव वाले समाधानों के लिए चुना गया।

तीनों विजेता स्टार्टअप्स को 3,50,000 रुपये की सीड ग्रांट सहायता के साथ-साथ क्षमता निर्माण के अवसर और इकोसिस्टम तक पहुंच प्राप्त हुई। तीनों उपविजेताओं को उनके आशाजनक योगदान और विस्तार की क्षमता को देखते हुए प्रत्येक को 2,20,000 रुपये की धनराशि के साथ सम्मानित किया गया।

 

विजेता: नवप्रयोग लैब्स एलएलपी (ग्रासिप), अनबबल और इकोरेनोवा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड।

उपविजेता: इको कुशन, वासुदेवा इनोवेशन्स और वुमनैस्टिकको

ये पुरस्कार यूएनडीपी, एआईएम, टी-हब, सरकारी संस्थानों, निवेशकों और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र प्रमुखों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए।

भारत की हरित अर्थव्यवस्था का निर्माण: युवा, पूंजी और नवाचार का अगला दशक विषय पर अपने संबोधन में तेलंगाना सरकार के तेलंगाना इनोवेशन सेल (टीजीआईसी) के मुख्‍य कार्यकारी सदस्‍य मेराज फहीम ने कहा कि यूथ को:लैब जैसी पहल हमारे सामने आने वाली कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने में नवाचार, सहयोग और युवा नेतृत्व की शक्ति को मजबूत करती हैं। हमें इस यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व है और हम ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो युवा परिवर्तनकर्ताओं को विचारों को सार्थक प्रभाव में बदलने में सक्षम बनाते हैं। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के कार्यक्रम निदेशक प्रतीक देशमुख ने कहा कि भारत में स्टार्टअप की समस्या नहीं है। भारत में वितरण की समस्या है। पूंजी का वितरण-बेंगलुरु और दिल्ली में बहुत अधिक केंद्रित है। मेंटरशिप का वितरण-टियर-3 और उत्तर-पूर्व में बहुत कम है। अवसरों का वितरण-महिलाओं, दिव्यांगजनों और सामाजिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के संस्थापकों के लिए बहुत सीमित है। यूथ को:लैब जैसे कार्यक्रम इस वितरण समस्या को दूर करने के लिए उपस्थित है और आज हम जो साक्ष्‍य प्रस्‍तुत कर रहे हैं, वह इसका प्रमाण है।

यूएनडीपी भारत की रेजिडेंट प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसिगी ने कहा कि भारत के सबसे बड़े संसाधनों में से एक इसकी युवा शक्ति है। लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, ऐसे में देश की विकास और जलवायु संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने की क्षमता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम युवा नवप्रवर्तकों को विचारों को अमल में लाने के लिए कितनी प्रभावी ढंग से समर्थन देते हैं। 350 से अधिक स्टार्टअप ने अपशिष्ट और जल संकट से लेकर अस्थिर उत्पादन प्रणालियों तक, हमारे समय की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए हैं। चयनित उद्यमों में से 40 प्रतिशत से अधिक महिला नेतृत्व वाले हैं, यह भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को संचालित करने वाली प्रतिभा की विविधता को दर्शाते हैं। अपने साझेदारों के सहयोग से हमें उस पीढ़ी में निवेश करने पर गर्व है जो सक्रिय रूप से एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर रही है।

 

समापन समारोह में समावेश को बुनियादी ढांचे के रूप में: सभी के लिए कारगर नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसका संचालन टी-हब के जीसीसी स्टार्टअप प्रमुख पंकज वैश ने किया। पैनल में श्राव्या कनिथी (शिक्षा और समावेश के लिए वरिष्ठ पेशेवर), मनबेंद्र सान्याल (यूथ एड फाउंडेशन के सीईओ) और विजयंती वसंत मोगली (विकास पेशेवर और भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आशा मेनन सलाहकार समिति की सदस्य) शामिल थीं।

“युवाओं पर दांव लगाना: अगली पीढ़ी के प्रभावशाली संस्थापकों में निवेशक और संस्थान क्या तलाशते हैं” विषय पर एक दूसरे पैनल का संचालन एआईएम की इनोवेशन लीड वितास्ता तिवारी ने किया और इसमें ब्रह्मा कमल के संस्थापक और एंजेल निवेशक सिद्धार्थ मोहंती; अपसर्ज ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ विवेक वर्मा; यूएनडीपी इंडिया में सस्टेनेबल इंक्लूसिव ग्रोथ के प्रमुख अमित कुमार; एआईएम के प्रोग्राम लीड प्रतीक देशमुख; और एएलईएपी की कौशल विकास उपाध्यक्ष पद्मावती अन्नपूर्णा ने भाग लिया।

यूथ को: लैब के संदर्भ में

यूथ को: लैब की स्थापना वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और सिटी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए एक साझा एजेंडा स्थापित करना है ताकि युवाओं को सशक्त बनाया जा सके और उनमें निवेश किया जा सके। इससे वे नेतृत्व, सामाजिक नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के कार्यान्वयन में तेजी ला सकेंगे। यूथ को: लैब के बारे में अधिक जानने के लिए यहां पढ़ें।

अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के संदर्भ में

स्वरोजगार और प्रतिभा उपयोग (एसईटीयू) सहित एआईएम, भारत सरकार का नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय नवाचार केंद्रों, बड़ी चुनौतियों, स्टार्टअप व्यवसायों और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी-आधारित क्षेत्रों में, को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

यूएनडीपी के संदर्भ में

यूएनडीपी 170 से अधिक देशों और क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और असमानताओं एवं बहिष्कार को कम करने के प्रयासों में सहयोग करता है। भारत में, यूएनडीपी भारत सरकार के साथ मिलकर सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने और उन्हें गति प्रदान करने के लिए काम करता है। यह सतत और समावेशी विकास, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई और मजबूत ऊर्जा एवं पर्यावरण प्रणालियों को बढ़ावा देता है। यूएनडीपी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लचीलापन निर्माण और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में भी सहयोग करता है। अधिक जानकारी के लिए, https://www.undp.org/india पर जाएं।

सिटी फाउंडेशन के संदर्भ में

सिटी फाउंडेशन विश्वभर में कम आय वाले समुदायों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। हम वित्तीय समावेशन बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आर्थिक रूप से जीवंत समुदायों के निर्माण के दृष्टिकोण को नए सिरे से परिभाषित करने वाले प्रयासों में निवेश करते हैं। सिटी फाउंडेशन का “परोपकार से कहीं अधिक” दृष्टिकोण सिटी और उसके कर्मचारियों की विशाल विशेषज्ञता का लाभ उठाकर हमारे मिशन को पूरा करता है और वैचारिक नेतृत्व एवं नवाचार को आगे बढ़ाता है। अधिक जानकारी के लिए, www.citifoundation.com पर जाएं।

टी-हब के संदर्भ में

टी-हब दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है, जो कार्यक्रमों, साझेदारियों और वैश्विक पहुंच के माध्यम से संस्थापकों को विचार से लेकर विस्तार तक सहायता प्रदान करता है और दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण इनक्यूबेशन और नवाचार पहलों को आधार प्रदान करता है।

यह स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट्स, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी निकायों, निवेशकों और वैश्विक बाजारों को एक साथ लाता है ताकि संस्थापकों को उनके विचारों से लेकर उनके विकास तक की प्रक्रिया में सहयोग मिल सके। विभिन्न क्षेत्रों में समूह-आधारित पहलों के माध्यम से, टी-हब संस्थापकों को अग्रणी सलाहकारों से जुड़ने और चरण-वार उपयुक्त संरचित सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। अधिक जानकारी के लिए www.t-hub.co पर जाएं।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

    राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत की विशेष प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य के साथ बस्तर की…

    Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

    सीएम विष्णुदेव साय ने 5 करोड़ की सहायता की घोषणा, इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1.47 लाख से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

    Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

    Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

    Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

    Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

    Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

    Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

    Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

    Gold smuggler : हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त

    Gold smuggler :  हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त

    80th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, CM साय लेंगे सलामी करेंगे ध्वजारोहण

    80th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, CM साय लेंगे सलामी करेंगे ध्वजारोहण