अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, 7 वाहन जब्त, अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर भी एफआईआर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा केंद्रीय खनि उड़नदस्ता प्रभारी श्री रजत बंसल के निर्देशन में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और संबंधित जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने 22 जून को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में व्यापक जांच अभियान चलाया। शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न स्थानों पर खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त कुल सात वाहनों को जप्त किया गया।
जांच के दौरान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बरबसपुर क्षेत्र में निम्न श्रेणी चूना पत्थर से लदे दो हाइवा, सूरजपुर जिले के लटोरी में रेत से भरा एक हाइवा तथा खड़गवां में एक टिप्पर पकड़ा गया। वहीं सरगुजा जिले के सकालो और अंबिकापुर क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे तीन टिप्परों पर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत जप्त कर संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में एक गंभीर घटना भी सामने आई। जांच कर रही टीम के साथ वाहन मालिक, चालक और उनके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौच और धमकी दी गई तथा शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत थाना गांधीनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

खनिज विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने, अधिकारियों को धमकाने अथवा अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य शासन का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रवर्तन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में संयुक्त निरीक्षण, निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

    क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता, सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नेहा जैन ने कहा; आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सौहार्द को…

    Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा- ग्राम को अपना समझकर करें कार्य, रायपुर जिले के सरपंचों ने साझा किए नवाचार, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास के सफल मॉडल,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

    Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

    Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

    Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

    Railway Development in Chhattisgarh : डबल इंजन सरकार का असर; रेल बजट और रेल विकास की स्पीड भी डबल

    Railway Development in Chhattisgarh : डबल इंजन सरकार का असर; रेल बजट और रेल विकास की स्पीड भी डबल

    Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

    Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

    Adani Power Limited : APL के प्लांट के बॉयलर एरिया में हादसा, एक घायल

    Adani Power Limited : APL के प्लांट के बॉयलर एरिया में हादसा, एक घायल

    Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

    Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित