रायपुर नगर निगम की बड़ी राहत: 16 जुलाई से शुरू होगी ‘एकमुश्त जलकर निपटान और अवैध नल कनेक्शन नियमितीकरण योजना’

रायपुर. छत्तीसगढ नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 132 की उपधारा (1) के खंड”ख” में उल्लेखित जलकर की दरों एवं अवैध कनेक्शनों के नियमितीकरण करने संबंधित नियम, अधिसूचना दिनांक 3 फरवरी 2010 द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना अनुसार अवैध नल कनेक्शनों का नियमितीकरण योजना तैयार की गई। वर्तमान में वैध नल कनेक्शन 2,21,000 है एवं रायपुर शहर में कुल भवनों की संख्या लगभग 3,50,000 के आधार पर लगभग 90000 अवैध नल कनेक्शन संचालित है जो सीधे तौर पर निगम के जल के राजस्व को क्षति पहुंचा रहे है।
*योजना का मुख्य उद्देश्य*
:- डेटाबेस का एकीकरण जल विभाग के डेटा को संपत्ति कर प्रणाली के साथ पूर्णतः लिंक करना।
:- राजस्व सुदृढीकरणः अवैध कनेक्शनों को वैप कर और पुराने बकाये की एकमुश्त वसूली कर राजस्व में स्थायी वृद्धि करना।
:- नागरिक राहतः उपभोक्ताओं को बिना किसी भारी दंडात्मक वित्तीय भार (ब्याज) के पुराने विवादों से मुक्त करना।

प्रस्तावित लाभार्थी वर्गीकरण एवं रियायत संरचना
मिसिंग एवं अवैध कनेक्शनधारी
अवैध आवासीय कनेक्शन* वर्तमान में प्रचालेत नल कनेक्शन दर अनुसार ऐसे कनेक्शनों को वैध करने हेतु नियमितीकरण शुल्क 5000 रू. एवं वैध कनेक्शन शुल्क 15882 रू. कुल 20882 रू. जमा कराने के पश्चात् आधा इंच घरेलू कनेक्शन को पूर्णतः वैध व मुख्य धारा में सम्मिलित किया जाएगा।
अवैध व्यावसायिक कनेक्शन* ऐसे कनेक्शनों को वैध करने हेतु नियमितीकरण शुल्क 15000 रू. एवं वैध कनेक्शन शुल्क 15882 रू. कुल 30882 रू. जमा कराने के पश्चात आधा इंच व्यवसायिक कनेक्शन को पूर्णतः वैध व मुख्यधारा में सम्मिलित किया जाएगा।

आधा इंच से बड़े एवं बल्क अदैव कनेक्शनों के नियमितीकरण की कार्यवाही प्रकरणवार समीक्षा कर नियमानुसार मुख्यालय से सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर ही की जा सकेगी।*

प्रमुख शर्ते

सीमित समयावधि – यह योजना आदेश जारी होने की तिथि से केवल 90 दिनों के लिए ही वैध रहेगी। इस अवधि में आवेदन करना अनिवार्य होगा।
एकमुश्त भुगतान – इस छूट का लाभ केवल तभी प्राप्त होगा जब उपभोक्ता संपूर्ण तय राशि का भुगतान एक साथ करेगा तथा निगम के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुबंध करेगा।
अनिवार्य लिंकिंग – नियमितीकरण एवं ओ.टी.एस. का लाभ लेने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को अपने जलकर कनेक्शन को अपनी विशिष्ट संपत्ति पहचान संख्या से लिंक कराना अनिवार्य होगा।
योजना का 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई 2026 तक प्रचार-प्रसार करेंगे। 16 जुलाई 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक यह योजना प्रभावशील रहेगी।
उपभोक्ता को नियमितिकरण हेतु नियत तिथि में आवेदन देना होगा।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

    गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कानून तोड़ने वालों का कलेजा कांपेगा, धर्म परिवर्तन कराने पर उम्रकैद, मददगारों को भी होगी जेल शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026)छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण…

    VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

    प्रोजेक्ट गरिमा के तहत वीबी जीरामजी, गौण खनिज एवं डीएमएफ के सहयोग से निर्माण हेतु 16.90 करोड़ रुपये स्वीकृत, सौर ऊर्जा, सेनेटरी उपकरण और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध होंगी शहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

    Chhattisgarh Freedom of Religion Act 2026 : धर्मांतरण के नए नियम लागू, राजपत्र में प्रकाशित

    VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

    VB-G Ram G Project Garima : 262 विद्यालयों में बनेंगे मॉडल बालिका शौचालय

    Collector, Raipur District Administration : तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को रायपुर कलेक्टर की हिदायत

    Collector, Raipur District Administration : तहसीलदार, आरआई और पटवारियों को रायपुर कलेक्टर की हिदायत

    Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

    Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

    Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

    Tiranga Shakti Fest Independence Day : रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026”

    Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी

    Department of Sports & Youth Welfare : आठ साल के इंतेजार के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी