Cabinet Expansion In Chhattisgarh : साय केबिनेट में 21 या 18 अगस्त तक शामिल होंगे 3 नए मंत्री

तीनों फ्रेश चेहरा होंगे, 2 संगठन, एक RSS की पसंद का बनेगा, पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित

शहर सत्ता/रायपुर। (Cabinet Expansion In Chhattisgarh)विष्णुदेव साय मंत्री मंडल विस्तार से जुडी बहुप्रतीक्षित नए मंत्रियों के सम्बन्ध में एक बड़ी खबर चर्चा में है। साय केबिनेट में 21 या 18 अगस्त तक 3 नए मंत्री मंडल में शामिल होंगे। CM विष्णुदेव साय 21 अगस्त को विदेश रवानगी से पूर्व अपने मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करके ही जायेंगे। छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार को केंद्रीय संगठन से भी मंजूरी मिल गई है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी विदेश यात्रा से पहले नए मंत्रियों को शपथ दिलाकर या फिर उनके नामों की घोषणा करके ही जायेंगे।

सूत्रों की मानें तो (Cabinet Expansion In Chhattisgarh)सियासी गलियारे में 18 अगस्त नहीं तो 21 अगस्त को छत्तीसगढ़ के नए मंत्रियों का नाम वजूद में आ जायेगा। बता दें कि CM साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया रवाना होंगे। ऐसे में रवानगी से पहले उक्त दो तारीखों में से एक में नए मंत्रियों के नाम का एलान किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल रामेन डेका राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

रायपुर, बिलासपुर-सरगुजा,दुर्ग से चुने जायेंगे

बताते हैं कि रायपुर, बिलासपुर-सरगुजा और दुर्ग संभाग से नए और पहली बार निर्वाचित विधायक शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो तीन नए मंत्री चेहरों में 3 वर्ग से चुने जायेंगे। इसमें अनुसूचित जाति, 1 पिछड़ा और 1 सामान्य वर्ग से होगा। गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल की जगह संपत अग्रवाल या फिर पुरन्दर मिश्रा के नामों की चर्चा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग