Shri Krishna Birth Anniversary : देशभर समेत छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

0 रात 12 बजे से जन्मोत्सव मुहूर्त, विधि, मंत्र और व्रत का ऐसे करें पालन

शहर सत्ता/रायपुर। (Shri Krishna Birth Anniversary)उदया तिथि में व्रत-पर्व मनाने की परंपरा के मुताबिक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, पुरी और ज्यादातर मंदिरों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कृष्ण जन्मोत्सव रात में मनाने की परंपरा है, क्योंकि श्रीकृष्ण का जन्म रात के आठवें मुहूर्त में हुआ था। ये मुहूर्त रात 12 बजे से 12.48 तक रहेगा। कुछ लोग रात में भगवान की पूजा नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते दिनभर अष्टमी तिथि के दौरान किसी भी समय कृष्ण पूजा कर सकते हैं।

विधि : ब्रह्म मुहूर्त से अगले दिन तक
ब्रह्म मुहूर्त से शुरू कर अगले दिन सूर्योदय तक व्रत करने का विधान है। अगले दिन नहाकर पूजा करने के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया जाता है। यानी व्रत पूरा किया जाता है। बच्चे, बूढ़े और रोगियों के लिए नियम नहीं है। श्रद्धा से किसी भी तरह व्रत कर सकते हैं।

नियम : सूखे मेवे, फल खाएं

इस व्रत में अन्न नहीं खाया जाता। सिर्फ फल और दूध ही ले सकते हैं। सेहत और स्थिति के अनुसार सूखे मेवे, थोड़ी मात्रा में फलाहार या ज्यूस ले सकते हैं। रात में आरती के बाद फलाहार न करें, जरूरत हो तो दोबारा दूध पी सकते हैं।

महत्व : कष्ट दूर होते हैं, जीत मिलती है

व्रत-उपवास इसलिए ताकि भगवान की पूजा में मन, शरीर और विचार शुद्ध रहें। ग्रंथों में इसे जयंती व्रत कहा है, इससे सुख और समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि अष्टमी जया तिथि है। इस तिथि पर व्रत करने से जीत मिलती है।

देश-प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव की भव्यता

0 आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृंदावन में 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने से बनाए गए ठाकुर जी के वस्त्र; ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा मंदिर
0 छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में कान्हा के लिए 1100KG मालपुआ तैयार, इस्कॉन में 3 दिन महोत्सव
0 गुजरात के द्वारका में जन्माष्टमी, जगत मंदिर रोशनी से जगमगाया, रात 2.30 बजे तक होंगे भगवान द्वारकाधीश के दर्शन
0 जयपुर के मंदिर में दिन में हुआ कृष्ण जन्म:भगवान को पहनाई गई 2.50 लाख की घड़ी, दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार
0 देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जीवंत झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा, मटकी फोड़ने निकलेगी टोलियां, मलखंभ का भी आयोजन
0 रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया

अभिषेक और पूजा की सरल विधि

बाल गोपाल के अभिषेक के लिए केसर मिश्रित दूध का प्रयोग करें। केसर मिलाने से दूध केसरिया रंग का हो जाएगा। पूजा में कच्चे दूध का इस्तेमाल करें।श्रीकृष्ण के साथ यशोदा मैया, बलराम, राधा, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की भी पूजा करें। ये सभी श्रीकृष्ण से जुड़े हुए हैं, भगवान इनसे अलग नहीं हैं।भगवान को भोग में माखन-मिश्री और मौसमी फल अर्पित करें। पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। यदि संभव हो तो इस दिन यमुना नदी में स्नान करें। यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर स्नान करते समय पानी में यमुना जल या गंगाजल मिलाएं और गंगा-यमुना का ध्यान करते हुए स्नान करें। ऐसा करने से भी घर पर ही नदी स्नान का पुण्य मिल सकता है।

भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की भी करें पूजा

इस दिन भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की भी पूजा करें। दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल विष्णु-लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई कहा गया है, क्योंकि ये दोनों समुद्र से उत्पन्न हुए हैं। शंख में दूध भरकर भगवान का अभिषेक करें। भगवान को पीले, चमकीले वस्त्र पहनाएं। चंदन से तिलक, मोरपंख, मुकुट, और हार-फूल से श्रृंगार करें। माखन-मिश्री, मिठाई, और तुलसी के साथ भोग अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा में कृं कृष्णाय नमः, “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। इसके लिए तुलसी की माला का उपयोग करें। इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता, गीता सार, और हरिवंश पुराण का पाठ करें। भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं को पढ़ें और सुनें।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी