Parcel Bomb Conspiracy Exposed : प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने सनकी आशिक ने रची खतरनाक साजिश

0 केसीजी: स्पीकर में छीपा कर रखा था जिलेटिन की छड़ें, डिटोनेटर और तारों का जाल, सात गिरफ्तार

शहर सत्ता/खैरागढ़। (Parcel Bomb Conspiracy Exposed)जिले के गंडई थाना क्षेत्र में प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने एक सनकी आशिक ने खतरनाक साजिश रची, पुलिस ने शनिवार को एक सनसनीखेज़ मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामूली सा दिखने वाला एक होम थिएटर, स्पीकर दरअसल भयानक विस्फोटकों से लैस था। उसमें करीब दो किलो जिलेटिन छिपाकर पार्सल बम तैयार किया गया था। मामला तब सामने आया है, जब गंडई निवासी अफसर खान के पास पार्सल का पैकेट पहुंचा। असामान्य रूप से भारी होने और पावर पिन टूटा देखने पर अफसर को शक हुआ। पेशे से इलेक्ट्रिशियन होने के कारण उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए।

स्पीकर के भीतर जिलेटिन की छड़ें, डिटोनेटर और तारों का जाल छिपा था। पुलिस और बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को सील कर दिया बम की आशंका को भांपते हुए, तत्काल बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंची। जांच में स्पष्ट हुआ कि जैसे ही स्पीकर बिजली से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुंचकर बड़ा धमाका कर देता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण घातक छर्रों में बदल जाता।

पुलिस के सामने आया मास्टरमाइंड

विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था। उसका मकसद अपनी पूर्व प्रेमिका के पति अफसर खान की हत्या करना था।। विनय इस साजिश में अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ कई दोस्त भी इस साजिश में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक किसी ने विस्फोटकों के लिए पैसों का इंतजाम किया, किसी ने जिलेटिन सप्लाई किया, तो किसी ने फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो तैयार कराया।

जिलेटिन दुर्ग जिले की खदानों से हासिल

जांच में खुलासा हुआ कि बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की खदानों से अवैध रूप से लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर भी जब्त किए।।पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता करार दिया।। उनके अनुसार, “यह केवल हत्या की साजिश को नाकाम करने की बात नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के नेटवर्क का पर्दाफाश भी है” सभी सात आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1.विनय वर्मा, पिता गुपेन्द्र वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई,
2.परमेंश्वर वर्मा, पिता जीवन वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी चीचा, थाना लिटिया, जिला दुर्ग,
3.गोपाल वर्मा, पिता महा सिंग वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई,
4.घासीराम वर्मा, पिता लक्ष्मणलाल वर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी केसला, थाना खैरागढ़, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई,
5.दिलीप धिमर पिता सुदामा धिमर उम्र 38 वर्ष, निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग,
6.गोपाल खेलवार उर्फ गोपाल खेलवार, पिता संतोष खेलवार, निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, जिला दुर्ग,
7.खिलेश पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बाज़ार अतरिया, थाना खैरागढ़, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई।‌

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!