Jal Jeevan Mission Scheme : सदन में जल जीवन मिशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार

साव ने कहा-कांग्रेस बगैर पानी के नल-टोटी लगाए, विपक्ष ने किया वॉकआउट, पूर्व CM बोले 10 लाख कनेक्शन का आंकड़ा गलत

शहर सत्ता/रायपुर। (Jal Jeevan Mission Scheme) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पावस सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष से जल जीवन मिशन पर सवाल किया और आरोप भी लगाए। मंत्री अरुण साव ने उनके सवालों का जवाब भी दिया तो बहस तीखी तकरार में तब्दील हो गई और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

भूपेश बघेल का सवाल था कि पिछले 3 सालों में कितनी राशि जल जीवन मिशन के लिए खर्च की गई है और कितने घरों के लोगों को सुविधा प्राप्त हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 22–23 और 23–24 की अपेक्षा में 24–25 की तुलना में बहुत कम है। इसका कारण क्या है? अपने सवाल को विस्तार देते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा आंकड़ा सिर्फ 31 लाख में ही पहुंचा जबकि लक्ष्य से बहुत कम है ये तो।

अरुण साव ने जवाब दिया और बताया कि अब तक 15 हजार 45 करोड़ 45% का खर्च हुआ है। योजना 2024 में पूरी हुई थी। हमारी सरकार बनाने के बाद लोगों को पानी पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे है। 31 लाख घरों में पानी नल से पहुंचाया था। सदस्य ने 2 साल लेट से काम शुरू किया…भूपेश बघेल ने पूछा, कि जिलों में राशि कम क्यों हुई और राशि कम आई इसके बारे में बताया ही नहीं?

अरुण साव ने कहा, केंद्र सरकार के पोर्टल में 36 लाख घर में पानी आया दिखाया गया.. जबकि परीक्षण में 21 लाख घरों में ही पानी पाया गया.. 15 लाख घरों में सिर्फ नल कनेक्शन कर दिया गया और पानी नहीं दिया गया..इसलिए परिस्थित बनी है। जल जीवन मिशन के सवाल पर जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकऑउट किया। विपक्ष ने सरकार पर आकडों की बाजीगरी करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत- 20 महीने की सरकार में सिर्फ 7 प्रतिशत काम हुआ है, जबकि हमने अपनी सरकार के दौरान करीब 74 प्रतिशत काम किया है। फिर ज्यादा काम किसने किया?

अरुण साव बोले, हमने 10 लाख नल कनेक्शन पानी के साथ दिया। भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया 7 महीने में कितने नल कनेक्शन दिए और कितनी राशि खर्च की। तो अरुण साव ने कहा 10 लाख नल कनेक्शन दिया। विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही। इस दौरान विपक्ष और मंत्रियों के बीच बहस होने लगी।

स्पीकर को करना पड़ा हस्तक्षेप

जल जीवन मिशन के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी सदन में हुई। भारी हंगामे पर स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा। आसंदी ने कहा- प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाता। लेकिन सत्ता पक्ष के जवाब और आंकड़ों से खफा विपक्षी दाल कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर दिए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?