State Congress President Deepak Baij : मिडिया से बोले; डबल इंजिन सरकार फेल, बस्तर की जनता पानी के लिए तरस रही

राज्य में भी भाजपा की सरकार है, उड़ीसा में भी भाजपा सरकार है, केन्द्र में भी भाजपा सरकार है फिर भी नहीं सुलझा इंद्रावती नदी जल बंटवारा

शहर सत्ता/रायपुर। State Congress President Deepak Baij : (PCC Chief Deepak Baij)पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रायपुर में मिडिया को बयान जारी करते हुए साय सुशासन और बीजेपी की डबल इंजन (BJP’s double engine government) सरकार पर तंज कसा है। बैज मिडिया से बोले; डबल इंजिन सरकार फेल हो गई है और बस्तर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा, राज्य में भी भाजपा की सरकार है, उड़ीसा में भी भाजपा सरकार है, केन्द्र में भी भाजपा सरकार है तो फिर भी इंद्रावती नदी जल बंटवारा क्यों नहीं सुलझा।

श्री बैज के मुताबिक आज बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी (Indravati River) पूरी तरह से सूख चुकी है, पिछले कई दिनों से इंद्रावती से सटे किसान इंद्रावती नदी में पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, परंतु डबल इंजन की सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर इंद्रावती नदी में पानी के लिए उड़ीसा सरकार से चर्चा तक नहीं कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी की उदासीनता का ही नतीजा है, बस्तर के लोग बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी को तिल-तिल मारता हुआ देखने को मजबूर है।

(PCC Chief Deepak Baij)पीसीसी चीफ का कहना है कि साय सरकार ने इंद्रावती नदी(Indravati River) क पानी रोकने कोई पहल नहीं की जिसके चलते (Central Water Commission)केन्द्रीय जल आयोग, राष्ट्रीय विकास जल अभिकरण और तेलंगाना सरकार 148 टीएमसी पानी छत्तीसगढ़ के बस्तर को देने की बजाए तेलंगाना सरकार को देने की बात भी कर रहे हैं। कांग्रेस बस्तरवासियों को सरकार के हाल पर नहीं छोड़ सकती। हम बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती को सूखते नहीं देख सकते। सरकार शीघ्र उड़ीसा सरकार के बात नहीं करती इस समस्या का समाधान नहीं करती तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे।

 

बस्तर की बहुमूल्य खदानों और संसाधनों का दोहन

छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजी पतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1। और बैलाडीला 1ठ की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1ब् खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है।

विरोध के बावजूद भारत सरकार का सरकारी उपक्रम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई स्थित यूनिट को मात्र 320 करोड़ में बेच दिया, जो कभी घाटे में नहीं रही बल्कि लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष का मुनाफा कमा रहा थी। मोदी और अमित शाह ने बस्तर की जनता से वादा किया था कि नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन बेचने की प्रक्रिया आज भी जारी है। बस्तर के नगरनार में 20 हजार करोड़ से अधिक के सार्वजनिक क्षेत्र एनएमडीसी के प्लांट को बेचने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विनिवेशीकरण की सरकारी साइट ‘‘दीपम’’ पर सेल लगाकर रखी है।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

    कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए और घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता शहर सत्ता /रायपुर।…

    Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

    राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ कल; सरकारी आवास पर डिप्टी CM लिखी नेमप्लेट ढकी गई शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Government of Bihar)बिहार राज्य की कमान अब सम्राट चौधरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

    Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

    Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

    Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

    Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

    Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

    Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

    Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

    New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

    New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

    Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास

    Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास