Chhattisgarh Pradesh Congress : सुशील आनंद शुक्ला का तंज; साय सरकार को सांसद बृजमोहन ने दिखाया आईना

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद बोले पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Pradesh Congress : राजधानी रायपुर में बढ़ते कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद ने सरकार को आईना दिखाया है। राजधानी ही नहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र है।

भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। अपराधी और अराजक तत्व बेलगाम हो चुके है। किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है, उसके दल के ही एक सांसद जो वरिष्ठ नेता भी सरकार की कार्यप्रणालि को लेकर पत्र लिखने को विवश है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में जो कहा है इस विषय को कांग्रेस शुरू से ही उठाती रही है। सरकार है कि गूंगी बहरी बनी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस ने गिनाई इन अपराधों पर नाकामी

एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, दुर्ग में अबोध बच्ची की दुराचार के बाद हत्या हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने सवा साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी