गाजा में इस्राइली हवाई हमला: 235 की मौत

हमास ने युद्धविराम उल्लंघन का लगाया आरोप

 

गाजा/नई दिल्ली (एजेंसी)। इस्राइल द्वारा मंगलवार सुबह गाजा पट्टी पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे युद्धविराम के बाद अब तक का सबसे भीषण हमला बताया है। हमले में कई स्कूलों और शरणार्थी कैंपों को भी निशाना बनाया गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए।

नेतन्याहू बोले- हमले जरूरी, हमास ने किया विरोध
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, इसलिए सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया गया। नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल अब हमास के खिलाफ अपने हमले तेज करेगा।

दूसरी ओर, हमास ने इस हमले को युद्धविराम का उल्लंघन करार दिया और कहा कि इससे बंधकों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। हमास ने इस्राइल पर शांति वार्ता को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।

गाजा में तबाही, स्कूलों पर भी हमला
हमले के बाद फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि बुरेजी इलाके में शरणार्थी कैंपों और एक स्कूल को भी निशाना बनाया गया। इस्राइली कार्रवाई से पहले गाजा में खाद्य आपूर्ति, दवाइयां और ईंधन रोके जाने से भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं।

हमास के प्रवक्ता ने कहा कि अब भी 24 इस्राइली बंधक उनके कब्जे में हैं, जबकि 35 अन्य बंधकों की मौत होने की आशंका है।

सीरिया और लेबनान में भी हमले
इस्राइल ने गाजा के अलावा सीरिया और लेबनान में भी हवाई हमले किए। सीरिया के दारा इलाके में रिहायशी इलाकों पर बमबारी की गई, जबकि लेबनान में हिजबुल्ला के दो आतंकियों को मारने का दावा किया गया है।

व्हाइट हाउस से ली गई थी सलाह
हमले से पहले इस्राइल ने व्हाइट हाउस से सलाह ली थी। अमेरिकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “हमास, हूती और ईरान को अमेरिका व इस्राइल को आतंकित करने की कीमत चुकानी होगी।”

हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जबकि इस्राइल और हमास के बीच संभावित शांति वार्ता अधर में लटक गई है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Prestigious Civilian Honor The ‘Padma Shri’: बस्तर के जंगलों में सेवा और समर्पण की तीन मिसालें होंगी सम्मानित

बस्तर के जंगलों से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, ‘बड़ी दीदी’ और गोडबोले दंपत्ति के मूक त्याग को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी वनांचल के वास्तविक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’