Video : निकाय चुनाव की बैठक के बाद सांसद बृजमोहन ने पढ़ी कविता, कहा-हमारी केवल धार…

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए ताबड़तोड़ बैठक ले रही हैं। भारतीय जनता पार्टी में जहां शुक्रवार को एक के बाद एक लगातार बैठकों का दौर जारी रहा, वहीं कांग्रेस में आज शनिवार को कई महत्वपूर्ण बैठकर होंगी।

ये भी पढ़ें : Tilda Fire : पेंट फैक्ट्री में कैंमिल कंटेनर में हुआ धमाका, 9 फायर ब्रिगेड गाड़ियों से तीन घंटे में बुझी आग

इन सब के बीच प्रदेश के दिग्गज नेता रायपुर लोकसभा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भी देर रात पार्टी के नेताओं का जमावड़ा रहा। सांसद बंगले की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के तमाम वह लोग शामिल हुए जो नगरी निकाय चुनाव में अपने दावेदारी ठोक रहे है।

इसमें न सिर्फ रायपुर जिला बल्कि गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद से भी कई दावेदार शामिल थे। बैठक के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल का एक वीडियों अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बृजमोहन बैठक की चर्चा के बाद एक वीररस की एक कविता कहते दिखाई दे रहे हैं।

ये वीडियों अब तेजी से सियासी गलियारों में दौड़ रहा है और इसके कई मायने भी निकाले आज रहे है। वीडियों में उन्होंने कहा “अपना क्या है इस दुनिया में…सब कुछ लिया उधर…! लोहा भी तेरा…तलवार भी तेरी…,हमारी केवल धार…! इस कविता के बाद बृजमोहन मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी की तरफ रवाना हो गए।

संभागीय चयन समिति लेगी निर्णय

इधर बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राजीव अग्रवाल ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई है। हर पद के लिए तीन नाम का पैनल तैयार किया गया है। महापौर पद के लिए आए सभी नाम को संभागीय चयन समिति को भेजे गए है। वही मान नगर पंचायत और रायपुर नगर निगम के लिए पैनल तैयार किया गया है। अंतिम निर्णय संभागीय चयन समिति को लेना है।

आज-कल में ज़ारी होंगे प्रत्याशियों के नाम

संभवत भारतीय जनता पार्टी अगले एक-दो दिन में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी, वहीं कांग्रेस भी आज महत्वपूर्ण बैठक के बाद कई प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। भाजपा प्रत्याशियों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश, जिला, संभाग स्तरीय समितियों की बैठकें हो चुकी हैं। कभी भी प्रत्याशियों की सूची घोषित हो सकती है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आज शाम 6 बजे राजिव भवन में बुलाई गई है, जहां प्रत्याशियों के नामों को लेकर विचार विमर्श कर अंतिम मुहर लगाने का काम किया जाएगा।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?