Naxal Encounter : छतीसगढ़ में 36 घंटे से चल रही मुठभेड़, 16 माओवादी ढेर…मारे गए कई ईनामी नक्सली

 

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पिछले 36 घंटे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ (Naxal Encounter) जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह से कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

ये भी देखें : Congress में पर्यवेक्षक भेजेंगे पार्षद प्रत्यशियों के सिंगल नाम…परिणाम की तारीखों को लेकर जताई आपत्ति

एक दिन पहले मुठभेड़ (Naxal Encounter) के बाद की गई सर्चिंग के दौरान कल दो नक्सलियों के शव मिले थे, जिनमें से एक महिला है। सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें 14 और नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर सहित हथियारों, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया।

इधर आईजी रायपुर रेंज़ अमरेश मिश्रा ने बताया कि “अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एके 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल मौके पर ऑपरेशन जारी है।” वहीं गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपति भी मारा गया। एसएलआर रायफल जैसे स्वचालित हथियारों सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

कई माओवादियों के घायल होने की संभवना

इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है, जिसमें और भी नक्सलियों के घायल होने (Naxal Encounter) की संभावना है। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि गोलीबारी में मारे गए या घायल हुए लोगों में कई बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हो सकते हैं। इस क्षेत्र में माओवादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर किया गया यह अभियान खुफिया सूचनाओं के बाद शुरू हुआ, जिसमें ओडिशा सीमा से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर स्थित छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में माओवादियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति का संकेत मिला था। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ से कोबरा और ओडिशा से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल थी।

शाह बोले-नक्सल मुक्त भारत का संकल्प

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त भारत हमारा संकल्प है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।”

 

Related Posts

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New…

Continue reading
Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Order From The District Panchayat CEO)जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि अब एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज