Congress में पर्यवेक्षक भेजेंगे पार्षद प्रत्यशियों के सिंगल नाम…परिणाम की तारीखों को लेकर जताई आपत्ति

शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक दल (Congress) की बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन जैसे महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा हुई है। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस के तमाम विधायक मौजूद थे। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति के साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैज ने चुनाव परिणाम की तारीखों को लेकर भी कोर्ट जाने की बात कह दी है।

ये भी देखें : साय सरकार ने पूरी की मोदी की एक और गारंटी, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ

बैठक ख़त्म होने के बाद पीसीसी चीफ बैज ने मीडिया से चर्चा कर जानकारी देते हुई कहा कि हमारे साथी लगातार चुनाव को लेकर अपने क्षेत्रों में बैठके कर रहे है। सभी विधायक साथियों ने कमर कस लिया है, प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।”

उन्होंने प्रत्याशी चयन को लेकर कहा कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षक जाएंगे, नगर पंचायत–नगर पालिका में बैठक करेंगे और एक-एक नाम पार्षदों के लिए आगे देंगे। आवश्यकता पड़ी तो वरिष्ठ नेताओं से विधायक और पूर्व विधायक सभी से चर्चा करेंगे। वार्ड में कोई दिक्कत होगी तो आपस में बैठकर जिला स्तर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष की पद पर चयन समिति आगे आयेगा।

महिला और युवा वोटरों को साधने की तैयारी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हम (Congress) सभी वर्ग, समुदाय और आयु के लोगों को साथ लेकर चलते है, हमारा फोकस में महिला और युवा वोटर पर है। भाजपा ने एक लाख लोगों को नौकरी देने के नाम पर सरकार बनाई और ठगने का काम किया है। लगातार मंत्रियों की सभा में युवा नौकरी मांग रहे हैं, जो सरकार और मंत्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने दवा किया कि किसान और ओबीसी भी हमारे साथ है, बहुत सारे वर्ग है, जो सरकार से नाखुश है उन्हें हम साधने का प्रयास करेंगे।

एक साथ आए निकाय और पंचायत चुनाव के पारिणाम

इधर पीसीसी (Congress) चीफ बैज ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव की घोषणा साथ करते हैं तो परिणाम अलग-अलग क्यों है। नगरीय निकाय के परिणामों का पंचायत पर असर होगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सारे चुनाव खत्म होने के बाद 24 फरवरी को साथ में परिणाम घोषित करने के मांग की है। इसके अलावा उन्होंने उस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में चिट्ठी लिखने की भी बात कही है। जरुरत पड़ी तो विशेषज्ञों से राय लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी