Big Statement Of BJP State President : किरण देव ने कहा, भाजपा ने किया है कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर

शहर सत्ता/रायपुर। Big Statement Of BJP State President : प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है, वह मुद्दों के अभाव से जूझ रही है राजनीतिक पतन की तरफ बढ़ रही है इसलिए केवल वर्ग संघर्ष की बात करना, प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास करना, षड्यंत्र करना यही कांग्रेस का काम रह गया है। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तो वास्तव में ओबीसी आरक्षण के विरोध में कोर्ट जाने वाले और ओबीसी का आरक्षण रोकने वाले लोगों को पुरस्कृत करने का काम किया है। भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर करती रहेगी और कांग्रेस का झूठ अब चलने वाला नहीं है।

 

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की स्थिति बहाल रहेगी एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। प्रेस वार्ता में मंत्री टंकराम वर्मा ,लक्ष्मी राजवाड़े,प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Big Statement Of BJP State President : किरण देव ने कहा, भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर
Big Statement Of BJP State President : किरण देव ने कहा, भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर

अरुण साव बोले,कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विस्तार से आरक्षण के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। श्री साव ने कहा कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोधी रही है। वह आरक्षण के खिलाफ रही है। तब की कांगेस सरकार द्वारा ‘कालेलकर आयोग’ की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल देने के बाद आगे फिर ‘मंडल आयोग’ तक का इंतज़ार करना पड़ा। पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के आरक्षण विरोधी वक्तव्यों के अनेक संदर्भ आपको गाहे ब गाहे दिख भी जायेंगे। मसलन 1961 में मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में पंडित नेहरु ने कहा था कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की संस्तुति से किनारा कर लिया था। राजीव गांधी ने तो यहां तक कह दिया था कि आरक्षण से हम बुद्धुओं को बढ़ावा देते हैं।

Related Posts

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

प्रति एकड़ ₹13,839 की अतिरिक्त सहायता मिलेगी, सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी शहर सत्ता/रायपुर। (Sai government’s decision)छत्तीसगढ़ में धान के किसानों…

Continue reading
Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर CM साय ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी, बिरसा मुंडा के उलगुलान को किया याद, कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 1857 से करीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे