प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कहा-भारतीय जहाँ जाते है वहां जुड़ जाते है…

शहर सत्ता / भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें “प्रवासी भारतीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीन सप्ताह के लिए भारत के पर्यटन और धार्मिक महत्व के कई स्थलों की यात्रा करेगी। प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस का संचालन प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के तहत किया जाएगा। विदेश मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की थीम “विकसित भारत की संकल्पना में प्रवासी भारतीयों का योगदान” है।

ये भी देखें : भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू, नए मंत्री…निकाय चुनाव को लेकर हो रही चर्चा

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान जगन्नाथ और भगवान लिंगराज की पावन धरती पर पूरे विश्व से आए अपने भारतवंशी परिवार का स्वागत करके की। उन्होंने कहा कि “यह भारत में जीवंत उत्सवों और समारोहों का समय है। कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुम्भ शुरू हो जाएगा, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और माघ बिहू के त्योहार भी आने वाले हैं। हर जगह खुशी का माहौल है। इसके अलावा, 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद भारत वापस आए थे। ऐसे अद्भुत समय में भारत में आपकी उपस्थिति उत्सव की भावना को और बढ़ा रही है।”

भारतीय जहाँ जाते है वहां जुड़ जाते है-पीएम

पीएम मोदी ने कहा, मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है, जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं, आपसे बातचीत करता हूं। जो प्यार मुझे मिलता है, वो भूल नहीं सकता हूं। आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। उन्होंने कहा, हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी नहीं हैं, बल्कि डेमोक्रेसी हमारी लाइफ का हिस्सा है। हमें डाइवर्सिटी सिखानी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही डाइवर्सिटी से चलता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज के साथ जुड़ जाते हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के नियम और परंपरा का सम्मान करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की, उस समाज की सेवा करते हैं। इस सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है।

दुनिया देख रही है भारत की सफलता-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 10 सालों में मैं दुनिया के कई नेताओं से मिला हूं। दुनिया का हर नेता अपने देश में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की तारीफ करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप उनके समाज में सामाजिक मूल्य जोड़ते हैं। हम सिर्फ लोकतंत्र की जननी नहीं हैं, हम लोकतंत्र का हिस्सा हैं। हम विविधता नहीं सिखाते, हमारा जीवन विविधता पर चलता है। इसलिए भारतीय जहां भी जाते हैं, समाज से जुड़ जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वाइंट पर पहुंचता है, तो हम सब को गर्व होता है। आज जब दुनिया, डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है, तो हम सब को गर्व होता है। आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 21वीं सदी का भारत, आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है। जिस स्केल पर आज भारत में डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं, वो अभूतपूर्व है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। आज का भारत, अपना पॉइंट तो स्ट्रॉन्ग्ली रखता ही है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है।

Related Posts

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक जूता इधर-उधर हो गया। खोजने के बाद भी नहीं मिला तो उन्होंने X पर लिखा दिल्ली पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा