सरप्राइस चेकिंग में निकले कलेक्टर, 86 अधिकारी-कर्मचारी थे नदारद…मिलेगी नोटिस

शहर सत्ता / महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 86 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिन्हे जिलाधीश ने नोटिस देने के निर्देश दिए। DM लंगेह ने इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली, और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय में कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।

ये भी देखें : Video : भरभराकर गिर गई चिमनी…कई मज़दूरों के दबे होने की आशंका

सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजीयक आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही अपर कलेक्टर को प्रति सप्ताह औचक निरीक्षण करने कहा। इस दौरान पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन, और जनसेवा के कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया। लंगेह ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से उपस्थिति और कार्यक्षमता की समीक्षा करें।

Related Posts

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी, बताया आयोग के सामने करीब 74 हजार मामले आए हैं, इनमें से करीब 900 मामले अभी पेंडिंग…

Continue reading
Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

16 अपराध दर्ज इसलिए जिला बदर हुआ, 3 महीने तक रायपुर समेत 6 जिलों में नहीं कर सकेगा प्रवेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे