Video : भरभराकर गिर गई चिमनी…कई मज़दूरों के दबे होने की आशंका

शहर सत्ता / मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां लोहा बनाने वाले कारखाने की चिमनी अचानक गिर गई। इस हादसे में कई मज़दूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में निर्माण कार्य किया जा रहा था।

ये भी देखें : CTET Result 2024 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के ज़ारी हुए परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले में मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर हाईवे से लगे कुसुम फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। लोहा बनाने वाली इस फैक्ट्री में चिमनी गिरने से तक़रीबन 8 से 10 मज़दूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन से चार मज़दूरों के मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि मौके पर पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक एक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर प्लांट के कर्मचारियों का कहना है कि ये हादसा फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। फैक्ट्री के मशीनों और स्ट्रक्चर की ना तो समय समय पर जांच होती है और ना ही मरम्मत होती है। इन्ही लापरवाहियों की वजह से यह घटना हुई।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा