Delhi Assembly Elections : पीएम ने अशोक विहार में जनता को किया संबोधित, आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे का दिया नारा 

पीएम मोदी ने कहा – कट्टर बेईमान हैं आम आदमी पार्टी के नेता

शहर सत्ता | दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी। गरीबों के लिए नए घर का इनॉगरेशन करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मैंने कभी अपना घर नहीं बनाया, 10 सालों में 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।

आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे : पीएम

दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली कहती है आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया कि आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है। बीते 10 साल में दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। शराब ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला। दिल्ली वालों ने आपदा के विरुद्ध जंग छेड़ दी है। वोटर आपदा से दिल्ली को मुक्त करने की ठान चुका है। दिल्ली का हर नागरिक कह रहा है, हर बच्चा कह रहा है, हर गली से आवाज आ रही है- आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।

लागू नहीं होने दे रहे आयुष्मान योजना

पीएम ने कहा- दिल्ली में 500 जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं। 80 फीसदी दवाओं पर डिस्काउंट मिलता है। 100 रुपए की दवा 15 रुपए में मिलती है। मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना का लाभ देना चाहता हूं, लेकिन आपदा सरकार को दिल्ली वालों से दुश्मनी है। आपदा वाले योजना लागू नहीं होने दे रहे हैं। नुकसान दिल्लीवालों को उठाना पड़ रहा है।

Related Posts

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा