Manmohan Singh’s last journey begins : पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट रवाना

शहर सत्त्ता/रायपुर। डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट पहुँचने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में रास्तों के दोनों तरफ अंतिम विदाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फूलों से सजी शव वाहन में सैन्य बल के अलावा राहुल गांधी निगमबोध घाट रवाना हुए हैं। मनमोहन की पत्नी-बेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, पार्थिव देह के साथ वाहन पर राहुल गांधी निगमबोध पहुंचे, पीएम मोदी भी घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचेंगे।

मनमोहन की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए।

 

इसके बाद पार्थिव देह को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में ही बैठे हैं। यहां 11:35 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

मौत के बाद भी कांग्रेस की सियासत

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress Protest Vishrampur Police Station : भूपेश, सिंहदेव, बैज साथ-साथ दिखे पर सियासी अंदाज अलग

बैज क्रमिक भूख हड़ताल में तो सिंहदेव बैठे आमरण अनशन पर, भूपेश भखे नहीं बैठे लेकिन पुलिस को चेतावनी जरूर देते दिखे शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Protest Vishrampur Police Station)कांग्रेस में…

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’