रात में की चावल चोरी, दम निकलने तक डंडे से की पिटाई

सरपंच की सूचना पर सुबह छः बजे पहुंची पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

शहर सत्त्ता/रायगढ़। रायगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चावल चोरी के शक में कथित रूप से एक व्यक्ति पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आदिवासी व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार तड़के डुमरपाली गांव की है। खबर के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय पंचराम सार्थी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिदार ने बताया कि आवाज पर रात में नींद खुल गई। उसने देखा कि पीड़ित पंचराम सार्थी उर्फ बुटू घर में घुसकर चावल से भरी बोरी चुरा रहा है। पंचराम सार्थी की हरकत से वीरेंद्र सिदार नाराज हो गया। उसने सार्थी को पकड़ने के लिए आवाज दी। आवाज पर अजय प्रधान और अशोक प्रधान मौके पर पहुंचे। तीनों ने पंचराम सार्थी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। सूत्रों के मुताबिक, गांव के सरपंच ने सुबह में पुलिस को मामले की जानकारी दी। छह बजे सुबह पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

 

चावल चोरी के शक में पेड़ से बांधकर की पिटाई

 

पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि पेड़ से बांधकर पिटाई की गई थी। हमलावरों ने पीड़ित पर लाठी-डंडे घूंसे बरसाए थे। पुलिस ने गिरफ्तार तीन लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया किया है। पुलिस आगे जांच कर रही है कि घटना में और कौन कौन लोग शामिल हैं। दलित की हत्या मामले ने तूल भी पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार किये गये है

Related Posts

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

शेयर-ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख ठगे,रायपुर पुलिस ने आरोपियों को यूपी से पकड़ा शहर सत्ता/रायपुर। (Two arrested under Operation Cyber ​​Shield)IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी…

Continue reading
Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!