PROCG Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/procg/ Tue, 29 Apr 2025 17:12:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 ‘Green Gold’ Collection Begins In CG : राज्य में ‘हरा सोना’ बनाम तेंदूपत्ता 920 करोड़ रूपए का होगा भुगतान https://shaharsatta.com/2025/04/29/green-gold-collection-begins-in-cg/ https://shaharsatta.com/2025/04/29/green-gold-collection-begins-in-cg/#respond Tue, 29 Apr 2025 17:12:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2060 0 इस साल 16 लाख 72 हजार मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य, अब तक 22 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित शहर सत्ता/रायपुर। ‘Green Gold’ Collection Begins In CG : राज्य…

The post ‘Green Gold’ Collection Begins In CG : राज्य में ‘हरा सोना’ बनाम तेंदूपत्ता 920 करोड़ रूपए का होगा भुगतान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 इस साल 16 लाख 72 हजार मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य, अब तक 22 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित

शहर सत्ता/रायपुर। ‘Green Gold’ Collection Begins In CG : राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हुआ। इस बार तेन्दूपत्ता संग्रहण का अनुमानित लक्ष्य 16.72 लाख मानक बोरा रखा गया है। राज्य में शासन द्वारा इस बार पारिश्रमिक भुगतान के लिए 920 करोड़ रूपए का तय किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा एक सॉफ्टवेयर ऑनलाईन एमएफपी कलेक्शन एण्ड पेमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5500 रूपए का पारिश्रमिक भुगतान किया जा रहा है।

विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। इसका लाभ संग्राहकों को वर्ष 2024 से ही मिल रहा है। राज्य में इस साल 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की पूर्ति होने पर राज्य के लगभग 14 लाख संग्राहक परिवारों को लगभग 920 करोड़ रूपए की राशि पारिश्रमिक के रूप में भुगतान की जाएगी।

अब तक 22 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित

बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिला यूनियन में 28 अप्रैल तक 22 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित हो चुका है। तेन्दूपत्ता एवं लुघ वनोपज के संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

16 लाख 72 हजार मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य 31 जिला वनोपज सहकारी यूनियनों के अंतर्गत संचालित 902 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 954 लाटों में किया जा रहा है। राज्य में इस साल 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का अनुमानित लक्ष्य है, जिसमें से 5 लाख 64 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण बस्तर संभाग में होना है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य की 21 जिला यूनियनों की 868 समितियों के समस्त 661 लॉटों की अधिसूचित मात्रा 10.08 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का अग्रिम विक्रय 767 करोड़ रूपए में किया जा चुका है।

The post ‘Green Gold’ Collection Begins In CG : राज्य में ‘हरा सोना’ बनाम तेंदूपत्ता 920 करोड़ रूपए का होगा भुगतान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/29/green-gold-collection-begins-in-cg/feed/ 0 2060
Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/#respond Wed, 23 Apr 2025 18:12:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1995 मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी की सक्रियता की खबरें शहर सत्ता/रायपुर। Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़…

The post Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी की सक्रियता की खबरें

शहर सत्ता/रायपुर। Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में एक बड़ी अपडेट आ रही है। सूत्रों के मुताबिक 2 दिनों से हो रही मुठभेड़ में अब तक के बड़े अपडेट में ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र तीनो राज्यों के जवान तैनात है। मोस्ट वांटेड नक्सल लीडर मड़वी हिडमा एवं कई अत्यधिक आधुनिक हथियारों से लैस माओवादी होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा क्षेत्र pLGA बटालियन नंबर 1 से 5 तक का सबसे सेफ जोन रहा है। बता दें कि बीते दिनों नक्सली प्रेस नोट में भी इसी कर्रेगुट्टा नड़पल्ली पहाड़ी का जिक्र किया गया नक्सली नेता ने इस क्षेत्र पर 100 से अधिक आईईडी बम बिछाए जाने की बात कही थी। विभागीय सूत्रों और सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो 3000 से जायदा माओवादी इस क्षेत्र में छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।

इनपुट के आधार पर यहां ऑपरेशन लांच

बता दें कि अब तक कोई भी आधिकारिक बयान फ़िलहाल नहीं आया है। सूत्र के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अब तक का भारत की सबसे बड़ी मुठभेड़ होने की आशंका है।

The post Big Update In The Bijapur Naxal Encounter : ड्रोन और MI-17 हेलीकाप्टर वायु सेना का इस्तेमाल करने की तैयारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/big-update-in-the-bijapur-naxal-encounter/feed/ 0 1995
Raipur Massive Fire Breaking News : पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी https://shaharsatta.com/2025/04/23/raipur-massive-fire-breaking-news/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/raipur-massive-fire-breaking-news/#respond Wed, 23 Apr 2025 17:16:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1991 शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Massive Fire Breaking News : राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग बिल्डिंग के चौथी मंजिल में लगी है। आग…

The post Raipur Massive Fire Breaking News : पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Massive Fire Breaking News : राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग बिल्डिंग के चौथी मंजिल में लगी है। आग की लपटें देख आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर बाहर आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जैन हैंडलूम में आग लगी है। आग की खबर सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। मार्केट के कपड़ा कारोबारी इकट्ठा हो गए हैं। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी है।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में पहुंची है। आग बुझाई जा रही है। फिलहाल आग किस वजह से लगी है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के तीसरे चौथे फ्लोर पर उनका गोदाम है। वहीं रखे कपड़ों के गट्ठे में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आग जिस समय लगी उस दौरान बिल्डिंग में लोग मौजूद थे। चौथे फ्लोर से धुआं और आग की लपटें उठते देख सभी बाहर निकले।

The post Raipur Massive Fire Breaking News : पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/raipur-massive-fire-breaking-news/feed/ 0 1991
Pahalgam attack, 5 big decisions : सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द https://shaharsatta.com/2025/04/23/pahalgam-attack-5-big-decisions/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/pahalgam-attack-5-big-decisions/#respond Wed, 23 Apr 2025 16:37:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1978 0 पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रवैया, भारत ने दी हिदायत पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे में देश छोड़ें शहर सत्ता/रायपुर। Pahalgam attack, 5 big decisions : पुलवामा के बाद…

The post Pahalgam attack, 5 big decisions : सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रवैया, भारत ने दी हिदायत पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे में देश छोड़ें

शहर सत्ता/रायपुर। Pahalgam attack, 5 big decisions : पुलवामा के बाद पहलगाम आतंकी अटैक पर भारत सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तानियों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए। सिंधु जल समझौता रोका देने का एलान किया गया है साथ ही; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करते हुए 48 घंटे में भारत देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) ने 5 बड़े फैसले लिए हैं, बैठक ढाई घंटे चली। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अज‍ित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।

संदिग्ध आतंकी के स्कैच जारी

सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे।

हमले में 26 की मौत, 20 घायल

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक नेपाली नागरिक है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला 22 अप्रैल को उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

The post Pahalgam attack, 5 big decisions : सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/pahalgam-attack-5-big-decisions/feed/ 0 1978
Chhollywood Film Industries : छॉलीवुड को ले डूबेगी नफरत, गाली गलौच और बदजुबानी https://shaharsatta.com/2025/04/23/chhollywood-film-industries/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/chhollywood-film-industries/#respond Wed, 23 Apr 2025 15:41:13 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1921 शहरसात्ता/रायपुर। Chhollywood Film Industries : छालीवुड के कथित विद्वानों और नामचीन हस्तियों का एक विकृत चेहरा भी सोशल मिडिया में इन दिनों खासी चर्चा बटोर रहा है। बॉलीवुड के नामचीन फिल्म…

The post Chhollywood Film Industries : छॉलीवुड को ले डूबेगी नफरत, गाली गलौच और बदजुबानी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। Chhollywood Film Industries : छालीवुड के कथित विद्वानों और नामचीन हस्तियों का एक विकृत चेहरा भी सोशल मिडिया में इन दिनों खासी चर्चा बटोर रहा है। बॉलीवुड के नामचीन फिल्म निदेशक अनुराग कश्यप की तरह छालीवुड के भी फ्लिम निर्माता और कथित साहित्यकार-गीतकार के बिगड़े बोल ने सभी को आहत किया है। अनुराग कश्यप से ज्यादा अश्लील टिप्पणी छालीवुड के ख्यातिलब्ध लोगों ने सोशल मिडिया में करके प्रशंसकों और समाज विशेष को भौंचक कर दिया है।

 

गीत लेखन और साहित्यकार का दर्जा हासिल छालीवुड का यह शख्स एक धर्म विशेष को भद्दी और अश्लील गालियां अपने फेसबुक अकाउंट से देते कुख्यात हो गया है। उसकी सड़क छाप गालियां और टपोरियों जैसी टिप्पणी से प्रशंसक भी खफा हैं और इंडस्ट्रीज के सम्मानित नाम वाले भी।

किसी अन्य धर्म, संस्कार और परंपरा को मां की गालियां देने वाले चर्चित गीतकार और स्वयं को साहित्यकार कहने वाले नवल दास मानीकपुरी हैं। चौंकिए नहीं ऐसे ही एक और बदजुबान शख्सियतों में शुमार हैं छालीवुड के कथित कामयाब फिल्म निर्माता हैं मोहित साहू। ‘एन माही फिल्म’ प्रोडक्शन के कर्ता-धर्ता के खाते में सफल फ़िल्में भी बनीं हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सम्मान, परिधान और परंपरा के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले ही अगर महज उनकी फिल्म नहीं चली तो दर्शकों से बदजुबानी करने लगे तो फिर छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू, सादगी और सांस्कृतिक विरासत कौन सम्हालेगा ?

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों, प्रशंसकों के कान में ज़हर घोलते शब्द और साहित्यकार की ‘टपोरी’ भाषा से आज छालीवुड एक शर्मनाक विवाद में है। चर्चित गीतकार और स्वयं को साहित्यकार कहने वाले नवल दास मानीकपुरी पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा और एक विशेष समुदाय के खिलाफ भद्दी गालियों का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लग रहा है।

“जब शब्द ही हथियार हैं, तो ज़हर क्यों बोते हो?”

नवल दास, जिन्होंने कई हिट एल्बम और फिल्मों के गीत लिखे हैं, वे अचानक सोशल मीडिया पर एक टपोरी भाषा शैली में उतर आए। न केवल आम दर्शकों बल्कि समाज के एक बड़े हिस्से में इससे नाराजगी फैल गई है। लोग सवाल कर रहे हैं – क्या अब छत्तीसगढ़ी साहित्य और सिनेमा के नाम पर गाली-गलौच बिकेगा?

फिल्म पिट गई तो भड़ास दर्शकों पर निकाला

कुछ महीने पहले बड़े प्रोडक्शन हाउस में शामिल ‘एन माही फिल्म’ की छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज हुई। जब फिल्म नहीं चली, तो निर्माता ने खुलेआम दर्शकों को गालियाँ दीं, धमकियाँ दीं। कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए गए, लेकिन कई अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। मामला महज इतना है कि किसी दर्शक और यूट्यूबर ने सोशल मिडिया में इस प्रोडक्शन की एक फिल्म के बुरी तरह असफलता पर सामान्य टिप्पणी किया था बस फिर क्या था फिल्म निर्माता मोहित साहू ने सोशल मिडिया को ही सड़क छाप गालियों का गुलिस्तां बना डाला था।

जरूरत है सफाई की, सिर्फ सिनेमा नहीं सोच भी साफ होनी चाहिए। अब वक्त आ गया है कि छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत खुद आत्ममंथन करे। अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर अभद्रता को बढ़ावा देना बंद करें और जो कलाकार अपने शब्दों से समाज को दिशा देने की ताकत रखते हैं, उन्हें अपनी जुबान का सम्मान आइंदा के लिए रखना होगा।

The post Chhollywood Film Industries : छॉलीवुड को ले डूबेगी नफरत, गाली गलौच और बदजुबानी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/chhollywood-film-industries/feed/ 0 1921
Dairy Reform In Chhattisgarh : CG के डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधार, किसानों को मिल रहा संबल https://shaharsatta.com/2025/04/23/dairy-reform-in-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/dairy-reform-in-chhattisgarh/#respond Wed, 23 Apr 2025 14:51:17 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1959 0 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात में लिया डेयरी विकास का जायजा शहर सत्ता/रायपुर। Dairy Reform In Chhattisgarh : डिप्टी CM विजय शर्मा और सहकारिता…

The post Dairy Reform In Chhattisgarh : CG के डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधार, किसानों को मिल रहा संबल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात में लिया डेयरी विकास का जायजा

शहर सत्ता/रायपुर। Dairy Reform In Chhattisgarh : डिप्टी CM विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादन में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों की गहन जानकारी ली।

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, CGCM विष्णु देव साय के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधारों के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी रिफॉर्म के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिल रहा है।

मंत्री श्री कश्यप ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ भी दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के किसान दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ हुआ है एमओयू

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित, उरला, दुर्ग एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद, गुजरात के साथ विगत 16 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू हुआ है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता श्री सुब्रत साहू, आयुक्त, सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The post Dairy Reform In Chhattisgarh : CG के डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधार, किसानों को मिल रहा संबल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/dairy-reform-in-chhattisgarh/feed/ 0 1959
Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/#respond Wed, 23 Apr 2025 03:59:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1947 0 ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच बढ़ीं दूरियां शहर सत्ता/रायपुर। Famous YouTuber Amlesh Nagesh : छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार, भैरा…

The post Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच बढ़ीं दूरियां

शहर सत्ता/रायपुर। Famous YouTuber Amlesh Nagesh : छत्तीसगढ़ी सिनेमा के स्टार, भैरा कका के नाम से फेमस यूट्यूबर अमलेश नागेश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुइंया-2’। मामला ‘गुइंया-2’ के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और निर्देशक एवं फिल्म के हीरो के बीच दूरियां बढ़ने लगी है। इंडस्ट्रीज में खासी चर्चा है कि ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च में भी फिल्म से जुड़े सभी और आमंत्रित लोग शिरकत किये लेकिन कार्यक्रम से अमलेश नागेश नदारद रहे।

स्टेज में उपस्थिति तो दूर बल्कि वो ट्रेलर लांचिंग में ही नहीं पहुंचे। दोनों चर्चित शख्सियतों के बीच दूरियां बढ़ने की क्या वजह है यह तो अन्वेषण का विषय है। यह भी चर्चा है कि इंडस्ट्री में एक दौर में जिनके नाम से टिकट काउंटर में ठसाठस भीड़ रहती थी, अब वही अमलेश नागेश अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

amlesh

अब सबकी नजरें ‘गुइंया-2’ पर टिकी हैं। ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ, लेकिन चर्चा ट्रेलर से ज्यादा अमलेश की गैरमौजूदगी ने बटोरी। निर्माता मोहित साहू ने पहले उनके आने के संकेत दिए थे, लेकिन वो नहीं आए। इससे सोशल मीडिया पर फैंस और इन्फ्लुएंसर्स मायूस नजर आए। हालांकि इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग इसे महज़ ‘रणनीतिक दूरी’ बता रहे हैं। दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं; क्या यह उनकी वापसी की तैयारी है या चुपचाप विदाई की शुरुआत?

इस बीच अमलेश ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डालकर ये साफ कर दिया है कि ‘गुइंया-2’ शायद उनका आखिरी सिनेमा हो सकता है। उन्होंने लिखा, “अब जो भी करूंगा, आखिरी बार दिल से करूंगा।” अब देखना ये है कि ‘गुइंया-2’ क्या अमलेश नागेश के सुनहरे करियर को एक नई उड़ान दे पाएगी या ये फिल्म बन जाएगी उनके सिने-सफर का बेमुद्दत अध्याय?

amlesh

अमलेश नागेश का फ़िल्मी सफर

प्रणव झा की ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं’ फिल्म में सेकंड लीड से शुरू अमलेश का सफर, ‘ले शुरू होगे मया के कहानी’ हिट फिल्म तक पहुंच गया था। जहां उन्होंने लीड हीरो की भूमिका निभाई। वहीं ‘गुइंया’ ने भी उन्हें एक नई पहचान दी। लेकिन ‘हाँडा’, ‘डार्लिंग 2’ और ‘टीना टपपर’ जैसी फिल्मों की नाकामी ने उनके करियर को झटका दिया। इसी बीच यूट्यूब पर ‘भैरा कका’ नाम से धूम मचाने वाले अमलेश का डिजिटल ग्राफ भीसंतोषजनक नहीं है। एक अच्छे कलाकार के लिए फैंस के बीच उनकी चुप्पी सवाल बनकर गूंजने लगी।

The post Famous YouTuber Amlesh Nagesh : ‘गुइंया-2’ के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नदारद रहे अमलेश नागेश ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/famous-youtuber-amlesh-nagesh/feed/ 0 1947
Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : CM साय दिल्ली में, अक्षय तृतीया तक होगा नए मंत्रियों के नामों का एलान https://shaharsatta.com/2025/04/22/expansion-0f-cm-vishnudev-cabinet/ https://shaharsatta.com/2025/04/22/expansion-0f-cm-vishnudev-cabinet/#respond Tue, 22 Apr 2025 16:34:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1935 0 वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी दिल्ली में, नाम लगभग तय, अन्य दो नामों पर ढुलमुल रवैया शहर सत्ता/रायपुर। Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : प्रदेश सें भूपेश…

The post Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : CM साय दिल्ली में, अक्षय तृतीया तक होगा नए मंत्रियों के नामों का एलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी दिल्ली में, नाम लगभग तय, अन्य दो नामों पर ढुलमुल रवैया

शहर सत्ता/रायपुर। Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : प्रदेश सें भूपेश सरकार की विदाई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का आगाज़ हुए डेढ़ साल बीत रहे। अब तक विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार अधर में है। बहुप्रतीक्षित साय कैबिनेट के विस्तार की तीन बार तारीख तय होते होते रह गई। नए संभावित नामों पर भी पार्टी कोई फैसला नहीं ले पाई है। लेकिन अब पुनः एक नई तारीख में तीन नए मंत्रियों के शामिल किये जाने तथा उनके नामों का एलान होने का हल्ला मच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह मंत्री अमित शाह संग मुलाकात और नक्सल मुद्दे पर चर्चा के अलावा कैबिनेट में नए मंत्री के नामों को लेकर भी निर्णय लेने की ख़बरें आ रही है।

सबकुछ ठीक रहा तो अक्षय तृतीया तक साय मंत्री मंडल में तीन नए मंत्री काम सम्हाल लेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव के अलावा भी दावेदारों में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और विक्रम उसेंडी के अलावा लता उसेंडी के नाम हैं। हालांकि अमर अग्रवाल भी दिल्ली में हैं उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। प्रबोधन कार्यक्रम के चलते संगठन के आला नेताओं की भी आमदरफ्त तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अक्षय तृतीया तक या उससे दो दिन पूर्व फैसला हो सकता है।

The post Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : CM साय दिल्ली में, अक्षय तृतीया तक होगा नए मंत्रियों के नामों का एलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/22/expansion-0f-cm-vishnudev-cabinet/feed/ 0 1935
Congress Gherao 0f CM Residence In CG : कांग्रेस ने CM हॉउस घेराव की आड़ में 43 डिग्री में झोंक दी मासूमियत https://shaharsatta.com/2025/04/22/author-pooran-kiri-congress-gherao-0f-cm-residence-in-cg/ https://shaharsatta.com/2025/04/22/author-pooran-kiri-congress-gherao-0f-cm-residence-in-cg/#respond Tue, 22 Apr 2025 14:49:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1923 0 झूमाझटकी के दौरान खतरे में थी मासूमियत, प्रदेश कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने इन मासूमों की तस्वीरें प्रचार सामग्री की तरह साझा कर दीं पुरन किरी/रायपुर शहर…

The post Congress Gherao 0f CM Residence In CG : कांग्रेस ने CM हॉउस घेराव की आड़ में 43 डिग्री में झोंक दी मासूमियत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 झूमाझटकी के दौरान खतरे में थी मासूमियत, प्रदेश कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने इन मासूमों की तस्वीरें प्रचार सामग्री की तरह साझा कर दीं

पुरन किरी/रायपुर

शहर सत्ता। Congress Gherao 0f CM Residence In CG : किसी ने ठीक ही कहा है, “कुर्सी की भूख में जब मासूमियत की सांसें घुटने लगें, तब समझिए राजनीति ने अपनी आत्मा बेच दी है!” छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला। विपक्ष में बैठी कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए सड़क पर उतरी, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में राजनीति ने सारी हदें पार कर दीं। प्रदर्शन में मासूम बच्चियों को “नन्हीं परियाँ” बनाकर सामने लाया गया और कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने इन मासूमों की तस्वीरें प्रचार सामग्री की तरह साझा कर दीं।

कांग्रेस के आंदोलन के दौरान राजधानी रायपुर की सड़कों पर टाटा एस गाड़ी में 7-8 साल की मासूम बच्चियों को ठूंस-ठूंसकर लाया गया—वो भी 45 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती गर्मी में! मालवाहक वाहन में लड़कर नाबालिग बच्चियों को यूं किसी तरह घेराव या प्रदर्शन में लाना कितना क़ानूनी है यह शायद पीसीसी चीफ नहीं जानते लेकिन अब तक पुलिस क्या एक्शन लेगी इसकी प्रतीक्षा है।

मासूमियत की आंच पर सियासी रोटी

राजनीतिक गलियारों में यह सवाल जोर पकड़ चुका है—क्या विरोध की राजनीति अब इतनी गिर चुकी है कि उसे मासूम कंधों का सहारा लेना पड़ रहा है? सियासत में अपनी रोटी सेंकने के लिए जात, धर्म, आरोपों के बाद अब मासूमों को भी सियासी दल सड़कों पर घसीटने से बाज नहीं आ रहे।

दीपक बैज खिंचवाते रहे बच्चों संग फोटो

प्रदेश कांग्रेस के जिन भी नेताओं ने मासूम बच्चों को सीएम हॉउस घेराव के लिए लेकर आये थे उन पर कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद उन बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए, जिनकी सुरक्षा और सेहत पर प्रदर्शन की आपाधापी के दौरान गंभीर खतरा मंडरा रहा था। सवाल यह उठता है कि, क्या पीसीसी चीफ दीपक बैज को यह तस्वीर ‘लोकतंत्र की जीत’ लगी? क्या कांग्रेस प्रदर्शन में आये बच्चों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। या यह तस्वीर आने वाली पीढ़ियों को शर्मिंदा करने वाला दस्तावेज़ बनती बनती रह गई ?

प्रदर्शन और बलों के बीच था खतरा

धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। अपनी सियासत चमकाने के लिए कई पार्टी नेता बच्चों को लेकर वहां पहुँच गए थे जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जोर-आजमाइश चल रही थी। अगर गलती से भी सीएम हॉउस घेराव के वक्त मामला उग्र रूप धारण कर लेता या फिर कोई मासूम भीड़ की चपेट में आ जाता तो अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। अगर ऐसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

सियासी दलों को करना होगा परहेज

यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, यह सामाजिक चेतना का सवाल है। क्या हम इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि अब बच्चों को भी ‘राजनीतिक प्रदर्शन और आंदोलनों की भीड़’ में घसीटने लगे हैं। सियासी दलों को फिर चाहे वो बीजेपी हो, कांग्रेस या फिर कोई अन्य दल मासूम बच्चों को अपनी सस्ती राजनीती के लिए उपयोग करने से गुरेज-परहेज करना होगा।

BY POORAN KIRI

The post Congress Gherao 0f CM Residence In CG : कांग्रेस ने CM हॉउस घेराव की आड़ में 43 डिग्री में झोंक दी मासूमियत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/22/author-pooran-kiri-congress-gherao-0f-cm-residence-in-cg/feed/ 0 1923
Chhattisgarh 41 IAS Transfer List : 11 जिलों के बदले कलेक्टर, 41 IAS का ट्रांसफर https://shaharsatta.com/2025/04/20/chhattisgarh-41-ias-transfer-list/ https://shaharsatta.com/2025/04/20/chhattisgarh-41-ias-transfer-list/#respond Sun, 20 Apr 2025 04:59:36 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1894 सचिव IAS सर्वेश्वर भूरे को जिला की कमान, ठेका विवाद पर हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh IAS Transfer List : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक शल्यक्रिया बड़े पैमाने…

The post Chhattisgarh 41 IAS Transfer List : 11 जिलों के बदले कलेक्टर, 41 IAS का ट्रांसफर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सचिव IAS सर्वेश्वर भूरे को जिला की कमान, ठेका विवाद पर हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh IAS Transfer List : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक शल्यक्रिया बड़े पैमाने पर किया है। प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ IAS अधिकारीयों के प्रभार और जिम्मेदारियों को बदलने का नया आदेश जारी किया है। शासनादेश पर छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं तो वहीँ कुल 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। इसमें सचिव प्रभार के अधिकारी को बतौर कलेक्टर बनाया गया है तो वहीँ कुछ कलेक्टरों को लापरवाही, उदासीनता के चलते डंप कर दिया गया है।

लिस्ट के मुताबिक कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है। देखिये किस IAS को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है…

इन IAS के कार्यों में बदलाव

0 चर्चा में रहने वाले अधिकारी जनक प्रसाद पाठक अब वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
0 डॉ प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक बनी हैं।
0 किरण कौशल को मार्कफेड और नान में प्रबंध संचालक बनाया गया है।
0 रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया गया है।
0 विकास कार्यों की धीमी गति की वजह से मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटाया गया है।


0 जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा को आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
0 बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
0 रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक पदस्थ।
0 सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
0 गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।


0 जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

The post Chhattisgarh 41 IAS Transfer List : 11 जिलों के बदले कलेक्टर, 41 IAS का ट्रांसफर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/20/chhattisgarh-41-ias-transfer-list/feed/ 0 1894