Dairy Reform In Chhattisgarh : CG के डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधार, किसानों को मिल रहा संबल

0 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात में लिया डेयरी विकास का जायजा

शहर सत्ता/रायपुर। Dairy Reform In Chhattisgarh : डिप्टी CM विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादन में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों की गहन जानकारी ली।

मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, CGCM विष्णु देव साय के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधारों के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी रिफॉर्म के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिल रहा है।

मंत्री श्री कश्यप ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ भी दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के किसान दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ हुआ है एमओयू

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित, उरला, दुर्ग एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद, गुजरात के साथ विगत 16 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू हुआ है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता श्री सुब्रत साहू, आयुक्त, सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन