Congress Gherao 0f CM Residence In CG : कांग्रेस ने CM हॉउस घेराव की आड़ में 43 डिग्री में झोंक दी मासूमियत

0 झूमाझटकी के दौरान खतरे में थी मासूमियत, प्रदेश कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने इन मासूमों की तस्वीरें प्रचार सामग्री की तरह साझा कर दीं

पुरन किरी/रायपुर

शहर सत्ता। Congress Gherao 0f CM Residence In CG : किसी ने ठीक ही कहा है, “कुर्सी की भूख में जब मासूमियत की सांसें घुटने लगें, तब समझिए राजनीति ने अपनी आत्मा बेच दी है!” छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला। विपक्ष में बैठी कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए सड़क पर उतरी, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में राजनीति ने सारी हदें पार कर दीं। प्रदर्शन में मासूम बच्चियों को “नन्हीं परियाँ” बनाकर सामने लाया गया और कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने इन मासूमों की तस्वीरें प्रचार सामग्री की तरह साझा कर दीं।

कांग्रेस के आंदोलन के दौरान राजधानी रायपुर की सड़कों पर टाटा एस गाड़ी में 7-8 साल की मासूम बच्चियों को ठूंस-ठूंसकर लाया गया—वो भी 45 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती गर्मी में! मालवाहक वाहन में लड़कर नाबालिग बच्चियों को यूं किसी तरह घेराव या प्रदर्शन में लाना कितना क़ानूनी है यह शायद पीसीसी चीफ नहीं जानते लेकिन अब तक पुलिस क्या एक्शन लेगी इसकी प्रतीक्षा है।

मासूमियत की आंच पर सियासी रोटी

राजनीतिक गलियारों में यह सवाल जोर पकड़ चुका है—क्या विरोध की राजनीति अब इतनी गिर चुकी है कि उसे मासूम कंधों का सहारा लेना पड़ रहा है? सियासत में अपनी रोटी सेंकने के लिए जात, धर्म, आरोपों के बाद अब मासूमों को भी सियासी दल सड़कों पर घसीटने से बाज नहीं आ रहे।

दीपक बैज खिंचवाते रहे बच्चों संग फोटो

प्रदेश कांग्रेस के जिन भी नेताओं ने मासूम बच्चों को सीएम हॉउस घेराव के लिए लेकर आये थे उन पर कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद उन बच्चियों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए, जिनकी सुरक्षा और सेहत पर प्रदर्शन की आपाधापी के दौरान गंभीर खतरा मंडरा रहा था। सवाल यह उठता है कि, क्या पीसीसी चीफ दीपक बैज को यह तस्वीर ‘लोकतंत्र की जीत’ लगी? क्या कांग्रेस प्रदर्शन में आये बच्चों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। या यह तस्वीर आने वाली पीढ़ियों को शर्मिंदा करने वाला दस्तावेज़ बनती बनती रह गई ?

प्रदर्शन और बलों के बीच था खतरा

धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। अपनी सियासत चमकाने के लिए कई पार्टी नेता बच्चों को लेकर वहां पहुँच गए थे जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जोर-आजमाइश चल रही थी। अगर गलती से भी सीएम हॉउस घेराव के वक्त मामला उग्र रूप धारण कर लेता या फिर कोई मासूम भीड़ की चपेट में आ जाता तो अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। अगर ऐसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

सियासी दलों को करना होगा परहेज

यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, यह सामाजिक चेतना का सवाल है। क्या हम इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि अब बच्चों को भी ‘राजनीतिक प्रदर्शन और आंदोलनों की भीड़’ में घसीटने लगे हैं। सियासी दलों को फिर चाहे वो बीजेपी हो, कांग्रेस या फिर कोई अन्य दल मासूम बच्चों को अपनी सस्ती राजनीती के लिए उपयोग करने से गुरेज-परहेज करना होगा।

BY POORAN KIRI

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा