cmo chhattisgarh Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cmo-chhattisgarh/ Tue, 14 Apr 2026 17:31:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश https://shaharsatta.com/2026/04/14/accident-at-vedanta-power-plant-cm-vishnu-deo-sai-orders-probe-into-sakti-mishap/ https://shaharsatta.com/2026/04/14/accident-at-vedanta-power-plant-cm-vishnu-deo-sai-orders-probe-into-sakti-mishap/#respond Tue, 14 Apr 2026 17:31:23 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4371 कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए और घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता शहर सत्ता /रायपुर।…

The post Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए और घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

शहर सत्ता /रायपुर। (Accident At Vedanta Power Plant)सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बिलासपुर को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

The post Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/14/accident-at-vedanta-power-plant-cm-vishnu-deo-sai-orders-probe-into-sakti-mishap/feed/ 0 4371
Minister of Women & Child Development : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समीक्षा बैठक में मातहत अफसरों को दीं ये हिदायत… https://shaharsatta.com/2026/04/12/minister-of-women-child-development-minister-lakshmi-rajwade-issued-these-directives-to-subordinate-officials-during-a-review-meeting/ https://shaharsatta.com/2026/04/12/minister-of-women-child-development-minister-lakshmi-rajwade-issued-these-directives-to-subordinate-officials-during-a-review-meeting/#respond Sun, 12 Apr 2026 06:18:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4343 वार्षिक व्यय विवरण एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में कहा; त्रैमासिक कार्यक्रम के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर…

The post Minister of Women & Child Development : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समीक्षा बैठक में मातहत अफसरों को दीं ये हिदायत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

वार्षिक व्यय विवरण एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में कहा; त्रैमासिक कार्यक्रम के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर करके मासिक रिपोर्ट रिपोर्ट दें जिम्मेदार

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister of Women & Child Development)महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक व्यय विवरण एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु में महिला मंत्री श्रीमती रजवाड़े बजट उपयोग की समीक्षा करते हुए मातहत अधिकारीयों मंत्री को आवंटित कुल बजट में 89% राशि व्यय होने पर संतोष जताया तथा निर्देश दिए कि सभी जिलों में स्वीकृत राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विशेषकर सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर करते हुए मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश। इस प्रकार की समीक्षा राज्य स्तर पर त्रैमासिक करने पर जोर दिया है।

छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में और सार्थक पहल करने हेतु सुझाव दिया गया कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में इस योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्य किया जाए जिससे राज्य के सभी पात्र गर्भवती माता को इसका लाभ मिल सके। वित्तीय वर्ष में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला बाल विकास विभाग के संबंध अधिकारियों को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े द्वारा शाबाशी दी गई। उल्लेखनीय है कि इस योजना के क्रियान्वयन में महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर रहा था।

मुख्य योजनाओं की प्रगति और समीक्षा

– महतारी वंदन योजना: लाभार्थी महिलाओं को समय पर किस्त भुगतान की समीक्षा की गई। शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर जोर।
– सक्षम आंगनबाड़ी के तहत केंद्रों के उन्नयन कार्य की भौतिक व वित्तीय प्रगति जांची गई।सभी कार्य गुणवत्ता पूर्व तरीके से 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश।
– पोषण अभियान: गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने हेतु ‘पोषण ट्रैकर’ में रियल टाइम डेटा एंट्री सुनिश्चित करने कहा गया।

मंत्री के निर्देश

– बजट का प्रावधानित हिस्सा सीधे लाभार्थी मूलक योजनाओं पर खर्च हो, यह सुनिश्चित करें।
– फील्ड विजिट बढ़ाएं, केवल कागजों पर नहीं, जमीनी हकीकत देखें।
– महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन हेतु विशेष कैंप लगाने के निर्देश।

पारदर्शिता पर जोर

भारत सरकार से वित पोषित योजनाओं पर समय रहते मंत्रालय महिला एवं बाल विकास,नई दिल्ली से समन्वय स्थापित कर अनुदान प्राप्त करने हेतु समयबद्ध तरीके से काम करने हेतु निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि “एक-एक रुपया महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए है। व्यय में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” बैठक में संचालक, महिला एवं बाल विकास, सयुक्त संचालक, समस्त उपसंचालक एवं सहायक संचालक और मंत्रीजी के निज स्टाफ उपस्थित थे।

The post Minister of Women & Child Development : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समीक्षा बैठक में मातहत अफसरों को दीं ये हिदायत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/12/minister-of-women-child-development-minister-lakshmi-rajwade-issued-these-directives-to-subordinate-officials-during-a-review-meeting/feed/ 0 4343
Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/ https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/#respond Wed, 01 Apr 2026 04:20:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4287 इनहैंड सैलरी भी घटेगी, रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले शहर सत्ता/रायपुर/न्यूज़ डेस्क। (Start of The New Financial Year)नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम से…

The post Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

इनहैंड सैलरी भी घटेगी, रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले

शहर सत्ता/रायपुर/न्यूज़ डेस्क। (Start of The New Financial Year)नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम से लेकर खास जनों तक के जीवन में 15 बदलाव होंगे। इसकी शुरुआत आज 1 अप्रेल से हो गई है। आज से ₹218 तक कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हो जायेगा। इसके अलावा इनहैंड सैलरी भी घटेगी। यही नहीं अब से रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम भी बदल जायेंगे। अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो रहे हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹218 महंगा

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹218 तक महंगा कर दिया है। चेन्नई में ये सबसे महंगा 2246.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 हो गई है। ऐसे में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल होगी

ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था। यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन भी बदल पाएंगे। समय पर टिकिट कैंसिल नहीं कर पाने पर पैसों का नुकसान होगा। रिफंड के नियमों को सख्त करने से आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

फास्टैग एनुअल पास

आज से फास्टैग का एनुअल पास रिन्यू कराने पर आपके वॉलेट से ज्यादा पैसे कटेंगे। NHAI ने एनुअल पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी कर दी है। सालाना पास के लिए 3 हजार रुपए की जगह 3,075 रुपए चुकाने होंगे। यह पास कार यूजर्स को देशभर के 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है।

टोल प्लाजा पर नो-कैश

आज से सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। टोल टैक्स का पेमेंट केवल फास्टैग या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही हो सकेगा। अगर आपके पास फास्टैग नहीं है या उसमें बैलेंस कम है, तो यूपीआई से ही टोल का ऑप्शन बचेगा। कैश का विकल्प नहीं होने से परेशानी में पड़ सकते हैं।

असेसमेंट ईयर खत्म, अब सिर्फ टैक्स ईयर

आज से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू हो गया है। अब फाइनेंशियल और असेसमेंट ईयर के बजाय सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल होगा। इससे टैक्सपेयर्स के बीच की उलझन खत्म होगी। आपने 2024-25 में पैसा कमाया तो जुलाई 2025 में उसका टैक्स भरते थे। इसे AY 2025-26 कहा जाता था। एक ही कमाई के लिए दो अलग-अलग सालों के नाम सुनकर कंफ्यूजन होता था।

बेसिक पे CTC का 50% होने से इनहैंड सैलरी घटेगी

नए लेबर कोड के तहत अब कर्मचारी की ‘बेसिक सैलरी’ उसके कुल पैकेज (CTC) का कम से कम 50% होनी चाहिए। कंपनियां भत्तों को 50% से ज्यादा नहीं रख सकेंगी। इससे इनहैंड सैलरी कम हो सकती है, क्योंकि बेसिक सैलरी बढ़ने से PF और ग्रेच्युटी का हिस्सा बढ़ जाएगा। हालांकि, इसका बड़ा फायदा यह होगा कि आपका रिटायरमेंट फंड (EPF) और ग्रेच्युटी की रकम पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।

फुल एंड फाइनल सेटलमेंट 2 दिन में होगा

अब तक नौकरी छोड़ने पर बकाया पैसा मिलने में 90 दिन तक लगते थे। अब कंपनी को कर्मचारी के आखिरी वर्किंग डे के 2 वर्किंग डेज के भीतर सारा बकाया चुकाना होगा। नौकरी बदलने वालों को महीनों इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी 2 दिन में पेमेंट नहीं करती है, तो कर्मचारी लेबर विभाग में शिकायत कर ब्याज समेत पैसे की मांग सकता है।

रिवाइज्ड रिजीम के तहत फाइलिंग

साल 2025 में सरकार ने नई रिजीम के टैक्स स्लैब में बदलाव किया था। ये 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गया। इस साल इस बदलाव के साथ रिटर्न फाइल कर पाएंगे। सैलरीड पर्सन की सेक्शन 87A के तहत 12.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। अन्य लोग 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

HRA टैक्स छूट लेने के नियम बदले

HRA पर टैक्स छूट लेने वाले कर्मचारियों को अब रेंट रसीद जमा करनी होगी। अगर सालाना किराया 1 लाख रुपए से ज्यादा है, तो मकान मालिक का पैन देना अनिवार्य होगा। अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50% टैक्स छूट वाली कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। इन 8 शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी के 50% हिस्से पर टैक्स छूट ले सकेंगे। वहीं अब टैक्स विभाग रसीद और मकान मालिक के टैक्स रिकॉर्ड का मिलान करेगा। पकड़े जाने पर जुर्माना लग सकता है।

फॉर्म 16 की जगह अब नया फॉर्म 130 और 131

TDS कटौती के सबूत के लिए फॉर्म 16 और अन्य आय के लिए 16A दिया जाता था। अब इन फॉर्म्स का फॉर्मेट बदलकर फॉर्म 130 और फॉर्म 131 कर दिया गया है। जब जून-जुलाई में रिटर्न भरेंगे तो इन फॉर्म्स में टैक्स कैलकुलेशन और छूट का ब्यौरा पहले से ज्यादा डिटेल में होगा। इससे ITR भरने में गलती की गुंजाइश कम होगी।

PNB ATM कैश लिमिट

पंजाब नेशनल बैंक के क्लासिक डेबिट कार्ड से एक दिन में अधिकतम ₹25 हजार निकाल सकेंगे। प्लैटिनम कार्ड के लिए यह लिमिट ₹50 हजार होगी। यदि आपकी जरूरत इससे ज्यादा है, तो आपको बैंक जाना होगा। चेकबुक या विड्रॉल फॉर्म का सहारा लेना होगा। यह फैसला फ्रॉड को रोकने के लिए लिया है।

पैन कार्ड अपडेट

पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को जन्मतिथि के ‘वैध दस्तावेज’ की लिस्ट से हटा दिया गया है। अब आधार को एड्रेस प्रूफ के तौर पर ही लिया जाएगा। यदि आप नया पैन कार्ड या पुराने कार्ड में जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो अब आधार के साथ अन्य दस्तावेज देने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र और 10वीं की मार्कशीट शामिल हैं।

The post Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/feed/ 0 4287
All India Masters 40+ Volleyball Tournament : दुबई समेत 7 राज्यों की वालीबॉल टीमें खेलेंगी https://shaharsatta.com/2026/03/31/all-india-masters-40-volleyball-tournament-volleyball-teams-from-7-states-including-dubai-will-compete/ https://shaharsatta.com/2026/03/31/all-india-masters-40-volleyball-tournament-volleyball-teams-from-7-states-including-dubai-will-compete/#respond Tue, 31 Mar 2026 06:57:27 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4282 श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब का लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है आल इंडिया मास्टर्स 40+वॉलीबॉल टूर्नामेंट शहर सत्ता/रायपुर। (All India Masters 40+ Volleyball Tournament)आल इंडिया मास्टर्स…

The post All India Masters 40+ Volleyball Tournament : दुबई समेत 7 राज्यों की वालीबॉल टीमें खेलेंगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब का लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है आल इंडिया मास्टर्स 40+वॉलीबॉल टूर्नामेंट

शहर सत्ता/रायपुर। (All India Masters 40+ Volleyball Tournament)आल इंडिया मास्टर्स 40+वॉलीबॉल टूर्नामेंट की सभी तैयारी श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब ने कर ली है। संभवतयः दुबई और भारत के चार राज्यों से वॉलीबॉल टीम के खिलाडियों का राजधानी रायपुर आगमन होगा। पिछले पांच सालों से वॉलीबॉल को प्रोत्साहन देने और 40 उम्र पार कर गए खिलाडियों को नकद पुरुस्कार राशि देकर श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब प्रयासरत है।

श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब कि बैठक रविवार को रखी गई थी। बैठक में ही आयोजक पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से आगामी 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला लिया था। बता दें कि टूर्नामेंट में 40+ खिलाड़ीयों को ही स्थान दिया गया है।

इस टूर्नामेंट के रोचक होने की खासी उम्मीदें हैं। क्योंकि इस बार प्रतिस्पर्धा में दुबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरला, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा समेत छत्तीसगढ़ से रायपुर और कोरबा की टीमें प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही हैं।

टूर्नामें में आने वाली में टीमें हैं-

1/ दुबई 2/ चंडीगढ़ 3/ हरियाणा 4/उत्तर प्रदेश 5/ केरला 6/ पंजाब 7/ छत्तीसगढ़ से दो टीमें रहेंगी 7/ कोरबा और रायपुर से 8/ गुड़ मार्निंग क्ल्ब 9/ उड़ीसा की टीमों को आमंत्रित किया गया है।

The post All India Masters 40+ Volleyball Tournament : दुबई समेत 7 राज्यों की वालीबॉल टीमें खेलेंगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/31/all-india-masters-40-volleyball-tournament-volleyball-teams-from-7-states-including-dubai-will-compete/feed/ 0 4282
Department of Social Welfare, Chhattisgarh : नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ बन गया टॉर्चर सेल https://shaharsatta.com/2026/03/31/department-of-social-welfare-chhattisgarh-saahas-de-addiction-centre-turns-into-a-torture-cell/ https://shaharsatta.com/2026/03/31/department-of-social-welfare-chhattisgarh-saahas-de-addiction-centre-turns-into-a-torture-cell/#respond Tue, 31 Mar 2026 05:50:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4274 भर्ती मरीजों को धुत्त होकर बेतहाशा पीटकर नशा मुक्ति अभियान, राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा के एक नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ में नशे की लत छुड़ाने का बेरहम तरीका शहर…

The post Department of Social Welfare, Chhattisgarh : नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ बन गया टॉर्चर सेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भर्ती मरीजों को धुत्त होकर बेतहाशा पीटकर नशा मुक्ति अभियान, राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा के एक नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ में नशे की लत छुड़ाने का बेरहम तरीका

शहर सत्ता/रायपुर। (Department of Social Welfare, Chhattisgarh) नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ अब टॉर्चर सेल में तब्दील हो चूका है। खबर मिलने के बाद भी महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदार खामोश बैठे हैं। राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा के एक नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ में नशे की लत छुड़ाने का बेरहम तरीका इज़ाद किया गया है। ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ की कथित संचालिका ममता शर्मा का नशेड़ी बेटा अन्य भर्ती मरीजों को धुत्त होकर बेतहाशा पीटकर नशा मुक्ति अभियान चला रहा है। ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ में एक आदिवासी युवक को पाइप से बेरहमी से पीटने का कथित वीडियो सामने आया है।

नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। लेकिन केंद्र संचालिका के बेटे ने उसके साथ मारपीट की। पिटाई से उसके पीठ-गर्दन की चमड़ी छिल गई है। गहरे जख्म के निशान दिख रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है। मामला पंडरी थाना इलाके का है।

पीड़ित अंकुर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, जब उनका बेटा केंद्र में भर्ती था, तब उन्हें मिलने भी नहीं दिया जाता था। वो मिलने जाते थे जातिसूचक गालियां दी जाती थी। अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केंद्र संचालिका से नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने के दस्तावेज भी मांगे हैं।

नशे के आदि को नशा मुक्ति केंद्र का जिम्मा

खौफजदा बेटे अंकुर ने पूछताछ में परिजनों को बताया था कि, केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने उसे पाइप से पीटा है। गाली-गलौज भी की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर अनिकेश को मरीज के साथ हिंसक व्यवहार करते और बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। आरोप है कि इलाज के नाम पर वहां ‘टॉर्चर सेल’ चला रहा था। जबकि वह खुद नशे का आदि बताया जाता है।

मामला पुराना पीड़ित का मानसिक इलाज शुरू

ओडिशा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी को उसके माता-पिता ने नशा छुड़ाने सितंबर-अक्टूबर 2025 में पंडरी मोवा के ‘साहस नशामुक्ति केंद्र’ में भर्ती करवाया था। कुछ दिनों बाद ही उसके साथ मारपीट हुई थी, लेकिन यह मामला दब गया था। जब फरवरी में बेटा घर पहुंचा, तो उसकी हालत देखकर माता-पिता को इसकी जानकारी हुई। अंकुर की पीठ और गर्दन पर मारपीट के कारण चमड़ी छिल गई थी। वह बुरी तरह डरा हुआ था। परिजनों ने उसे डॉक्टरों को दिखाया, तो डॉक्टरों ने मारपीट होने की वजह से उसे मानसिक बीमार बता दिया। अभी अंकुर का विशाखापट्टनम में इलाज चल रहा है।

The post Department of Social Welfare, Chhattisgarh : नशा मुक्ति केंद्र ‘साहस’ बन गया टॉर्चर सेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/31/department-of-social-welfare-chhattisgarh-saahas-de-addiction-centre-turns-into-a-torture-cell/feed/ 0 4274
Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/ https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/#respond Sun, 29 Mar 2026 12:30:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4259 राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे में निकाली रैली, लस्सी और शरबत का किया वितरण शहर सत्ता/रायपुर। (Christian Community Celebrated Palm Sunday)राजधानी में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने…

The post Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे में निकाली रैली, लस्सी और शरबत का किया वितरण

शहर सत्ता/रायपुर। (Christian Community Celebrated Palm Sunday)राजधानी में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे मनाया। इस अवसर पर चर्चों से रैलियाँ निकली गई। प्रभु यीशु मसीह के जयकारे गूंजे। इस उपलक्ष्य में सेंट पॉल्स कैथेड्रल से मसीही समाज की रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई बिशप डॉ सुषमा कुमार, पादरी असीम विक्रम और पुरोहितों ने की। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल, सचिव रुचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग ने भी नेतृत्व किया। बिशप, पादरी सुबोध कुमार, पादरी विक्रम ने रायपुर और प्रदेशवासियीं के लिए प्रार्थना की। तरक्की और भाईचारे के साथ ही खजूर रविवार का महत्व बताया। पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन सैमुअल, डिकन मंशीश केजू, भी शामिल हुए। भावे नगर आदर्श युवा सभा और कुछ परिवारों ने फ्रूटी और लस्सी का वितरण किया। जाएगी।

रैली में समाज के धर्म गुरुओं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। कैथोलिक रैलियों की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने की । महिला सभा ई खजूर का वितरण किया। जुलूसों में पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, युवा सभा, महिला सभा, क्वायर, संडे स्कूल, डॉ रीता चौबे, पल्लवी मिंज, योशियाह अनूदित रंजन, जेनिस दास, डिक्सन बेंजामिन, राजेश लाल, सुदेश दास, प्रवीण जेम्स, सोमरों केजू, मुकेश पॉल, नीरज दास, आर्यन सिंह वाणी, मिंज समीर मर्डिकल, सामर्थ मिंज, अजीत दास, अविनाश दान, विवेक मसीह, एरिक दास, प्रदीप लुईस, अमोन निवेदित रंजन, आमोस पॉल, डॉ नेहा पिल्ले आदि भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इन जगहों से भी निकली रैली

रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी चौक, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक, बैजनाथपारा- छोटापारा, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची। राजा तालाब संडे स्कूल, सेंट जोसफ कैथेड्रल, सेंट मैथ्यूज चर्च, सी एन आई चर्च जोरा सीएनआई चर्च खंडवा आदि से भी जुलूस निकाले गए। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में ३२ युवाओं का कन्फ़ॉर्मेशन संस्कार हुआ।

क्यों मनाया जाता है पाम संडे

पाम संडे (खजूर रविवार) ईसा मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है, जो ईस्टर से एक सप्ताह पहले आता है। इस दिन, लोग खजूर की टहनियाँ लहराकर यीशु का स्वागत करते हैं, जो शांति, विनम्रता और मसीहा के रूप में उनके आगमन का प्रतीक है। यह पवित्र सप्ताह (Holy Week) की शुरुआत का प्रतीक है।

The post Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/feed/ 0 4259
Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/ https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/#respond Sun, 22 Mar 2026 06:49:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4244 टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब कब्ज़ा मुक्त, बुलडोजर चलाकर मलबा हटाया, संयुक्त टीम की कार्रवाई शहर सत्ता/रायपुर। (Action of Raipur Collector)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण…

The post Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>

टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब कब्ज़ा मुक्त, बुलडोजर चलाकर मलबा हटाया, संयुक्त टीम की कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Action of Raipur Collector)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया। तालाब में मलबा डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से तालाब में डाले गए मलबे को हटवाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग भी कंट्रोल

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सख्त रवैये के बाद अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी।

इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था। मौके पर धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

The post Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/feed/ 0 4244
Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/ https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/#respond Sun, 22 Mar 2026 06:21:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4239 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे, 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त, जिले में कुल 6 खेल मैदानों में होंगी प्रतिस्पर्धा, आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था शहर…

The post Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

3800 प्रतिभागी शामिल होंगे, 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त, जिले में कुल 6 खेल मैदानों में होंगी प्रतिस्पर्धा, आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था

शहर सत्ता/रायपुर। (Khelo India Tribal Games)प्रदेश में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सफल आयोजन के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे।

अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि जिले के चिन्हांकित खेल मैदानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालयों की मरम्मत सहित आवश्यक सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्धारित खेल मैदानों में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, इसलिए विशेष तौर पर इलेक्ट्रिशन्स की ड्यूटी लगाई गई है तथा डीजी सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। मैदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा रहा है। श्री विश्वदीप ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वेन्यू पर समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके अंतर्गत डॉक्टर, महिला डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट, मसाजर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

यह इंतजाम

0 फर्स्ट एड किट एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री
0 आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था
0 फिजियोथेरेपी सेवाओं हेतु जिला अस्पताल पंडरी में इंतजाम
0 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त
0 होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क
0 खान-पान की गुणवत्ता के लिए फ़ूड इंसेप्क्टर-न्यूट्रिशनिस्ट तैनात
0 सुरक्षा और अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम होगी
0 जिले में कुल 6 खेल मैदानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

The post Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/feed/ 0 4239
Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/ https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/#respond Thu, 19 Mar 2026 07:50:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4225 मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है शहर सत्ता/रायपुर। (Happy Ramzan)मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल…

The post Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है

शहर सत्ता/रायपुर। (Happy Ramzan)मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हर उम्र के दिनी पैरोकार ही नहीं बलकि बच्चे भी पूरे एहतराम से 30 रोजा रखने वालों में शुमार हैं। हालांकि कल शुक्रवार को माहे रमजान का तीसवां रोजा होगा। आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ही मुस्लिम समाज ईद मनाएगा।

इस बार भी बड़ों के साथ उन मासूमों ने भी भूखे-प्यासे इबादत, इस्लाम की नसीहतों और को पूरा किया जिनकी स्कूल परीक्षा भी थी। उन नंन्हे रोजदारों ने इस रमजान भी दिनी के साथ सभी दुनियाबी तालीम भी पूरी शिद्दत से अदा किए। आज-कल में ईद के चांद के दीदार होने से पहले उनकी आंखों में खुशियां और चेहरों में नूर दोनों साफ दीखता है। सहर से शब और दिन की चिलचिलाती दुपहरिया भी इन बच्चों का ईमान कमजोर नहीं कर पाई।

नेक नियत से अपनी दिनी और दुनियाबी तालीम की कसौटी में खरे उतरने वाले रायपुर शहर के इन नंन्हे रोजदारों में 8 साल की उज़मा फ़ातिमा, 10 साला हुमैरा फातिमा, 7 साल के अब्दुल समद रज़ा, 10 साल के सिब्तैन रज़ा और 13 साल के मोहम्मद मुजीब खान हैं जिन्होंने पूरा रोजा किया। यूं तो इन जैसे और भी मासूम हैं जिन्होंने अपनी परवरिश का परिचय दिया है।

लेकिन शहर सत्ता के वरिष्ठ संवादाता शेख आबिद ने दिनी जज़्बे और सूबे की खुशहाली के लिए रोजा-नमाज़ करने वाले मासूमों से बात किए। सभी बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके अम्मी-अब्बू, बड़े भाई और बहनों के अलावा मोहल्ले वालों को देखकर यह जज्बा आया। बच्चों ने बताया कि रायपुर शहर ही नहीं पुरे छत्तीसगढ़ राज्य और देश में अमन, ख़ुलूस और सभी की तरक्की, खुशहाली के लिए वे सब आगे भी रमजान में दुआ करते रहेंगे।

१.उज़मा फ़ातिमा उम्र 8 पूरा रोज़ा, गौसिया चौक रायपुर की अब्बू रज़ा खान


२. हुमैरा फातिमा उम्र 10 पिता तस्लीम खान


३. अब्दुल समद रज़ा 7 साल पिता फ़हीम खान


४. सिब्तैन रज़ा उम्र 10 साल, पिता फहीम खान नया पारा रायपुर


५. मोहम्मद मुजीब खान उम्र 13 साल पिता मोहम्मद रज़ा खान नयापारा


६. अब्दुल कादिर उम्र 17 पिता मोहम्मद अय्यूब नयापारा

0 रायपुर राजधानी में इन जगहों में कब और कितने वक्त पर होगी ईद की नमाज़ देखिये समय

शहर सीरत कमेटी ने किया तारीफ-ऐ-काबिल इंतजाम

शहर सीरत कमेटी के सदर, सोहेल सेठी के मुताबिक माहे रमजान ईद बाज़ार बैजनाथ पारा मुस्लिम हाल के पास सीरत कमेटी की एक खिदमाती पहल है। शहर सीरतुन्नबी कमेटी की जानिब से मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में लगभग 10 दिनों के लिए “ईद बाज़ार” सजकर तैयार है। इस बाज़ार में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आकर ईद की खरीदारी भी कर रहे हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के सामान एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। इस ईद बाज़ार में किसी भी तरह की बदइंतज़ामी या दिक्कत नहीं आये इसके लिए कमेटी द्वारा सभी जरूरी इंतज़ाम किए गए हैं। टेंट और स्टॉल की व्यवस्था,बिजली और लाइट की व्यवस्था, गार्ड और सिक्योरिटी, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएँ, आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था यह बाज़ार एक छोटे मेले के रूप में आयोजित किया गया है।

हर उम्र वालों की पसंद का स्टॉल लगा

मेहंदी आर्ट, गेम ज़ोन आदि की व्यवस्था भी है। अपने मनपसंद स्टॉल में ख़वातीन, रोज़दार और सभी उम्र के लोगों का हुजूम है। मेला स्थल में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आ रहे हैं और सुकून खुलूस से खरीदारी कर ईद की तैयारियों का लुत्फ़ भी उठा रहे हैं।

परेशानकुन लोगों की खिदमत की नीयत

हाल ही में निगम की अतिक्रमण कार्रवाई में कई फुटकर और छोटे व्यापारियों की दुकानें हट गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। सीरत कमेटी की यह कोशिश है कि ऐसे जरूरतमंद व्यापारियों को इस ईद बाज़ार में अवसर देकर उनकी रोज़ी-रोटी में सहारा दिया जा सके। शहर के लोग इस ईद बाज़ार में आकर खरीदारी करके और इस नेक पहल को कामयाब कर रहे हैं। जिनकी रोजी-रोटी चीन गई थी इस इंतजाम से वे भी ईद की खुशियां मना पाएंगे।

जकात के लिए तय मुक़र्रर है रकम

The post Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/feed/ 0 4225
Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/ https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/#respond Thu, 19 Mar 2026 05:35:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4208 शक्तिपीठों में विशेष आरती, डोंगरगढ़ में तड़के से भक्तों की लाइन, अंबिकापुर के महामाया, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Chaitra Navratri Begins today)छत्तीसगढ़ के देवी…

The post Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शक्तिपीठों में विशेष आरती, डोंगरगढ़ में तड़के से भक्तों की लाइन, अंबिकापुर के महामाया, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Chaitra Navratri Begins today)छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भक्त सुबह से पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर और डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी तड़के से श्रद्धालुओं का आना जारी है।

बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। सुबह से मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी है।यहां दोपहर के घटस्थापना कर ज्योति प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विदेश में रह रहे भक्तों के नाम ज्योत प्रज्वल्लित

इस बार विदेशी और NRI श्रद्धालुओं ने भी ज्योति कलश जलवाने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। प्रदेशभर में एक लाख से अधिक ज्योति कलश जलाए जाने का अनुमान है। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

डोंगरगढ़: बम्लेश्वरी मंदिर में तड़के से कतार

डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह से ही माता के दोनों मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में कई इंतजाम किए हैं।

दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

0 बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
0 दूर दराज से भक्त देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। गर्भगृह से लेकर सिंह द्वार तक भक्तों की लंबी कतार लगती दिख रही है।
0 सिर्फ बस्तर से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं।
0 मंदिर परिसर में लगे करीब 24 से ज्यादा CCTV कैमरों से मंदिर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
0 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारा, दर्शन, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पहले से ही की गईं हैं।

The post Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/feed/ 0 4208