CGCMOO Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgcmoo/ Fri, 19 Sep 2025 03:49:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Scam In Chhattisgarh’s Tribal Department : मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश https://shaharsatta.com/2025/09/19/scam-in-chhattisgarhs-tribal-department-minister-ramvichar-netam-orders-investigation/ https://shaharsatta.com/2025/09/19/scam-in-chhattisgarhs-tribal-department-minister-ramvichar-netam-orders-investigation/#respond Fri, 19 Sep 2025 03:49:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3429 प्रयास विद्यालयों में रोटी मेकिंग मशीन, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर टेबल, कुर्सी एवं अन्य सामग्री खरीदी की होगी जांच शहर सत्ता/रायपुर। (Scam In Chhattisgarh’s Tribal Department)आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कल्याण…

The post Scam In Chhattisgarh’s Tribal Department : मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रयास विद्यालयों में रोटी मेकिंग मशीन, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर टेबल, कुर्सी एवं अन्य सामग्री खरीदी की होगी जांच

शहर सत्ता/रायपुर। (Scam In Chhattisgarh’s Tribal Department)आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के प्रयास विद्यालयों में सामग्री खरीदी के संबंध में सोशल मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को 7 दिवस के भीतर जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित किए जा रहे प्रयास विद्यालयों में रोटी मेकिंग मशीन, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर टेबल, कुर्सी एवं अन्य उपकरण शासन द्वारा 275 (1) मद अंतर्गत भेजी गई राशि से क्रय किए गए हैं।

The post Scam In Chhattisgarh’s Tribal Department : मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/19/scam-in-chhattisgarhs-tribal-department-minister-ramvichar-netam-orders-investigation/feed/ 0 3429
CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/ https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/#respond Sat, 30 Aug 2025 16:42:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3330 0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन…

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी

शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग CGMSC में तक़रीबन साढ़े 4 सौ करोड़ के कथित दवा घोटाले के आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की महंगी लग्ज़री कारें अब ED के कब्जे में है। दो विदेशी कंपनी ब्रांड मिनी कूपर(पत्नी उपयोग करती थी) और फॉर्चूनर(स्टाफ के लिए थी)पहले ही ED ने बरामद कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक ED को मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा की दो सबसे महंगी गाड़ियों की तलाश थी। खासी मशक्कत के बाद दो दिन पूर्व किसी खेत(फॉर्म हॉउस)में छुपाकर खड़ी की गई मर्सडीज और पोर्शे ED ने खोज निकाला है। नेताजी स्टेडियम स्थित ED दफ्तर ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार की तकरीबन 11 करोड़ की कारें पार्किंग लॉट में कड़ी है।

11 करोड़ की 4 गाड़ियां जब्त

(CGMSC Scam)पोर्शे, मर्सडीज, मिनी कूपर और फॉर्चूनर समेत ED दफ्तर के पार्किंग लॉट में कुल 10 गाड़ियां खुले में कड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक CGMSC घोटाला में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज करने की ख़बरें चर्चा में है। हालांकि ED और ACB-EOW ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा समेत अन्य 6 लोग जेल में हैं।

कैश कितना मिला यह राज है

ED और ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार समेत स्वास्थ्य अफसरों के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस पूरे मामले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का हल्ला भी मचा था। इधर सूत्रों की मानें तो मोक्षित वालों के घर से ED को मात्र 6 लाख कैश मिला था। फ़िलहाल कई सौ करोड़ के घोटाले में तीनों जांच एजेंसियों को अब तक कितना बेहिसाब कैश, जूलरी और अघोषित संपत्ति मिली यह राज ही है। घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैं।

99 के फेर में मोक्षित परिवार

आमतौर पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों में वहां मालिक को पसंदीदा नंबर चाहिए होता है। RTO दफ्तर में खासतौर पर 1 से 9 नंबर की बहुत मांग होती है। वेनिटी नंबर गाड़ियों में रुतबा और रुआब दिखाने स्टेटस सिंबल बन गया है। मजे की बात यह कि अपने बेटे के नाम से शुरू की गई मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा 99 के फेर हैं। वैसे तो एक वक्त था जब 99 नंबर परिवहन विभाग का फेवरेट होता था। मोक्षित कॉर्पोरेशन की सभी गाड़ियों का नंबर CG-07-0099 है।

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/feed/ 0 3330
Accident: केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की दर्दनाक मौत, बुलेट बाइक की रफ्तार बनी जानलेवा https://shaharsatta.com/2025/07/23/accident-kedar-kashyaps-nephew-nikhil-kashyap-dies-a-painful-death-the-speed-of-the-bullet-bike-proved-fatal/ https://shaharsatta.com/2025/07/23/accident-kedar-kashyaps-nephew-nikhil-kashyap-dies-a-painful-death-the-speed-of-the-bullet-bike-proved-fatal/#respond Wed, 23 Jul 2025 08:23:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3120 शहरसात्ता/रायपुर. (Accident) 23 जुलाई 2025  राजधानी रायपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 19 वर्ष) की मौके पर…

The post Accident: केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की दर्दनाक मौत, बुलेट बाइक की रफ्तार बनी जानलेवा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर. (Accident) 23 जुलाई 2025  राजधानी रायपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जब निखिल तेज रफ्तार बुलेट बाइक से सड़क डिवाइडर से टकरा गया।
Nikhil kashyap

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति अत्यधिक तेज थी, और टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही निखिल ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए सत्य साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kedar kashyap

निखिल कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्च्युरी में भेज दिया गया।

हादसे में जिस बुलेट का इस्तेमाल हुआ, उस पर विधानसभा पास भी चिपका हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। पुलिस ने बुलेट को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह हादसा एक बार फिर से युवा राइडर्स के बीच स्पीड को लेकर लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े करता है।

The post Accident: केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की दर्दनाक मौत, बुलेट बाइक की रफ्तार बनी जानलेवा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/23/accident-kedar-kashyaps-nephew-nikhil-kashyap-dies-a-painful-death-the-speed-of-the-bullet-bike-proved-fatal/feed/ 0 3120
Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/#respond Tue, 15 Jul 2025 14:43:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2924 पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है. नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत. मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है,…

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है.

नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत.

मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है, और पहली ‘ना’ से सीखा कि मुझे क्या करना है,कुछ इसी अंदाज़ में अपनी सफर की शुरुआत पर बात करते हैं बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता, जो अपने हर फैसले को सीख में बदलना जानते हैं।

Actor Naveen pandita

फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले नवीन बताते हैं, मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि फिट दिखूं, कपड़े मुझ पर सूट करें और स्क्रीन पर अच्छा दिखूं। लेकिन एक बार मुझे एक शॉर्ट फिल्म के लिए थोड़ा अनफिट लुक अपनाना था, पेट बाहर निकालना पड़ा। मैं तैयार था, लेकिन शूट के वक़्त मुझे लुक की वजह से रिप्लेस कर दिया गया।शायद मैं उस फ्रेम में फिट नहीं बैठा पर मैंने पूरी कोशिश की थी।

Actor Naveen pandita

वो आगे कहते हैं, जिस तरह का आर्टिस्ट मैं बनना चाहता हूं, उसमें लुक बदलना, फिजिक बदलना, ये सब मेरी आर्टिस्ट्री का हिस्सा है। उनके लिए शरीर भी एक कलाकार का माध्यम है, चाहे पतले का रोल हो या हट्टे-कट्टे का।

Actor Naveen pandita

आउटसाइडर होने पर नवीन बेझिझक बोलते हैं,

ये एक माइंडसेट की बात है। अगर काम आता है, सीखने की इच्छा है, तो इंडस्ट्री में बहुत काम है।वो कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स की सक्सेस इस बात का सबूत है कि टैलेंट और मेहनत अपना रास्ता बना ही लेते हैं। हालांकि, कुछ तजुर्बे कड़वे भी रहे। एक टीवी रोल के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि सेट पर ट्रीटमेंट वैसा ही मिलता है जैसा आपका रोल होता है।

Actor Naveen pandita

“मेरा सेल्फ-एस्टीम डाउन हो गया था। उसे दोबारा गेन करने में वक्त लगा।पर सीख यहीं से मिली,बहुत सोच समझ कर ‘हाँ’ बोलिए, और अपने गट इंस्टिंक्ट की सुनिए। नवीन मानते हैं कि आर्टिस्ट के लिए इंस्टिंक्ट सबसे बड़ा गाइड होता है, अच्छा, बुरा, सही, गलत सब वही बताता है।

Actor Naveen pandita

सुपरस्टार बनने की चाह तो है, लेकिन वो कहते हैं, “पता नहीं बना हूँ या नहीं, पर मैं सिर्फ खुद को बेहतर बनाने में लगा हूं।नवीन हर तरह की फिल्में करना चाहते हैं,मसाला, आर्ट, सब्जेक्ट बेस्ड क्योंकि उनके लिए असली लड़ाई खुद से है, और जीत भी खुद पर ही होनी चाहिए।

और अंत में, वो बड़ी विनम्रता से कहते हैं

मैंने कुछ खोया नहीं, सिर्फ पाया है… क्योंकि नंगे आए थे, धीरे-धीरे पा रहे हैं। और इसके लिए मैं दिल से grateful हूं।

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/feed/ 0 2924
Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/ https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/#respond Mon, 09 Jun 2025 15:38:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2616                                                   संपादकीय – सुकांत राजपूत शहरसत्ता/रायपुर.…

The post Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

                     

Sukant Rajput (Editor in Chief)

                            संपादकीय – सुकांत राजपूत

शहरसत्ता/रायपुर. (Editorial by Sukant Rajput) किसी ने बजा फ़रमाया है कि “लोकतंत्र में व्यवस्था देना सरकार का काम है। कार्यपालिका इसलिए जनता का पैसा लेती है, ताकि उनको सुरक्षा और सम्मान दे।(Editorial by Sukant Rajput) बेंगलुरु भगदड़ मामले ने हमें एक बार फिर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत से अवगत कराया है। बड़े आयोजनों में जिम्मेदारी केवल आयोजकों की ही नहीं होती, बल्कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारी भी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहना चाहिए। जल्दबाजी में अनुमति देना और सुरक्षा का अभाव न केवल मानवीय जीवन के लिए खतरा है, बल्कि समाज में अस्थिरता भी ला सकता है।खुशियों के बीच जश्न मनाते काल के ग्रास बने उन 11 बदनसीबों का लौटना नामुमकिन है और परिवार का रिक्त स्थान भी भरना संभव नहीं है। राजनीतिक दलों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सहित कई विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी थी और प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके।इस दर्दनाक आयोजन ने ऐसे कई यक्ष प्रश्न भी खड़े किये हैं जिनके जवाब जांच रिपोर्ट में आने चाहिए। क्या आयोजन के लिए पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी? क्या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? टीम मैनेजमेंट और आयोजकों की भूमिका क्या थी? पुलिस या प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए? (Editorial by Sukant Rajput) जांच कमेटी की रिपोर्ट कब आएगी और क्या इसमें पारदर्शिता रहेगी? इस चूक भरे आयोजन में जान गंवाने वालों का आखिर हत्यारा कौन है?सस्ती सियासत, मामूली लोकप्रियता और बदइंतजामी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।आयोजन से करोड़ों रूपये बटोरने वाले सभी जिम्मेदारों को बिना किसी भेदभाव के आरोपी बनाना होगा। बेंगलुरु भगदड़ मामले ने हमें एक बार फिर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत से अवगत कराया है। बड़े आयोजनों में जिम्मेदारी केवल आयोजकों की ही नहीं होती, बल्कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारी भी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहना चाहिए। जल्दबाजी में अनुमति देना और सुरक्षा का अभाव न केवल मानवीय जीवन के लिए खतरा है,(Editorial by Sukant Rajput) बल्कि समाज में अस्थिरता भी ला सकता है। इसलिए अब जरूरत है कड़े कानूनों, स्पष्ट नियमों और कड़े सुरक्षा मानकों की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। बेटे की कब्र से लिपट गया पिता:बोला- मुझे यहीं रहना है। कमोबेश यही आलम उन 10 मृतकों के परिजनों का है।

The post Editorial by Sukant Rajput : हत्यारा कौन ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/09/editorial-by-sukant-rajput-who-is-the-killer/feed/ 0 2616
Naya Raipur Jungle Safari : जामनगर से लाये गए ज़ेब्रा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत https://shaharsatta.com/2025/05/16/naya-raipur-jungle-safari/ https://shaharsatta.com/2025/05/16/naya-raipur-jungle-safari/#respond Fri, 16 May 2025 15:30:12 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2309 0 देखते ही देखते फैला सांप का जहर, घटना की पुनरावृत्ति रोकने संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने दिए निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। Naya Raipur Jungle Safari : नया रायपुर स्थित…

The post Naya Raipur Jungle Safari : जामनगर से लाये गए ज़ेब्रा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 देखते ही देखते फैला सांप का जहर, घटना की पुनरावृत्ति रोकने संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने दिए निर्देश

शहर सत्ता/रायपुर। Naya Raipur Jungle Safari : नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में आज एक वयस्क नर ज़ेब्रा की साँप के काटने से मृत्यु हो गई। सर्पदंश यह ज़ेब्रा हाल ही में राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट, जामनगर (गुजरात) से लाया गया था।

संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने बताया कि ज़ेब्रा को तुरन्त चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन सांप का विष उसके पूरे शरीर में फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई। संचालक श्री शेखर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपायों को अपनाने की बात कही है। सभी वन्यजीवों के निवास क्षेत्र में सर्प नियंत्रण और निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वक्त पर हो जाता इलाज तो बच जाता

महकमे के कारिंदों के बीच चर्चा है कि सर्पदंश के बहुत बाद तक जेब्रा दर्दनाक चीत्कार कर तड़पते रहा। जैसे जैसे सांप का जहर उसके शरीर में फैलता गया वैसे ही वह निढाल होकर गिर पड़ा। प्रबंधन को बहुत बाद में जानकारी हुई। चर्चा है कि वक्त में अगर महकमा बचाव के लिए हरकत करता तो जान बचाई जा सकती थी।

सर्पदंश से औसतन 30 मिनट से 1 घंटा में मौत

सर्प विशेषज्ञों की मानें तो बहुत जहरीले सांप के काटने के बाद इंसान की मौत 30 मिनट से 1 घंटे के भीतर हो सकती है। ऐसे में अगर इंसान की जगह कोई जंगली जानवर हो तो बचाव के लिए पर्याप्त समय रहता है। अगर अत्यंत जहरीले सांप जैसे पिट वाइपर, कोबरा या फिर नाग सांप हो तो भी वक्त रहते चिकित्सा उपलब्ध हो जाये तो बचने की पूरी गुंजाईश रहती है। जंगल सफारी में हुई एक जेब्रा की मौत मामले में जांच हो तो लापरवाही, चूक का अंदेशा ज्यादा है। क्योंकि जेब्रा के पूरे शरीर में जहर फैलने और मौत होने तक अगर उपचार नहीं मिला इसका मतलब था कि स्टाफ बेखबर रहा।

The post Naya Raipur Jungle Safari : जामनगर से लाये गए ज़ेब्रा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/16/naya-raipur-jungle-safari/feed/ 0 2309
Tribute to holy remembrance : एक थे हमारे छेदी भइया, जिनके सब थे अपने https://shaharsatta.com/2025/04/28/tribute-to-holy-remembrance/ https://shaharsatta.com/2025/04/28/tribute-to-holy-remembrance/#respond Mon, 28 Apr 2025 17:48:13 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2056 0 जनसंपर्क अधिकारी छगन लोन्हारे ने किया पुण्य स्मरण शहर सत्ता/रायपुर। Tribute to holy remembrance : समाज में ऐसे बिरले ही होंगे जिनका कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होगा। लेकिन…

The post Tribute to holy remembrance : एक थे हमारे छेदी भइया, जिनके सब थे अपने appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 जनसंपर्क अधिकारी छगन लोन्हारे ने किया पुण्य स्मरण

शहर सत्ता/रायपुर। Tribute to holy remembrance : समाज में ऐसे बिरले ही होंगे जिनका कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होगा। लेकिन बतौर जनसम्पर्क अधिकारी डॉ छेदीलाल तिवारी उस महते विभाग में जनसम्पर्क अधिकारी रहते हुए भी सिर्फ और सिर्फ दोस्त बनाये। उनका कोई दुश्मन नहीं था। इसी का परिणाम है कि भौतिक जीवन को वर्षों पूर्व अलविदा कर चुके छेदी भइया आज भी सभी के ज़ेहन में हैं।

प्रेस-मिडिया से लेकर महकमें के वरिष्ठ और कनिष्ठ ही नहीं चतुर्थ वर्ग कर्मी तक उनका 27 अप्रेल 2021 को उनके चाहने वालों को यूं छोड़कर चला जाना आज भी खलता है। उनका पुण्य स्मरण करने वालों की वैसे तो लंबी फेहरिस्त है, जिसमे उनके सहकर्मी रहे जनसंपर्क अधिकारी छगन लोन्हारे हैं जिन्होंने उनके लिए श्रद्धांजलि स्वरुप उनकी याद ताज़ा करने के लिए शहर सत्ता को माध्यम बनाया।

छगन लोन्हारे/रायपुर 

डॉ छेदी लाल (CL.) तिवारी का 27 अप्रेल 2021 क़ो हमारे बीच से हमें छोड़ कर जाना एक स्तब्ध कर देने एवं झकझोरने वाली खबर थी। वैश्विक महामारी कोरोना ने न जाने कितने परिजनों को असमय छीना है। अपने प्रिय परिजनों को खोने का गम जिंदगी भर सालता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री ने अप्रैल- मई 2021 में जिलाधीशों की वीडियो कांफ्रेस (VC )में कहा था कि कोरोना वायरस धूर्त है। यह तेजी से अपना रूप बदलता है ब्लैक फंगस इसका नया उदाहरण है इसकी दूसरी लहर ज्यादा घातक निकली। इसमें अनेक लोग काल कलवित हो गये, कई लोगो ने अपने आत्मीय जनो क़ो खोया है छतीसगढ़ संवाद में कार्यरत रितेश कामड़े भी कोरोना लहर कई चपेट में आ गये और हमसे जुदा हो गये।

डॉ तिवारी को मैं और राजेश श्रीवास भाई हमेशा से डॉ साब कहकर ही सम्बोधित करते थे। वो भी मुझे मित्र कहकर संबोधित करते रहे। उनकी बातचीत का प्रस्तुतिकरण का कोई सानी नही। वे कभी कभी किसी बात पर बहुत ही हँसाया करते थे। आदरणीय एसआर लहरे भाई जब कोरिया में P R O थे तब तत्कालीन माननीय श्रम मंत्री भैय्या लाल राजवाड़े से जुड़े समाचारो के सम्बन्ध में उनसे वार्तालाप एवम परस्पर संवाद कायम रहता रहा है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया था।

उनमे एक सफल जनसम्पर्क अधिकारी के सारे गुण मौजूद थे। सुनील तिवारी भाई ( जगदलपुर ) सहित जिलों में पदस्थ अन्य साथियों से भी उनका सम्पर्क बना रहता था। जब वे यानि डॉ तिवारी बस्तर में कार्यरत थे छग विधानसभा आम चुनाव 2018 के समय मेरी उनसे बातचीत होती रहती थी तब उन्होंने बताया था कि चुनाव आचार संहिता के चलते दिवाली पर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी यानि तत्कालीन कलेक्टर बस्तर से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नही मिलने के कारण वे तिहार में अपने परिवार के बीच नही आये वही थे ड्यूटी स्थल में। वैसे लिखने के लिए तो बहुत कुछ है खेर..! परमपिता ईश्वर से उनके सभी चाहने वाले यही कामना करते हैं वो जहां भी हों तृप्त रहें।

The post Tribute to holy remembrance : एक थे हमारे छेदी भइया, जिनके सब थे अपने appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/28/tribute-to-holy-remembrance/feed/ 0 2056
Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/ https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/#respond Sat, 26 Apr 2025 08:35:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2021 रायपुर पुलिस गिरोहबाजों, चाकूबाजों, चोरों, नशेड़ियों, नशे के सौदागरों पर नियंत्रण के करीब ट्रैफिक प्रॉब्लम अब भी बड़ी चुनौती प्रदीप चंद्रवंशी/रायपुर शहर सत्ता/ Raipur IGP & SSP : आमतौर पर…

The post Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर पुलिस गिरोहबाजों, चाकूबाजों, चोरों, नशेड़ियों, नशे के सौदागरों पर नियंत्रण के करीब ट्रैफिक प्रॉब्लम अब भी बड़ी चुनौती

प्रदीप चंद्रवंशी/रायपुर

शहर सत्ता/ Raipur IGP & SSP : आमतौर पर रायपुर पुलिस में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों में बहुत काम ही पटरी बैठते देखा गया है। तत्कालीन एसएसपी और आईजी के मध्य सम्प्रभुता को लेकर पूर्व में कई विवाद सुर्खियां भी बनीं। सेवानिवृत DGP दुर्गेश माधव अवस्थी, DGP (Rtd)अशोक जुनेजा और DGP जीपी सिंह और ADG दीपांशु काबरा जैसे कई खाटी IPS राजधानी रायपुर की कमांड सम्हाल चुके हैं। अतिश्योक्ति भी नहीं होगी की इन जैसे तेजतर्राट अधिकारीयों के बीच ईगो भी दीखता था।

 

 

लेकिन रायपुर पुलिस के लिए ऐसे कम ही मौके देखने को मिले जब पुलिस कप्तान और आईजी रेंज में पटरी बैठी हो। खुशकिस्मती ही कहेंगे कि उम्र में 19-20 का ही फर्क होने के बावजूद SSP डॉ लाल उमेद सिंह और IG अमरेश मिश्रा के बीच महक़माई प्रतिस्पर्धा नहीं बलकि बेहतरीन समन्वय है। इसलिए राजधानी रायपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटना, चोरी, नशे के कारोबार पर काफी कंट्रोल हुआ है। आईजी अमरेश मिश्रा की प्लानिंग, रेंज अधिकारी की योजनाओं पर अनुभव के मुताबिक पालन करने से एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह की कप्तानी में राजधानी की पुलिसिंग अब मुस्तैद दिखने लगी है।

पांच महीने पहले राजधानी रायपुर में क्राइम ग्राफ हाई था। यहाँ 20 गैंग एक्टिव थे। मर्डर, ड्रग्स तस्करी और कई अवैध धंधे; नाबालिग भी पुलिस के लिए सिरदर्द थे। चाकूबाजी आम थी। लेकिन SSP लाल उमेद के आने और IG अमरेश मिश्रा के निदेशन पर इन जरायम पेशों पर नकेल कसने में राजधानी पुलिस काफी हद तक नियंत्रण हासिल कर ली है।

दोनों अफसर हैं रायपुर से बेहतर वाकिफ़

एसएसपी SSP डॉ लाल उमेद सिंह राजधानी रायपुर में बतौर CSP, ASP पदस्थ रहे हैं। रायपुर के अपराधों और अपराधियों की उन्हें बेहतर समझ भी है। इसी तरह IG अमरेश मिश्रा पूर्व में रायपुर की पुलिस कप्तानी कर चुके हैं। महकमें में उनके गुस्से और जीरो टॉलरेंस से सभी वाकिफ हैं। राजधानी रायपुर को भी वो जानते हैं। दोनों ही अधिकारीयों की इसी काबिलियत और बिना किसी की सीमा का अतिक्रमण किये रायपुर में Crime Prevention क्राइम प्रिवेंशन में जुटे हैं।

अपराधों का गिरा ग्राफ

0 बाहरी राज्यों से अवैध हथियारों की आवक
0 गली के गुंडों और चाकूबाजी पर कंट्रोल
0 क्रिकेट सट्टे हेतु म्यूल बैंक एकाउंट वालों की मुश्कें कसीं
0 निगरानीशुदा और आदतन अपराधियों पर निगरानी
0 अड्डेबाजी और बदमाशों की लगने वाली जमघट बंद
0 क्राइम में नाबालिगों की सक्रियता की रोकथाम के लिए काउंसलिंग
0 नशे के कारोबारी, नशेड़ियों के खिलाफ समय समय पर अभियान

इन गिरोहों पर सख्ती से रोकथाम

1, राजा गैंग, 2, करीम लाला गैंग, 3, CG DON गैंग, 4, चीरा गुड्डू गैंग, 5, गवली गैंग, 6, दिनेश M गैंग, 7, AK गैंग, 8. ST गैंग, 9. ईरानी गैंग, 10. कंवर गैंग के अलावा कई गली के गुंडों की फेहरिस्त तैयार की गई है। रायपुर पुलिस की सख्ती और एसएसपी की हिदायतों के बाद थाना प्रभारी भी कोताही नहीं बरत रहे।

बस ट्रैफिक प्रॉब्लम है बरक़रार

Law and order कानून व्यवस्था तो धीरे धीरे पटरी पर आ ही जायेगा। लेकिन लगता नहीं कि दोनों अधिकारी राजधानी रायपुर की ट्रैफिक प्रॉब्लम को सॉल्व कर पाएंगे। अपराध और अपराधियों पर इनके लिए नियंत्रण आसान है लेकिन राजधानी की यातायात दुरुस्त करने के लिए उतनी महारत नहीं। इसलिए तो कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, SSP डॉ लाल उमेद सिंह, रायपुर RTO, निगम कमिश्नर तक इस समस्या से रायपुर वासियों को निजात नहीं दिला पाए हैं। बता दें रायपुर ट्रैफिक पुलिस के पास बल की कमी और वीआईपी ड्यूटी के साथ उनकी तीमारदारी का बोझ ज्यादा है। ऐसे में लगता नहीं कि राहत मिल पायेगी, उम्मीद इसलिए भी नहीं है क्योंकि यहां का ट्रैफिक और वहान चालक दोनों किस्मत के भरोसे चल रहे हैं।

The post Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/feed/ 0 2021
Raipur Police Crime News : मामूली विवाद पर 6 युवतियों ने की अपनी ही सहेली की घर घुसकर पिटाई https://shaharsatta.com/2025/04/04/raipur-police-crime-news-6-girls-entered-their-friends-house-and-beat-her-up-over/ https://shaharsatta.com/2025/04/04/raipur-police-crime-news-6-girls-entered-their-friends-house-and-beat-her-up-over/#respond Fri, 04 Apr 2025 17:10:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1738 24 घंटे बाद थाना खम्हारडीह में लिखी गई रिपोर्ट, पुलिस कार्रवाई से खफा पीड़िता बोली मामूली धारा लगाई पुलिस शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Police Crime News : राजधानी रायपुर में युवकों…

The post Raipur Police Crime News : मामूली विवाद पर 6 युवतियों ने की अपनी ही सहेली की घर घुसकर पिटाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>

24 घंटे बाद थाना खम्हारडीह में लिखी गई रिपोर्ट, पुलिस कार्रवाई से खफा पीड़िता बोली मामूली धारा लगाई पुलिस

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Police Crime News : राजधानी रायपुर में युवकों और उनके गैंग के बीच मारपीट की घटना तो आम है। लेकिन राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक युवती की आधा दर्जन लड़कियों ने घर घुसकर बेदम पिटाई कर दीं। मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावर लड़कियों में मुख्य आरोपी उसकी कभी सहेली थी। उसी सहेली ने आज अचानक ही मामूली विवाद की आड़ में 5 युवतियों संग जबरन घर के अंदर आ गेन और मारपीट, गाली-गलौज करते हुए पीड़िता को पिता घर में राखी चेन, कैश और गोल्ड रिंग भी घटना के बाद से नहीं मिल रही है।

पूरा मामला भावना नगर थाना खामहडीह क्षेत्र में रहने वाली युवती से उसके घर में घुस कर 6 लड़कियों ने बाथरूम से निकाल कर बेरहमी से पीटने का मामला खासी मशक्कत के बाद थाना खम्हारडीह पुलिस ने दर्ज किया। पुलिस को शिकायत पीड़िता घंटों पहले करने थाना पहुंची थी। लेकिन उसने शहर सत्ता संवाददाता को बताया कि शिकायत के 24 घंटे बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की वह भी मामूली धाराओं में एफआईआर को लेकर पीड़िता ने संदेह जताया है।

उसका आरोप है कि किसी सोनल जैन, चंचल आहूजा, अलीशा मेहता, अनिशा राजपूत समेत अन्य 2 युवतियों का नाम लिया है। पीड़िता के घर से उसका मोबाइल पैसा और ज्वेलरी लेकरसभी छह आरोपी घटना स्थल से फरार हो गेन। समाचार लिखे जाने तक थाना खम्हारडीह पुलिस ने किसी की गिरफ़्तारी नहीं की थी।

 

The post Raipur Police Crime News : मामूली विवाद पर 6 युवतियों ने की अपनी ही सहेली की घर घुसकर पिटाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/04/raipur-police-crime-news-6-girls-entered-their-friends-house-and-beat-her-up-over/feed/ 0 1738
Chhattisgarh Raipur Police : महिलाएं भी करने लगी हैं गांजा तस्करी, हीना उर्फ बब्ली गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2024/12/27/chhattisgarh-raipur-police-women-have-also-started-smuggling-ganja-heena-alias-babli-arrested/ https://shaharsatta.com/2024/12/27/chhattisgarh-raipur-police-women-have-also-started-smuggling-ganja-heena-alias-babli-arrested/#respond Fri, 27 Dec 2024 09:13:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=525 शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Raipur Police : राजधानी रायपुर समेत आसपास के सीमा क्षेत्रों में अब महिला तस्करों ने भी नशे के कारोबार में आदमियों को टक्कर देना शुरू कर दिया…

The post Chhattisgarh Raipur Police : महिलाएं भी करने लगी हैं गांजा तस्करी, हीना उर्फ बब्ली गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Raipur Police : राजधानी रायपुर समेत आसपास के सीमा क्षेत्रों में अब महिला तस्करों ने भी नशे के कारोबार में आदमियों को टक्कर देना शुरू कर दिया हैं। रायपुर पुलिस ने गांजा बेचती महिला आरोपी हीना उर्फ बब्ली को गिरफ्तार किया है। हीना उर्फ बब्ली गोपाल पति दिलवाला गोपाल उम्र 32 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा गोलू दुकान के पास थाना तेलीबांधा रायपुर की है। इसके पास से पुलिस को 2.035 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 849/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक काशीराम नगर गार्डन के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर माल-असबाब समेत गिरफ्तार किया।

 

एंटी नारकोटिक टास्क फ़ोर्स गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ट्रक से 164 किलो गांजा भी जब्त

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा महासमुंद जिले में एवं Anti Narcotics Task Force टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राजीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में कपास बीज भरकर ड्राइवर सीट के पीछे गुप्त चैंबर बना ,कर रहे थे गांजा की तस्करी। आरोपियों के कब्जे से 164किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 32, लाख 80 हजार रुपयें का गांजा, एक 14 चक्का ट्रक क़ीमत 20 लाख रूपये, 2 नग मोबाइल कीमती 12,हजार रूपये कुल कीमती 52, लाख 92,हजार रूपये जप्त।अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राजीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में कपास बीज भरकर ड्राइवर सीट के पीछे गुप्त चैंबर बना ,कर रहे थे गांजा की तस्करी। आरोपियों के कब्जे से 164 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 32, लाख 80 हजार रुपयें का गांजा, एक 14 चक्का ट्रक क़ीमत 20 लाख रूपये, 2 नग मोबाइल कीमती 12,हजार रूपये कुल कीमती 52, लाख 92,हजार रूपये जप्त।

The post Chhattisgarh Raipur Police : महिलाएं भी करने लगी हैं गांजा तस्करी, हीना उर्फ बब्ली गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/27/chhattisgarh-raipur-police-women-have-also-started-smuggling-ganja-heena-alias-babli-arrested/feed/ 0 525