Tribute to holy remembrance : एक थे हमारे छेदी भइया, जिनके सब थे अपने

0 जनसंपर्क अधिकारी छगन लोन्हारे ने किया पुण्य स्मरण

शहर सत्ता/रायपुर। Tribute to holy remembrance : समाज में ऐसे बिरले ही होंगे जिनका कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होगा। लेकिन बतौर जनसम्पर्क अधिकारी डॉ छेदीलाल तिवारी उस महते विभाग में जनसम्पर्क अधिकारी रहते हुए भी सिर्फ और सिर्फ दोस्त बनाये। उनका कोई दुश्मन नहीं था। इसी का परिणाम है कि भौतिक जीवन को वर्षों पूर्व अलविदा कर चुके छेदी भइया आज भी सभी के ज़ेहन में हैं।

प्रेस-मिडिया से लेकर महकमें के वरिष्ठ और कनिष्ठ ही नहीं चतुर्थ वर्ग कर्मी तक उनका 27 अप्रेल 2021 को उनके चाहने वालों को यूं छोड़कर चला जाना आज भी खलता है। उनका पुण्य स्मरण करने वालों की वैसे तो लंबी फेहरिस्त है, जिसमे उनके सहकर्मी रहे जनसंपर्क अधिकारी छगन लोन्हारे हैं जिन्होंने उनके लिए श्रद्धांजलि स्वरुप उनकी याद ताज़ा करने के लिए शहर सत्ता को माध्यम बनाया।

छगन लोन्हारे/रायपुर 

डॉ छेदी लाल (CL.) तिवारी का 27 अप्रेल 2021 क़ो हमारे बीच से हमें छोड़ कर जाना एक स्तब्ध कर देने एवं झकझोरने वाली खबर थी। वैश्विक महामारी कोरोना ने न जाने कितने परिजनों को असमय छीना है। अपने प्रिय परिजनों को खोने का गम जिंदगी भर सालता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री ने अप्रैल- मई 2021 में जिलाधीशों की वीडियो कांफ्रेस (VC )में कहा था कि कोरोना वायरस धूर्त है। यह तेजी से अपना रूप बदलता है ब्लैक फंगस इसका नया उदाहरण है इसकी दूसरी लहर ज्यादा घातक निकली। इसमें अनेक लोग काल कलवित हो गये, कई लोगो ने अपने आत्मीय जनो क़ो खोया है छतीसगढ़ संवाद में कार्यरत रितेश कामड़े भी कोरोना लहर कई चपेट में आ गये और हमसे जुदा हो गये।

डॉ तिवारी को मैं और राजेश श्रीवास भाई हमेशा से डॉ साब कहकर ही सम्बोधित करते थे। वो भी मुझे मित्र कहकर संबोधित करते रहे। उनकी बातचीत का प्रस्तुतिकरण का कोई सानी नही। वे कभी कभी किसी बात पर बहुत ही हँसाया करते थे। आदरणीय एसआर लहरे भाई जब कोरिया में P R O थे तब तत्कालीन माननीय श्रम मंत्री भैय्या लाल राजवाड़े से जुड़े समाचारो के सम्बन्ध में उनसे वार्तालाप एवम परस्पर संवाद कायम रहता रहा है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया था।

उनमे एक सफल जनसम्पर्क अधिकारी के सारे गुण मौजूद थे। सुनील तिवारी भाई ( जगदलपुर ) सहित जिलों में पदस्थ अन्य साथियों से भी उनका सम्पर्क बना रहता था। जब वे यानि डॉ तिवारी बस्तर में कार्यरत थे छग विधानसभा आम चुनाव 2018 के समय मेरी उनसे बातचीत होती रहती थी तब उन्होंने बताया था कि चुनाव आचार संहिता के चलते दिवाली पर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी यानि तत्कालीन कलेक्टर बस्तर से मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नही मिलने के कारण वे तिहार में अपने परिवार के बीच नही आये वही थे ड्यूटी स्थल में। वैसे लिखने के लिए तो बहुत कुछ है खेर..! परमपिता ईश्वर से उनके सभी चाहने वाले यही कामना करते हैं वो जहां भी हों तृप्त रहें।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा