Accident: केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की दर्दनाक मौत, बुलेट बाइक की रफ्तार बनी जानलेवा

शहरसात्ता/रायपुर. (Accident) 23 जुलाई 2025  राजधानी रायपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जब निखिल तेज रफ्तार बुलेट बाइक से सड़क डिवाइडर से टकरा गया।
Nikhil kashyap

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति अत्यधिक तेज थी, और टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही निखिल ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए सत्य साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kedar kashyap

निखिल कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्च्युरी में भेज दिया गया।

हादसे में जिस बुलेट का इस्तेमाल हुआ, उस पर विधानसभा पास भी चिपका हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। पुलिस ने बुलेट को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह हादसा एक बार फिर से युवा राइडर्स के बीच स्पीड को लेकर लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े करता है।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग