Sheikh Abid, Author at शहर सत्ता https://shaharsatta.com/author/sheikh-abid/ Sun, 05 Apr 2026 06:20:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/#respond Sun, 05 Apr 2026 06:20:56 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4326 प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है शहर सत्ता/रायपुर। (Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh)छत्तीसगढ़…

The post Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है

शहर सत्ता/रायपुर। (Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड ने मौलानाओं और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए एक नए शहर काजी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में यह पहला मामला है जब अश्लील हरकत की शिकायत पर वक्फ बोर्ड ने किसी शहर काजी के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया है। रायपुर शहर के काजी आरिफ अली फारूकी को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने काजी के पद से हटा दिया है।

राजधानी रायपुर के मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना बैजनाथ पारा रायपुर शहर के काजी आरिफ अली फारूकी को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने काजी के पद से हटा दिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक यह प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है।

काजी बर्खास्त

वक्फ बोर्ड को मिनाज मेनन द्वारा दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई थी कि काजी ने 31 मार्च की रात को एक महिला के साथ अश्लील हरकत की है। इसके बाद इस मामले की वक्फ बोर्ड से पूरी जांच की। इस जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद शहर के सभी 17 मौलाना इस बात पर एक मत हुए कि ऐसी हरकत करने वाले को पद पर रखा जाना ठीक नहीं है। सभी ने वक्फ बोर्ड को काजी को पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर करके दिए। इसके बाद वक्फ बोर्ड ने गुरुवार को काजी को पद से हटा दिया है।

नया काजी प्रस्तावित

शहर की जिम्मेदारी नए कंधों को सौंपने के लिए समाज के प्रमुख मौलानाओं और इमामों के प्रस्ताव पर, वक्फ बोर्ड की सहमति से जल्द ही नया शहर काजी नियुक्त किया जाएगा, जिसमें “मो. इमरान अशरफी” का नाम चर्चा में है। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह इस्लामिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, इसलिए समाज के प्रमुख लोगों की सहमति से ही काजी का चयन किया जा रहा है।

The post Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/feed/ 0 4326
Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/#respond Sun, 05 Apr 2026 04:34:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4305 महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है शहर सत्ता/रायपुर। (Mahasamund District Congress Office)कांग्रेस…

The post Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है

शहर सत्ता/रायपुर। (Mahasamund District Congress Office)कांग्रेस में गुटबाजी और विवाद के हालात अब सीमा पार हैं। अनुशासन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आला औहदेदारों के सख्त निर्देशों के बाद भी परिस्थितियां नहीं बदली हैं। अनुशासनहीनता का एक नमूना महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में सामने आया है। परिणाम स्वरुप प्रदेश वोन्ग्रेस ने सख्त निर्णय लेते हुए विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में जिला कमेटी ने एक्शन लिया है। जिला अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के द्वारा पीसीसी के निर्देशानुसार पार्टी अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की कड़ी कार्रवाई की गई थी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महासमुंद में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव पर एफआईआर दर्ज हुई है। निर्मल जैन पर अश्लील गाली- गलौच और मारपीट की धारा 296,115 (2) BNS के तहत दर्ज केस दर्ज हुआ है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय साव पर अश्लील गाली, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और कुर्सी टेबल तोड़ने को लेकर 296,115(2), 351(3), 324(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

The post Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/feed/ 0 4305
Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/ https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/#respond Wed, 01 Apr 2026 05:56:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4300 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले; नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal-Free Chhattisgarh)नक्सलमुक्ति पर डिप्टी…

The post Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले; नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य, बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार

शहर सत्ता/रायपुर। (Naxal-Free Chhattisgarh)नक्सलमुक्ति पर डिप्टी सीएम शर्मा ने सीएम साय से मिलकर बधाई दी। सीएम ने कहा कि, अब उन क्षेत्रों में भी तेजी से विकास होगा। नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद वर्षों तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा और विशेष रूप से बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है।

पीएम मोदी और गृहमंत्री को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है।

सीएम ने जवानों की शहादत को किया याद

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, उनकी शहादत ने इस सफलता की नींव रखी है। उन्होंने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।

The post Naxal-Free Chhattisgarh : सीएम साय से मिलकर डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/01/naxal-free-chhattisgarh-deputy-cm-sharma-meets-cm-sai-to-offer-congratulations/feed/ 0 4300
Changes In Liquor & Beer Prices In CG : अब बीयर 10 रु.प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा पौवा सेम रेट https://shaharsatta.com/2026/04/01/changes-in-liquor-prices-of-premium-brands-increased-while-goa-pauwa-rates-remain-unchanged/ https://shaharsatta.com/2026/04/01/changes-in-liquor-prices-of-premium-brands-increased-while-goa-pauwa-rates-remain-unchanged/#respond Wed, 01 Apr 2026 04:47:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4296 शासन को आबकारी से मिले 10 हजार 7 सौ करोड़, अंग्रेजी शराब के लिए नए रेट ऑफर का अनुमोदन, बीयर के शौकीनों को हर बोतल पर करीब 10 रुपए ज्यादा…

The post Changes In Liquor & Beer Prices In CG : अब बीयर 10 रु.प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा पौवा सेम रेट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शासन को आबकारी से मिले 10 हजार 7 सौ करोड़, अंग्रेजी शराब के लिए नए रेट ऑफर का अनुमोदन, बीयर के शौकीनों को हर बोतल पर करीब 10 रुपए ज्यादा देने होंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (Changes In Liquor & Beer Prices In CG )वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में विदेशी मदिरा की आपूर्ति के लिए विदेशी मदिरा के विनिर्माता या प्रदायकर्ता इकाइयों द्वारा रेट ऑफर में प्रस्तुत किये गये (लैंडिंग प्राईस) एवं सीएसबीसीएल क्रय दर का प्रशासकीय अनुमोदन किया गया है। इससे पहले आबकारी विभाग ने एक ग्लोबल टेंडर निकालकर शराब निर्माताओं और सप्लायरों को यहां शराब बेचने के लिए आमंत्रित किया था। इन कंपनियों से रेट ऑफर बुलाए गए थे। इन रेट ऑफर पर निगोसिएशन के बाद जो प्रस्तावित दरें सामने आई थी उनका अनुमोदन विभागीय मंत्री से लिया गया है और अब इसे जारी कर दिया गया है, ये दरें अगले साल 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी।

ऑल इंडिया ब्रांड में आंशिक वृद्धि, 314 ब्रांड में रेट वही

आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भारत स्तर पर बिकने वाले ऑल इंडिया ब्रांड में आंशिक वृद्धि हुई है। जबकि 314 ब्रांड में रेट यथावत है। 83 अन्य ब्रांड में रेट कम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेट ऑफर में चार कंपनियों को लंबित रखा गया है। उनसे मोलभाव के बाद उनके रेट सामने आएंगे। तीन लेबल को निरस्त किया गया है।

बीयर की हर बोतल पर 10 रुपए ज्यादा देना होगा

राज्य में 1 अप्रैल से बिकने वाली बीयर की हर बोतल पर 10 रुपए अधिक देने होंगे। बीयर के शौकीनों के लिए 30-40 ब्रांड उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रीमियम क्वालिटी की शराब के कुछ ब्रांड भी महंगे होंगे। बताया गया है कि जिन ब्रांड के रेट बढ़े हैं वह इस तरह है कि जो ब्रांड पहले साढ़े तीन हजार में बिकते थे, अब वहीं करीब पांच हजार या उसके आसपास हो सकते हैं। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि कुछ प्रीमियम ब्रांड के रेट कम हुए हैं। साथ ही सामान्य स्तर के शराब जो चलन में ज्यादा है उनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शासन को आबकारी से मिले 10 हजार 7 सौ करोड़

राज्य सरकार को आबकारी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 हजार 700 करोड़ रुपयों का राजस्व मिला है। हालांकि राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। लेकिन इसके विपरीत एक और तथ्य अहम है। वह ये कि राज्य में शराब और बीयर की खपत पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक बढ़ी है।

The post Changes In Liquor & Beer Prices In CG : अब बीयर 10 रु.प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा पौवा सेम रेट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/01/changes-in-liquor-prices-of-premium-brands-increased-while-goa-pauwa-rates-remain-unchanged/feed/ 0 4296
Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/ https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/#respond Thu, 19 Mar 2026 07:50:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4225 मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है शहर सत्ता/रायपुर। (Happy Ramzan)मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल…

The post Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है

शहर सत्ता/रायपुर। (Happy Ramzan)मुक्कमल ईमान, बेशुमार खुशियों और पुरख़ुलूस अमनों अमान वाला पाक माहे-रमजान मुक्कम्मल होने को है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हर उम्र के दिनी पैरोकार ही नहीं बलकि बच्चे भी पूरे एहतराम से 30 रोजा रखने वालों में शुमार हैं। हालांकि कल शुक्रवार को माहे रमजान का तीसवां रोजा होगा। आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ही मुस्लिम समाज ईद मनाएगा।

इस बार भी बड़ों के साथ उन मासूमों ने भी भूखे-प्यासे इबादत, इस्लाम की नसीहतों और को पूरा किया जिनकी स्कूल परीक्षा भी थी। उन नंन्हे रोजदारों ने इस रमजान भी दिनी के साथ सभी दुनियाबी तालीम भी पूरी शिद्दत से अदा किए। आज-कल में ईद के चांद के दीदार होने से पहले उनकी आंखों में खुशियां और चेहरों में नूर दोनों साफ दीखता है। सहर से शब और दिन की चिलचिलाती दुपहरिया भी इन बच्चों का ईमान कमजोर नहीं कर पाई।

नेक नियत से अपनी दिनी और दुनियाबी तालीम की कसौटी में खरे उतरने वाले रायपुर शहर के इन नंन्हे रोजदारों में 8 साल की उज़मा फ़ातिमा, 10 साला हुमैरा फातिमा, 7 साल के अब्दुल समद रज़ा, 10 साल के सिब्तैन रज़ा और 13 साल के मोहम्मद मुजीब खान हैं जिन्होंने पूरा रोजा किया। यूं तो इन जैसे और भी मासूम हैं जिन्होंने अपनी परवरिश का परिचय दिया है।

लेकिन शहर सत्ता के वरिष्ठ संवादाता शेख आबिद ने दिनी जज़्बे और सूबे की खुशहाली के लिए रोजा-नमाज़ करने वाले मासूमों से बात किए। सभी बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके अम्मी-अब्बू, बड़े भाई और बहनों के अलावा मोहल्ले वालों को देखकर यह जज्बा आया। बच्चों ने बताया कि रायपुर शहर ही नहीं पुरे छत्तीसगढ़ राज्य और देश में अमन, ख़ुलूस और सभी की तरक्की, खुशहाली के लिए वे सब आगे भी रमजान में दुआ करते रहेंगे।

१.उज़मा फ़ातिमा उम्र 8 पूरा रोज़ा, गौसिया चौक रायपुर की अब्बू रज़ा खान


२. हुमैरा फातिमा उम्र 10 पिता तस्लीम खान


३. अब्दुल समद रज़ा 7 साल पिता फ़हीम खान


४. सिब्तैन रज़ा उम्र 10 साल, पिता फहीम खान नया पारा रायपुर


५. मोहम्मद मुजीब खान उम्र 13 साल पिता मोहम्मद रज़ा खान नयापारा


६. अब्दुल कादिर उम्र 17 पिता मोहम्मद अय्यूब नयापारा

0 रायपुर राजधानी में इन जगहों में कब और कितने वक्त पर होगी ईद की नमाज़ देखिये समय

शहर सीरत कमेटी ने किया तारीफ-ऐ-काबिल इंतजाम

शहर सीरत कमेटी के सदर, सोहेल सेठी के मुताबिक माहे रमजान ईद बाज़ार बैजनाथ पारा मुस्लिम हाल के पास सीरत कमेटी की एक खिदमाती पहल है। शहर सीरतुन्नबी कमेटी की जानिब से मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में लगभग 10 दिनों के लिए “ईद बाज़ार” सजकर तैयार है। इस बाज़ार में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आकर ईद की खरीदारी भी कर रहे हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के सामान एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। इस ईद बाज़ार में किसी भी तरह की बदइंतज़ामी या दिक्कत नहीं आये इसके लिए कमेटी द्वारा सभी जरूरी इंतज़ाम किए गए हैं। टेंट और स्टॉल की व्यवस्था,बिजली और लाइट की व्यवस्था, गार्ड और सिक्योरिटी, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएँ, आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था यह बाज़ार एक छोटे मेले के रूप में आयोजित किया गया है।

हर उम्र वालों की पसंद का स्टॉल लगा

मेहंदी आर्ट, गेम ज़ोन आदि की व्यवस्था भी है। अपने मनपसंद स्टॉल में ख़वातीन, रोज़दार और सभी उम्र के लोगों का हुजूम है। मेला स्थल में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आ रहे हैं और सुकून खुलूस से खरीदारी कर ईद की तैयारियों का लुत्फ़ भी उठा रहे हैं।

परेशानकुन लोगों की खिदमत की नीयत

हाल ही में निगम की अतिक्रमण कार्रवाई में कई फुटकर और छोटे व्यापारियों की दुकानें हट गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। सीरत कमेटी की यह कोशिश है कि ऐसे जरूरतमंद व्यापारियों को इस ईद बाज़ार में अवसर देकर उनकी रोज़ी-रोटी में सहारा दिया जा सके। शहर के लोग इस ईद बाज़ार में आकर खरीदारी करके और इस नेक पहल को कामयाब कर रहे हैं। जिनकी रोजी-रोटी चीन गई थी इस इंतजाम से वे भी ईद की खुशियां मना पाएंगे।

जकात के लिए तय मुक़र्रर है रकम

The post Happy Ramzan : आज या कल ईद के चांद के दीदार-ऐ-ऐलान के बाद ईद सेलिब्रेशन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/19/happy-ramadan-eid-celebrations-to-follow-the-sighting-and-official-announcement-of-the-eid-moon-either-today-or-tomorrow/feed/ 0 4225
BPA Foundation & India Net Book : डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान https://shaharsatta.com/2026/03/19/bpa-foundation-india-net-book-pushpadevi-sahityacharya-vibhushan-award-to-dr-reshma-ansari/ https://shaharsatta.com/2026/03/19/bpa-foundation-india-net-book-pushpadevi-sahityacharya-vibhushan-award-to-dr-reshma-ansari/#respond Thu, 19 Mar 2026 05:59:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4220 ममता कालिया की अध्यक्षता में दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह शहर सत्ता/रायपुर। (BPA Foundation & India Net Book)BPA फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यकारों के…

The post BPA Foundation & India Net Book : डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ममता कालिया की अध्यक्षता में दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह

शहर सत्ता/रायपुर। (BPA Foundation & India Net Book)BPA फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यकारों के इस वर्ष इस समारोह में रायपुर, छत्तीसगढ़ से डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्याक्ष डा. रेशमा अंसारी बीते लगभग 20 वर्षों से हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विविध शोध-सम्मेलनों के आयोजन, भागीदारी और शोध पत्रों तथा पुस्तकों के प्रकाशन सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में उन्होंने विशेष योगदान दिया है।

उन्हें यह सम्मान (BPA Foundation & India Net Book)हिन्दी भाषा के विकास, उन्नयन, सम्पादन, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका हेतु दिया गया। इस समारोह के मुुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य जगत की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया थीं। यह सम्मान उन्हें ममता कालिया , डॉ संजीव कुमार , डॉ मनोरमा ,प्रेम जनमेजय,संतोष चौबे और बुद्धिनाथ मिश्र,सुरेंद्र मोहन पाठक जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों प्राप्त हुआ इस आयोजन में पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों से ऐसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था जो अनवरत हिन्दी भाषा एवम साहित्य के संवर्धन में अपना योगदान दे रहे हैउनमें संदीप अवस्थी, केशू भाई देसाई, श्याम सखा श्याम, डॉ राकेश कुमार, बलदेव भाई शर्मा,जय वर्धन, डॉ वीना आदि अनेक साहित्यकार मौजूद थे।

बी पी ए फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक के संस्थापक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि वे विधि की पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे परंतु उनका रुझान हिन्दी साहित्य और कविताओं के प्रति रहा उन्होंने 300 से अधिक पुस्तके लिखीं हैं। अब तक पिछले 6 सालों में 400 से अधिक साहित्यकारो को सम्मानित कर प्रोत्साहित कर चुके हैं। इस वर्ष भी इस आयोजन के माध्यम से अनेक राज्यों से साहित्यकारो के रचना कर्म को सराहा गया है।

डॉ रेशमा अंसारी की इस उपलब्धि पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.के पी यादव, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा, उपकुलपति दीपिका ढांढ सहित विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

The post BPA Foundation & India Net Book : डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/19/bpa-foundation-india-net-book-pushpadevi-sahityacharya-vibhushan-award-to-dr-reshma-ansari/feed/ 0 4220
Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/ https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/#respond Thu, 19 Mar 2026 05:35:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4208 शक्तिपीठों में विशेष आरती, डोंगरगढ़ में तड़के से भक्तों की लाइन, अंबिकापुर के महामाया, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Chaitra Navratri Begins today)छत्तीसगढ़ के देवी…

The post Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शक्तिपीठों में विशेष आरती, डोंगरगढ़ में तड़के से भक्तों की लाइन, अंबिकापुर के महामाया, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Chaitra Navratri Begins today)छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भक्त सुबह से पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर और डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी तड़के से श्रद्धालुओं का आना जारी है।

बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। सुबह से मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी है।यहां दोपहर के घटस्थापना कर ज्योति प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विदेश में रह रहे भक्तों के नाम ज्योत प्रज्वल्लित

इस बार विदेशी और NRI श्रद्धालुओं ने भी ज्योति कलश जलवाने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। प्रदेशभर में एक लाख से अधिक ज्योति कलश जलाए जाने का अनुमान है। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

डोंगरगढ़: बम्लेश्वरी मंदिर में तड़के से कतार

डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह से ही माता के दोनों मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में कई इंतजाम किए हैं।

दंतेवाड़ा: दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

0 बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
0 दूर दराज से भक्त देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। गर्भगृह से लेकर सिंह द्वार तक भक्तों की लंबी कतार लगती दिख रही है।
0 सिर्फ बस्तर से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं।
0 मंदिर परिसर में लगे करीब 24 से ज्यादा CCTV कैमरों से मंदिर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
0 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारा, दर्शन, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पहले से ही की गईं हैं।

The post Chaitra Navratri Begins today : देवी मंदिरों में शक्ति की उपासना प्रारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/19/chaitra-navratri-begins-today-worship-of-shakti-begins-in-goddess-temples/feed/ 0 4208
Chhattisgarh Employees & Officers Federation : शिक्षक चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय महासचिव मनोनीत https://shaharsatta.com/2026/03/17/chhattisgarh-employees-officers-federation/ https://shaharsatta.com/2026/03/17/chhattisgarh-employees-officers-federation/#respond Tue, 17 Mar 2026 07:11:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4204 शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Employees & Officers Federation)छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा द्वारा चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन…

The post Chhattisgarh Employees & Officers Federation : शिक्षक चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय महासचिव मनोनीत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Employees & Officers Federation)छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा द्वारा चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन बुढ़ापारा रायपुर को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय महासचिव मनोनीत किया है।

चंद्रशेखर तिवारी अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोटवार संघ के प्रांतीय प्रमुख संरक्षक गौ सेवक संघ के प्रांतीय संरक्षक संयुक्त शिक्षक संघ के संरक्षक के अलावा कई संगठन से जुड़े हुए हैं। शिक्षा जगत में बेहतरीन शिक्षक के रूप में भी श्री तिवारी की गिनती होती है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक अनिल श्रीवास्तव ने दी।

The post Chhattisgarh Employees & Officers Federation : शिक्षक चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय महासचिव मनोनीत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/17/chhattisgarh-employees-officers-federation/feed/ 0 4204
Special Distinction In The Examination : केपीएस डूडा के प्रतिभाशाली छात्र अंश ने किया 5th में 92% हासिल https://shaharsatta.com/2026/03/17/special-distinction-in-the-examination-kps-dudas-talented-student-ansh-secures-92-in-class-5/ https://shaharsatta.com/2026/03/17/special-distinction-in-the-examination-kps-dudas-talented-student-ansh-secures-92-in-class-5/#respond Tue, 17 Mar 2026 06:36:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4201 शहर सत्ता/रायपुर। (Special Distinction In The Examination)चिरंजीव अंश (बेटू) श्रीवास्तव केपीएस डूडा कमल विहार रायपुर के छात्र है। इन्होंने पांचवी की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता के…

The post Special Distinction In The Examination : केपीएस डूडा के प्रतिभाशाली छात्र अंश ने किया 5th में 92% हासिल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Special Distinction In The Examination)चिरंजीव अंश (बेटू) श्रीवास्तव केपीएस डूडा कमल विहार रायपुर के छात्र है। इन्होंने पांचवी की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता के साथ पास किया है। चिरंजीव अंश बेटू श्रीवास्तव भाजपा नेता आलोक श्रीवास्तव के पुत्र, कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव के नाती एवं भव्य मोटर पचपेड़ी नाका के संचालक आनंद श्रीवास्तव के भतीजे है।

The post Special Distinction In The Examination : केपीएस डूडा के प्रतिभाशाली छात्र अंश ने किया 5th में 92% हासिल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/17/special-distinction-in-the-examination-kps-dudas-talented-student-ansh-secures-92-in-class-5/feed/ 0 4201
Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/ https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/#respond Tue, 17 Mar 2026 05:59:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4194 घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों…

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। बहले मामले में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर रायपुर के ही एक दूसरे गुट ने घातक हमला किया है। मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ फेस-2, डबरापारा और मौदहापारा इलाके में हुए हमलों में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

माहे रमजान पर वारदात, पुलिस अलर्ट

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद सभी मामलों में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फ़िलहाल रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी दीपक मिश्रा के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। घायल मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली घायल हुए हैं। मौदहापारा इलाके में स्थित मरही माता मंदिर के बाहर विवाद हुआ है। मरही माता मंदिर के सामने रक्सेल गैंग के लोग डंडा लेकर खड़े थे।

पिछले साल का लिया रक्सेल गुट ने बदला

जानकारी के अनुसार पिछले साल ठीक रमजान के समय मो.अल्ताफ और राशिद अली ने रवि रक्सेल और उसके साथी पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद अल्ताफ और राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटकर आने के बाद दोनों रवि और उसके साथियों को देखकर हंसते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और रवि ने साथियों के साथ मिलकर अल्ताफ और राशिद पर चाकू से हमला कर दिया।

गाँधी नगर में गांजा गैंग के बीच भिड़ंत

रविवार की रात गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में कुख्यात आरोपी रवि साहू और मुकेश बनिया के गुर्गों को बीच गैंगवार हो गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विक्रम ने साथियों के साथ अभिषेक का पीछा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे मामले के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एसीसीयू और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने लक्ष्मीकांत महानंद सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी प्रकरण में रायपुर जेल में बंद है।

गाना बजाने और पुरानी रंजिश में चला चाकू

दूसरी घटना इंद्रप्रस्थ फेस-2 में सामने आई। यहां तेज आवाज में गाना सुनने से भड़के लोगों ने शौर्यन ठावरे के घर रात 11 बजे घुस गए। लोगों ने युवक से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कुबेर वर्मा और विष्णु वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह डबरापारा महोबा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राज वर्मा पर राजा यादव ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पीड़ित को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/feed/ 0 4194