Beef selling case : शहर के आउटर में की थी हत्या, फिर ऑटो में लाया था गौमांस…

शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौमांस की बिक्री (Beef selling case) और हत्या के मामलें में पुलिस ने तत्काल एक्सशन लिया। इस मामलें में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से 200 किलो से अधिक गौमांस ज़ब्त किया है। इस मामलें का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि “बुधवार गुरूवार की दरम्यानी रात को गौ हत्या को लेकर हिन्दू संगठनों ने मोमिनपारा में हंगामा किया था, जिसकी सुचना मिलने पार तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

ये भी देखें : सरप्राइस चेकिंग में निकले कलेक्टर, 86 अधिकारी-कर्मचारी थे नदारद…मिलेगी नोटिस

पुलिस रेड की कार्यवाही के दौरान मकान के कमरे में एक व्यक्ति मौजूद था, वहीं कई लोग मौके का फ़ायदा उठाकर से फरार हो गये थे। मौके पर उपस्थित व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसमे आरोपी ने अपना नाम समीर मण्डल बताया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 200 किलो से अधिक गौ मांस, मांस काटने का बड़ा हथियार / चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री बरामद किया।” पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामलें में जाँच पड़ताल की जा रही है, ये कहा से लाते थे किन कहा-कहा सप्लाई की जाती थी सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।

आउटर में करते थे हत्या

गौ मांस तस्करी में गिरफ्तार समीर मण्डल से पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी ने खुर्शीद अली, मोह. मुन्तजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर और मोह. ईरशाद कुरैशी के साथ मिलकर गौमांस की बिक्री (Beef selling case) करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि गिरफ्तार किए गये एक आरोपी समीर मंडल कलकत्ता पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पूछताछ में ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि धनेली के पास एक वीरान जगह पर गौ हत्या कर मांस लाया गया था, जिसे ऑटो से मोमिनपारा लाया गया था।

सभी 6 आरोपी गिरफ़्तार

सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौमांस, (Beef selling case) नायलोन रस्सी, लकडी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने का 04 बडा हथियार/चाकू तथा बिक्री रकम नगदी 2550 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 13/25 धारा 299, 325 बी.एन.एस. तथा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Posts

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का दौरा शहर सत्ता/रायपुर।…

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा