Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया विभिन्न संस्थानों का अवलोकन, महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर हुई चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। ( Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat)छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा डेयरी विकास की संभावनाओं और इस दिशा में किए जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा हुई।

प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम कराई स्थित नंद घर (आंगनबाड़ी केंद्र) का अवलोकन किया। यहाँ बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित व्यवस्थाओं और आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नंद घर में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

इसी क्रम में उन्होंने गांधीनगर स्थित विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी (Specialized Adoption Agency – SAA) का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं एवं बच्चों की देखभाल से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही गांधीनगर सेक्टर-15 स्थित समर्थ बॉयज हॉस्टल का भी अवलोकन किया और वहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके पूर्व गांधीनगर सचिवालय में गुजरात सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती डॉ. मनीषाबेन वकील से भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गुजरात महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा तथा छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही गुजरात प्रवास के दौरान गत दिवस मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने केवड़िया स्थित विश्वप्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, जिला नर्मदा पहुँचकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुजरात प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली, नवाचारों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उनके अनुभवों को छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में उपयोगी बनाने की दिशा में यह भ्रमण महत्वपूर्ण रहा।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 40 से ज्यादा गांवों में जल संकट का खतरा, 4 मई 2025 को डेम सेफ्टी बोर्ड की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट…

Continue reading
Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा- अन्नदाताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, CM ने सभी कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnu Deo Sai said)छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे