Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

शेयर-ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख ठगे,रायपुर पुलिस ने आरोपियों को यूपी से पकड़ा

शहर सत्ता/रायपुर। (Two arrested under Operation Cyber ​​Shield)IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगते दो ठगों को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत गिरफ्तार किया गया है। शेयर-ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख ठग चुके दोनों आरोपियों को रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अरेस्ट किया है। एक आरोपी ने प्रमुख सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की थी।

वहीं, दूसरे आरोपी पर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपी के इस्तेमाल किए गए बैंक खाते को लेकर देश के 11 थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। रायपुर साइबर थाने की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ऐसे मिली साइबर ठग की रिपोर्ट तब पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक, सुशांत पनका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। आरोप है कि इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए अधिकारी के परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर राखी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसकी जांच रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने फेसबुक, गूगल और मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों से जानकारी जुटाई। इस जानकारी का तकनीकी विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के अर्जुन कुमार जाटव (23) की पहचान की। पुलिस का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर IAS अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने में शामिल था।

शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ऐसे की ठगी

दूसरे मामले में रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 88 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर रेंज साइबर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और वॉट्सऐप से मिली जानकारी की पड़ताल की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रवीण कुमार दीक्षित (46) की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नाम की कंपनी के जरिए बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों में ठगी से मिली रकम जमा कराई जाती थी।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

22 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी, लोकभवन के आसपास 11 से ज्यादा सड़कें दो दिन बंद रहेंगी, जहां से काफिला गुजरेगा वो प्रमुख मार्गमें ट्रैफिक आधे घंटे रुकेगा शहर सत्ता/रायपुर। (President…

Continue reading
Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट