President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

22 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी, लोकभवन के आसपास 11 से ज्यादा सड़कें दो दिन बंद रहेंगी, जहां से काफिला गुजरेगा वो प्रमुख मार्गमें ट्रैफिक आधे घंटे रुकेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (President Murmu will visit Raipur)22 अक्टूबर को रायपुर प्रवास के दौरान लोकभवन के आसपास 11 से ज्यादा सड़कें दो दिन बंद रहेंगी। बैरिकेड्स और बांस लगाए जाएंगे। काफिला गुजरने पर प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक आधे घंटे रुकेगा। इससे 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लोकभवन पहुंचेंगी, फिर बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन सुबह बस्तर जाकर शाम को रायपुर लौटेंगी और दिल्ली रवाना होंगी। सुरक्षा में 2000 से ज्यादा जवान, आईजी-डीआईजी समेत सभी रैंक के अधिकारी और दूसरे शहरों का पुलिस बल तैनात होगा।

शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में यातायात रुकेगा

राष्ट्रपति का काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरेगा। शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा इलाके में ज्यादा परेशानी हो सकती है। इन चौराहों पर जाम लगने की आशंका है।

इन रास्तों पर बंद रहेगा आवागमन

-पुराना पुलिस मुख्यालय से राजभवन चौक: वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कलेक्टोरेट चौक से आना-जाना होगा।
-एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइंस रोड: सड़क बंद रहेगी। आयकर भवन के पास से वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
-राजभवन चौक से सप्रे शाला: इनडोर स्टेडियम जाते समय काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा।
-बूढ़ेश्वर चौक से राजभवन चौक: वापसी के दौरान महिला थाना और ओसीएम चौक होते हुए यातायात बंद रहेगा।
-माना एयरपोर्ट से लोकभवन: वीआईपी रोड, एक्सप्रेस-वे, शंकर नगर ब्रिज, एसआरपी चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद रहेगा।
-लोकभवन से माना एयरपोर्ट: वापसी के दौरान एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेस-वे होते हुए माना तक यातायात रोका जाएगा।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading
Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त