केंद्र ने जारी किया आदेश, दिल्ली में DPC की बैठक में फैसला, छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बने IAS
शहर सत्ता/रायपुर। (The Centre issued an order)केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और IAS में पदोन्नति के जरिए नियुक्ति से जुड़े नियमों के तहत यह आदेश जारी किया है। चयन प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से भी सलाह ली थी। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। तीनों अधिकारियों का चयन वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत किया गया है। इसके लिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच खाली हुए पदों को आधार बनाया गया है।
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 15 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। IAS बनने वाले अधिकारियों में अभिषेक अग्रवाल, सचिन भुटरा और राजीव कुमार पांडेय शामिल हैं। दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में यह फैसला हुआ। जारी अधिसूचना के मुताबिक, तीनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है। उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रहेगी।
IAS बने ये तीन अधिकारी
१. अभिषेक अग्रवाल – जन्मतिथि 30 अप्रैल 1983
२. सचिन भुटरा – जन्मतिथि 1 अगस्त 1981
३. राजीव कुमार पांडेय – जन्मतिथि 5 मई 1983






