Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

VIP रेलवे क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी, मरम्मत का काम होगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Attention)राजधानी रायपुर में VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। रायपुर में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते दोनों रेलवे क्रॉसिंग 17 अक्टूबर की रात से आवागमन के लिए बंद रहेगी। VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात बंद रहेगा। VIP रेलवे क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी।

वहीं, कचना रेलवे क्रॉसिंग 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी। दोनों जगह मरम्मत के कारण 12-12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रैक की मरम्मत रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस दौरान वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना होगा।

VIP क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात से बंद

रायपुर रेल मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन (आर.व्ही.एच.) और मंदिरहसौद के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 06 यानी VIP रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे ने लोगों से आवागमन के लिए VIP रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-06 पर बने ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील की है।

कचना रेलवे क्रॉसिंग 17 अक्टूबर की रात से बंद

कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-07 पर भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यह फाटक 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। यह क्रॉसिंग रायपुर रेलवे स्टेशन और मंदिरहसौद के बीच अप लाइन पर स्थित है। रेलवे ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

प्राइवेट-सेक्टर में 426 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास युवा कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले…

Continue reading
The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

केंद्र ने जारी किया आदेश, दिल्ली में DPC की बैठक में फैसला, छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बने IAS शहर सत्ता/रायपुर। (The Centre issued an order)केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के  IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

Calling Name Presentation CNAP : मोबाइल स्क्रीन पर जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा

Calling Name Presentation CNAP : मोबाइल स्क्रीन पर जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा

PM Modi met with Asian Games medalists in Delhi. : PM ने कहा- इनकी सफलता, देश की सफलता

PM Modi met with Asian Games medalists in Delhi. : PM ने कहा- इनकी सफलता, देश की सफलता