प्राइवेट-सेक्टर में 426 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास युवा कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था
शहर सत्ता/रायपुर। (Job Fair in Raipur)आज राजधानी रायपुर में शुक्रवार 16 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। बेरोजगार युवकों की रोजगार की तलाश आज पूरी होगी। प्राइवेट सेक्टर की 6 कंपनियां 426 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन बैरन बाजार स्थित शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की उपसंचालक पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवाओं के साथ ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वालों को भी मौका मिलेगा। 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार, रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों और नियोजक कंपनियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पदों की संख्या, योग्यता, वेतन और कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।






