Rahul Gandhi Lead a Protest in Chhattisgarh : जल, जंगल, जमीन और अदानी को लेकर कांग्रेस खोलेगी मोर्चा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जल-जंगल जमीनों को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे, तारा कोल ब्लॉक कैसे आबंटित हुई खदान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खदान मामले में दी डिबेट की चुनौती

शहर सत्ता/रायपुर। (Rahul Gandhi Lead a Protest in Chhattisgarh)प्रदेश कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार को जल, जंगल, जमीन और अदानी को दी गई खदानों के मामले में एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जल-जंगल जमीनों को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन होगा। बैज ने कहा; राहुल गांधी बस्तर भी आएंगे और सरगुजा भी आएंगे। बैज ने कहा कि विधानसभा से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि तारा कोल ब्लॉक आबंटित नहीं किया जाएगा तो यह कैसे नीलाम हुआ। तारा कोल ब्लॉक के जंगलों को बचाया जाएगा। कांग्रेस इसके लिए बड़ा आंदोलन करेगी।

खदानों के आवंटन को लेकर सरकार को घेरते दिखे भूपेश बघेल। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार ने खुद 40 खदानों को डि-नोटिफाइड किया। अब सवाल यह है कि विष्णुदेव साय ने दिसंबर 2025 में भारत सरकार को किसके स्वार्थ में, किस दबाव में पत्र लिखकर कहा कि तारा कोल ब्लॉक की नीलामी किया जाए। कांग्रेस शासनकाल में हसदेव की खदानें आबंटित किए जाने के आरोपों को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय बैठ जाएं, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री डिबेट कर लेते हैं।

FILE PHOTO
FILE PHOTO

अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, तारा कोल माइंस दिया गया है। विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया गया कि हसदेव क्षेत्र में और खदानें में खनन नहीं किया जाएगा। भारत सरकार से 9 कोल ब्लॉकों को नीलामी से बाहर रखने हमने पत्र लिखा। भूपेश बघेल ने बताया कि कोल मिनिस्टर जोशी छत्तीसगढ़ आए तो मेरी मुलाकात हुई। हमने आग्रह किया कि यहां घना जंगल है, यहां से कोयला नहीं निकाला जाना चाहिए। यह हसदेव का कैचमेंट एरिया है। हमारा सिंचाई, थर्मल पावर भी प्रभावित होगा। आदिवासी हटाए जाएंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

शिक्षक की जगह नहीं लेगा AI, काम आसान करने में मदद करेगा, कॉन्क्लेव के निष्कर्ष से तैयार होगा AI रोडमैप, स्मार्ट क्लास और ICT लैब के इस्तेमाल को और प्रभावी…

Continue reading
Minister Laxmi Rajwade : ‘सेवा संकल्प’ रथ को दिखाई हरी झंडी

आमजनों तक पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade)सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

First State-Level AI Conclave in Chhattisgarh : ‘लईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च, तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

Rahul Gandhi Lead a Protest in Chhattisgarh : जल, जंगल, जमीन और अदानी को लेकर कांग्रेस खोलेगी मोर्चा

Rahul Gandhi Lead a Protest in Chhattisgarh : जल, जंगल, जमीन और अदानी को लेकर कांग्रेस खोलेगी मोर्चा

Minister Laxmi Rajwade : ‘सेवा संकल्प’ रथ को दिखाई हरी झंडी

Minister Laxmi Rajwade : ‘सेवा संकल्प’ रथ को दिखाई हरी झंडी

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG