CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 का इंटरव्यू 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू; वजह बताने से बच रहे अधिकारी

शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC 2025)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होने वाला दस्तावेज जांच और इंटरव्यू अब तय समय पर नहीं होंगे। आयोग ने तारीखें टालने की वजह नहीं बताई है। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। दरअसल, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 20 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने का काम शुरू होना था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर इंटरव्यू होने थे। 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। पार्टी ने रिजल्ट की स्थिति साफ करने और इंटरव्यू टालने की मांग की थी।

तारीख नहीं बताया, वेबसाइट पर नजर रखने कहा

साक्षात्कार टलने के बाद अब 608 अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। नई तारीख जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार होगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

कार्यक्रम के मद्देनजर देर शाम तक यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं, राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign )17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, मुख्यमंत्री ने कहा – नवा रायपुर ओपन बनेगा छत्तीसगढ़…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने