Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

कार्यक्रम के मद्देनजर देर शाम तक यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं, राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign )17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहीं सेवा अभियान चलेगा तो कहीं दीये जलाकर पीएम मोदी का बर्थडे मनाया जाएगा। प्रदेशभर में 40 लाख दीये जलाने का अनुमान रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा। यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, इस कार्यक्रम पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा कि लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि दीया जलाने से कुछ नहीं होगा। इसके विरोध में कल कांग्रेस हर जिले में पीसी करेगी।

रायपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आम नागरिकों के बड़ी संख्या में उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम का समय लगभग सायं 19:00 बजे निर्धारित है।

कार्यक्रम के दौरान मरीन ड्राइव एवं आसपास के मार्गों पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं वाहनों के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात के सुचारू संचालन एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।

🚧 कार्यक्रम के दौरान प्रमुख डायवर्सन व्यवस्था

1. तेलीबांधा थाना तिराहा से तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर आने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

2. कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से डायवर्ट किया जाएगा।

3. शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।

4. शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

5. कटोरा तालाब/इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट किया जाएगा।

🚫 इन मार्गों पर आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा—

– भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक — दोनों ओर
– भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडर ब्रिज तक — दोनों ओर
– भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक — दोनों ओर
– आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक — दोनों ओर

🅿️ वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों एवं अतिथियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस द्वारा निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है—

🚌 बस एवं कार पार्किंग

– गॉस मेमोरियल ग्राउंड
– मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
– ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
– शांति नगर विमतारा रोड
– सूर्य नमस्कार केनाल रोड
– BTI ग्राउंड, शंकर नगर

यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें। सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें, ताकि यातायात का सुचारू संचालन एवं आपातकालीन वाहनों का आवागमन बाधित न हो।

आम नागरिकों से पुलिस की अपील

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि 17 सितंबर 2026 को सायं कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

कार्यक्रम में आने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग एवं डायवर्सन का पालन करें।

यातायात पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान परिस्थितियों के अनुसार आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है। नागरिकों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 का इंटरव्यू 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू; वजह बताने से बच रहे अधिकारी शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC 2025)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग CGPSC ने…

Continue reading
DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, मुख्यमंत्री ने कहा – नवा रायपुर ओपन बनेगा छत्तीसगढ़…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने