Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा; सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को समय पर पूरा करें, समय-सीमा की फॉलोअप बैठक में दिए निर्देश, लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने पर जोर

शहर सत्ता/रायपुर। (Meeting On Time-Bound Tasks)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से तैयारियां सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की फॉलोअप बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं एवं विभिन्न शासकीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने पीएमएवाई के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को बुलाकर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाए और प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अभनपुर एसडीएम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अन्य एसडीएम को भी इसी तरह प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आरआरसी वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित लोक सेवा गारंटी से जुड़े सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरण समय-सीमा से बाहर जाने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने तिलापिया मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो तिलापिया मछली उत्पादन के क्षेत्र में रायपुर जिला देश में विशिष्ट स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने सभी जोन में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए

रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर अब तक राजधानी के कई हिस्सों में भूमाफियाओं द्वारा किये गए अवैध कब्जों से मुक्त की जा रही है शासकीय जमीन शहर सत्ता/रायपुर। (Action Taken…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन, हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं शहर सत्ता/रायपुर/खैरागढ़। (Pradhan Mantri Awas Yojana)प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार