Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन, हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

शहर सत्ता/रायपुर/खैरागढ़। (Pradhan Mantri Awas Yojana)प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्के आवास का सपना साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले के ग्राम सलोनी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती रमाबाई और श्री सुदामा के नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। मंत्री ने दोनों हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों को उपहार भी भेंट किए। अपना पक्का घर मिलने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

श्रीमती रमाबाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से वर्षों से देखा जा रहा पक्के घर का सपना अब पूरा हुआ है। आवास निर्माण के लिए शासन से मिली सहायता के साथ उन्होंने स्वयं भी लगभग 3 लाख रुपये की राशि लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों से आत्मीयता से बातचीत कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि और उसके उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती रमाबाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग किराना सामग्री एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किया जाता है।

श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के साथ अपने स्वास्थ्य और परिवार की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। अपना घर मिलने से परिवारों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद का संचार होता है।

नवनिर्मित आवासों के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दोनों परिवारों के साथ आत्मीय क्षण साझा किए और नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पक्के आवास के रूप में मिली यह सौगात हितग्राही परिवारों के लिए बेहतर जीवन की नई शुरुआत का आधार बनी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक, साइबर जागृति अभियान के तहत इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों…

Continue reading
Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा; सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को समय पर पूरा करें, समय-सीमा की फॉलोअप बैठक में दिए निर्देश, लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए