Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आवेदन की उम्र सीमा बढ़ी, नवा रायपुर में NSTI बनेगा, स्टार्टअप-मिशन को ₹500 करोड

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Government Cabinet Meeting)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। साय कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के लिए अच्छे बदलाव लाने वाले 5 बड़े फैसले किये गए। खासकर युवाओं, कर्मचारियों, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने अगले 5 साल के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन के तहत 500 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला लिया है।

कैबिनेट ने सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 साल करने को मंजूरी दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ को प्रमुख निर्यात केंद्र बनाने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी हरी झंडी दी गई। इसके अलावा नवा रायपुर में करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन मुफ्त देने का फैसला हुआ है। दुर्ग में नए जिला न्यायालय भवन के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है।

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, उम्र सीमा 45 साल

राज्य शासन के स्थायी-अस्थायी कर्मचारियों, निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे इन कर्मचारियों को दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने के अधिक अवसर मिलेंगे। इसके लिए राज्य शासन एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी करेगा।

.नवा रायपुर में 200 करोड़ का NSTI

कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुवा में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और हॉस्टल सुविधाएं होंगी। यहां हर साल दीर्घकालीन पाठ्यक्रमों में 1,000 और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

स्टार्टअप और NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़

कैबिनेट ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के अवसर बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है। इसके लिए अगले 5 साल में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के तहत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। NIPUN JOB Engine के जरिए उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर औपचारिक रोजगार से जोड़ा जाएगा।

दुर्ग में नया जिला न्यायालय भवन बनेगा

दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के पास 4 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी। दोनों जमीनों का वर्तमान मूल्य लगभग समान है। इस फैसले से दुर्ग में आधुनिक और सुव्यवस्थित जिला न्यायालय परिसर के निर्माण का रास्ता साफ होगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थाना निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव शहर सत्ता/रायपुर। (Police Transfer)रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने…

Continue reading
Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!