Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

छत्तीसगढ़ में आला अफसरों को अब सोशल मिडिया में भी संभालना होगा मोर्चा, जनसम्पर्क निगरानी प्रकोष्ठ करेगा विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को भ्रामक ख़बरें वाट्सअप, अफसरों को एक्शन टेकन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी रैंकिंग

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार के आला अफसरों को अब सोशल मीडिया में भी प्रॉम्ट और एक्टिव रहना होगा। जेन-जी आंदोलन बाद विभागों और जिला प्रशासनिक कार्यों से सम्बंधिन नेगेटिव-पॉज़िटिव ख़बरों पर तत्काल निर्धारित समय पर पुख्ता प्रतिक्रिया देना पड़ेगा। अधिकारीयों की सोशल मिडिया में सक्रियता और जवाबदेही के मद्देनजर उनकी रैंकिंग भी निर्धारित होगी। इसके लिए सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर के अधिकारीयों को बोनस मार्क्स भी मिलेगा। गूगल फार्म के जरिये अफसरों की सोशल मीडिया में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) से उनकी पदोन्नति-तबादला का मानक तैयार किया जायेगा।

वभागीय सूत्रों और मिडिया की ख़बरों के मुताबिक इसके लिए बाकायदा डेल्टा मार्किंग सिस्टम तय किया गया है। इसके तहत एक्टिव अधिकारीयों को 100 नंबर औसत निर्धारित है। अधिकारी प्रिंट और सोशल मीडिया में चल रही नकारात्मक ही नहीं सकारात्मक ख़बरों के लिए भी अपना पक्ष या तत्काल जवाब देंगे। ऐसा करने वाले अफसरों की ट्रैकिंग के लिए जनसंपर्क विभाग का निगरानी प्रकोष्ठ एक्टिव-प्रॉम्ट अफसरों पर विशेष गूगल फार्म के जरिये तय 100 मार्क्स में से पूर्व निर्धारित अंक भी देगा जिसकी मासिक रिपोर्ट भी बनेगी।

ऐसे मिलेंगे बोनस अंक

अफसरों को डेल्टा मार्किंग प्रणाली के आधार पर 15 अंक प्रेस रिलीज, 15 मार्क्स सक्सेस स्टोरी, 30 अंक सोशल मीडिया और 40 नंबर एक्शन टेकन रिपोर्ट के लिए निर्धारित है। अधिकारीयों और विभागाध्यक्षों को बस सोशल मीडिया में शासन-प्रशासन से संबंधित ख़बरों के लिए जवाबदेह और जिम्मेदार बनाने के लिए यह प्रयोग है। यह माना जा रहा है कि जेन-जी आंदोलन के बाद किसी भी गलत गुमानी को तत्काल जवाब देने के लिए इसे प्रभावी किया जा रहा है।

6 घंटे में जवाब के 40 अंक

ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये जनसंपर्क निगरानी प्रकोष्ठ विभागीय ख़बरों को संबंधित अधिकारी को वाट्सअप करेगा। सोशल या प्रिंट मीडिया की खबरों की जानकारी मिलते ही अफसर को उसी दिन जवाब देना होगा। इसके लिए समय भी निर्धारित है। जानकारी के मुताबिक महज 6 घंटे में प्रतिक्रिया देने वाले को 40 अंक मिलेंगे। इससे ज्यादा वक्त बाद जवाब देने का कोई बोनस अंक मिलना तो दूर स्कोरिंग ही नहीं होगी। सोशल मिडिया की तीनों प्लेटफार्म की संयुक्त पोस्ट संख्या दर्ज की जाएगी। लेटलतीफी से जवाब पर रिपोर्ट भी बनेगी।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading
Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल