Chhattisgarh State Waqf Board : वक्फ अपनी संपत्ति से कब्जेधारियों को खदेड़ने का शुरू किया अभियान

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज बोले सूरज ज्वेलर्स पर कार्रवाई महत्वपूर्ण कदम, वक्फ की जमींन पर कब्ज़ा जमाए लोगों के खिलाफ अभियान चलेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Waqf Board)राजधानी के सदर बाजार स्थित वक्फ संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज बोले सूरज ज्वेलर्स पर कार्रवाई महत्वपूर्ण कदम, वक्फ की जमींन पर कब्ज़ा जमाए लोगों के खिलाफ अभियान चलेगा। वक्फ बोर्ड के अनुसार, संपत्ति पर सुभाष चंद्र जैन, पिता उत्तम चंद जैन, प्रोपराइटर सूरज ज्वेलर्स द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया था। बोर्ड ने वक्फ अधिनियम की धारा 54 के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति से कब्जा हटाने के आदेश जारी किए थे। इस संबंध में बोर्ड की ओर से वर्ष 2022 में भी आदेश जारी किए गए थे।

अधिकरण के आदेश के मुताबिक, सदर बाजार में अंजुमन-ए-सैफी दाऊदी बोहरा जमात, रायपुर की पंजीकृत वक्फ संपत्ति पर कब्जे को लेकर मामला सामने आया था। संबंधित संपत्ति में मकान नंबर 923 और 924 की करीब 900 वर्गफुट जमीन के साथ मकान नंबर 523 और 524 में निर्मित दुकान और गोदाम शामिल हैं। मामले में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ अधिकरण की पीठ ने 28 जुलाई 2026 को आदेश पारित किया था। पीठ में पीठासीन अधिकारी एवं जिला न्यायाधीश कमलेश कुमार जुर्री, सदस्य हामिद हुसैन खान और वीके राजपूत शामिल थे।

45 दिन में संपत्ति खाली करने के निर्देश

अधिकरण के आदेश के पालन में वक्फ बोर्ड की ओर से संबंधित दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया। इसमें कब्जाधारी को 45 दिनों के भीतर वक्फ संपत्ति खाली कर संबंधित संस्था को कब्जा सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे कब्जेधारियों के खिलाफ चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कार्रवाई को वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वक्फ संपत्तियों पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड का कहना है कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

पहाड़ी कोरवा शिवधर, मोंगरा बाई, जानकी बाई और सुकलु राम निषाद को पक्के आवास और रोजगार की चिंता से अब मुक्ति मिल गई है शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnu Deo Sai’s…

Continue reading
Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

रायपुर की नन्ही परी महज़ 6 साल की ‘अदिशा’ ने ओडिसी शास्त्रीय नृत्य में 41वें चक्रधर समारोह के राष्ट्रीय मंच में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय स्तर पर ओडिसी नृत्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

CM Vishnu Deo Sai’s Good Governance : और क्या चाहिए…सम्मान, विश्वास, पक्की छत, सुरक्षा और रोजगार

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

Raigarh’s 41st Chakradhar Samaroh : महज़ 6 साल की उम्र में ‘अदिशा’ बनीं ‘ओडिसी’ की पहचान

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं