Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल, श्रृंगार व्यवसाय से मिली मोनी साहू को आर्थिक मजबूती

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana)छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना सकारात्मक बदलाव ला रही है। मोनी साहू महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपना जीवन संवार रही हैं। इस योजना से छत्तीसगढ़ की अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संबल मिल रहा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उन्हें छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में भी सहयोग दे रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम खरखोद निवासी श्रीमती मोनी साहू महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने श्रृंगार सामग्री के व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। वे गांव में श्रृंगार सामग्री की दुकान संचालित करती हैं और योजना से प्राप्त राशि का उपयोग दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में करती हैं।

मोनी साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली प्रतिमाह 1 हजार रुपये की राशि से वे चूड़ी, बिंदी सहित अन्य श्रृंगार सामग्री खरीदती हैं। इससे दुकान में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध रखने में मदद मिलती है और उनका व्यवसाय निरंतर आगे बढ़ रहा है। योजना की आर्थिक सहायता ने उनके छोटे व्यवसाय को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी बढ़ाया है।

श्रीमती मोनी साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। योजना से मिलने वाली सहायता का उपयोग वे अपने व्यवसाय में कर रही हैं, जिससे उनकी आय के साधन को मजबूत करने में मदद मिल रही है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना संचालित करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading
Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल