Race for Chhattisgarh PCC President Post : सिंहदेव, भगत के बाद अब उमेश पटेल के नाम का हल्ला

उमेश पटेल का समर्थन करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Race for Chhattisgarh PCC President Post )छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष पद की पोस्ट के लिए पार्टी में एक नाम और लिया जाने लगा है। हालांकि पीसीसी चीफ दीपक बैज के कार्यकाल पूर्णता से पूर्व ही इस महती जिम्मेदारी के लिए टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत, डहरिया के बाद एक और नाम शहीद नंद कुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल के नाम उछलने से विवाद की वजह बन गई है। दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं के लौटने के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता उमेश पटेल के समर्थन में एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने वरिष्ठ नेता उमेश पटेल के नेतृत्व का समर्थन करते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

इसलिए मान रहे अनुशासनहीनता

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने सोशल मीडिया पर की गई इस सार्वजनिक पोस्ट को पार्टी अनुशासन के विपरीत माना है। संगठन का कहना है कि इस तरह की पोस्ट पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया का उल्लंघन करती है और इससे संगठन की छवि प्रभावित हो सकती है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री ने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

झीरम कांड के बाद भी उमेश का था नाम

बता दें कि रमन शासनकाल में झीरम हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस सहित दिल्ली के नेताओं के बीच शहीद नंदकुमार पटेल और उनके बड़े बेटे दिनेश पटेल की शहादत के बाद उमेश पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ था। फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में भी उमेश के नाम की संभावना बढ़ी थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के नए पीसीसी अध्यक्ष के लिए पार्टी बैठक बाद टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत, शिवकुमार डहरिया के साथ उमेश पटेल को भी दावेदार बनाने के लिए आवाज बुलंद होने लगी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के फायर सेफ्टी ऑडिट को मिली मंजूरी, आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति शहर…

Continue reading
Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन, नागरिकों मेँ आपसी सहयोग की भावना को मिलेगी मजबूती, छह तरह की सेवा में नागरिक दे सकेंगे योगदान शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में  रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें